अगनानी भारत सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति

मंथन न्यूज भोपाल भारतीय प्रशासनिक सेवा (1993 बैच) कमिश्नर सागर संभाग डॉ. मनोहर अगनानी की सेवाएं भारत सरकार कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को सौंपी गई हैं। श्री अगनानी भारत सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पाँच वर्ष के लिए पदस्थ किए गए हैं। इस सिलसिले में मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज आदेश जारी कर दिया गया है।