डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बढ़ाया महाराष्ट्र में नेताओं-कार्यकर्ताओं का जोश

 मंथनन्यूज भोपाल महाराष्ट्र के छह लोकसभा क्षेत्रों के लिए संगठन की ओर से कार्यकर्ता स्तर पर जमीन मजबूत बनाने के लिए प्रचार-प्रसार प्रारंभ कर चुके मध्यप्रदेश के  जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कल और आज बारामती, माधा और सतारा लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में दो दिवसीय भ्रमण किया। इस मौके पर डॉ. मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाने के लिए श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी की कल्पना को क्रियान्वित किया गया। उन्होंने मध्यप्रदेश के संगठन का नाम देश में ऊँचा किया। बाद में उन्होंने राष्‍ट्रीय स्तर पर जिस तरह से कार्यकर्ताओं का निर्माण किया वो अनुकरणीय था, ठाकरे जी की तरह हजारों सेवाभावी संगठन को मजबूत बनाने आगे आए है। वास्तव में पार्टी आज तभी इस मुकाम पर पहुँची है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी श्री अमित शाह जी के साथ संगठनात्मक कार्यों का विस्तार किया है। डॉ. मिश्र ने कहा कि हमें यह विश्वास होना चाहिए कि ये सीट हम जीतेंगे ही। ऐसा प्रश्न ही नहीं उठता कि हम क्यों नहीं जीतेंगे। जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार प्रवास कर रहा हो, उसकी कार्यशैली, उसकी कार्यपद्धति ऐसी है कि विधानसभाओं में हमारी सरकारें आईं। आज 18 स्टेट के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बन गई हैं। आज सर्वाधिक मुख्यमंत्री देश के अंदर हमारे हैं, देश के अंदर सर्वाधिक सांसद हमारे हैं, देश के अंदर सर्वाधिक विधायक हमारे हैं, देश के अंदर सर्वाध‍िक नेता हमारे ही हैं, देश के अंदर जिस पार्टी के पास सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता हों वो पार्टी कभी हार ही नहीं सकती। हमें अपने देश भारत को परम वैभव के शिखर पर ले जाना है। भारतीय जनता पार्टी और नरेन्द्र मोदी दो ही शक्तियां हैं। आप कल्पना तो करिये जब देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे उस समय कभी हेलिकॉप्टर घोटाला, कभी टूजी घोटाला, कभी थ्रीजी घोटाला, कभी कोलगेट घोटाला होता था। लगातार घोटाले होते थे।

क्या कहा नरोत्तम मिश्र ने

·         आज बाकी दल हाशिए पर चले गए हैं। भारतीय जनता पार्टी एक उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है, जिसमें राष्ट्र का कल्याण सर्वोपरि है।

·         कांग्रेस सरकार में भ्रष्ट्राचार हावी था। बहुत से बड़े नेता जेल में होते थे।

·         जनता ने वो हालात देखकर श्री मोदी को देश का नेतृत्व सौंपा। आज कांग्रेस हमारे नेता पर भ्रष्टाचार का एक आरोप नहीं लगा सकती। उनके पास सिर्फ यही कहने को रह गया है कि प्रधानमंत्री विदेशों के बहुत दौरे करते हैं। उनका सूट कितनी कीमत का है। कांग्रेस इसे ही मुददा बनाती रहती है।

·         जिस पार्टी की पोलिंग की टीम बेहतर हो, वहाँ पार्टी जीतती ही है। कार्यकर्ताओं की भूमिका सक्रिय और आत्म विश्वास मजबूत होना चाहिए।


पूनम पुरोहित शिवपुुरी 
9827565468
Manthannews.in@gmail.com