चालक व परिचालकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं

मंथन न्यूज भोपाल मध्यप्रदेश शासन द्वारा चालक व परिचालकों के कल्याण के लिए चालक परिचालक कल्याण योजना 2015 के अंतर्गत विभिन्न विभागों की योजनाओं को सम्मिलित किया गया है। योजना में मुख्यमंत्री स्वरोजगार, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, दुर्घटना में स्थाई अपंगता की दशा में प्रशिक्षण और पुर्नवास, चिकित्सा सहायता, प्रसुति सहायता, छात्रवृत्ति, विवाह सहायता, मृत्यु की दशा में अनुग्रह सहायता और सारथी पुरस्कार शामिल है।