मंथनन्यूज दिल्ली म्यांमार के स्टेट काउंसिलर आन सांग की से मुलाकात करते पीएम मोदीसाभारः इंडियन एक्सप्रेस
7.51- 'सबका साथ, सबका विकास', जिस मंत्र पर हमारी सरकार चल रही है वह एक देश तक सीमित नहीं हैं.
7.50- भारत म्यांमार के साथ चलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है
7.50- आईएनए मेमोरियल का सर्वे एक साथ करने का प्रस्ताव
7.49- आईएनए मेमोरियल का सर्वे एक साथ करने का प्रस्ताव
7.49- हमने म्यांमार के 40 मछुआरों को रिहा करने का फैसला किया है: पीएम
7.48- भारत का लोकतांत्रिक अनुभव हम म्यांमार के साथ साझा कर रहे हैं: पीएम
7.47- वसुधैव कुटुम्बकम पर हमें गर्व है, यह हमारी रगों में है: पीएम
7.46- भारत उत्तर पूर्व राज्यों को साउथ ईस्ट एशिया का गेटवे में मानता है, जिसका रास्ता म्यांमार में खुलता है: पीएम
7.45- वियतनाम कोरिडोर आसपास की जरूरतों को पूरा करके रहेगा, एेसा मेरा भरोसा है.
7.43- भारत उत्तर पूर्व आैर दक्षिण एशिया के देशों के लिए गेटवे का काम करता है. भारत इन देशों के लिए गेटवे बनकर जोड़ने का काम करता है.
7.41- हमने म्यांमार में आयी बाढ़ के बाद राहत कार्य कराने में एक बेहतरीन पड़ोसी की तरह काम किया है.
7.40- न केवल भारतीयों के लिए बल्कि हर डेवलपिंग कंट्री के लोगों के हित में काम करते हैं.
7.39- मिनिमम गवर्नमेंट आैर मैक्सिमम गवर्नेंस के सिद्धांत पर पिछले तीन साल से काम किया जा रहा है, जिससे देश के लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है.
7.38- अभी पिछले महीने ही देश में जीएसटी लागू हुआ है, जिसे मैं गुड्स एंड सिंपल टैक्स कहता हूं. इससे देश में कारोबार सुलभ हो रहा है.
7.37-नोटबंदी के बाद लाखों एेसे लोगों के खातों का पता चला है, जो लाखों करोड़ों रुपये का लेन-देन करते थे
7.36- इस सरकार ने बिना किसी डर आैर संकोच के लिया है फैसला, चाहे वह नोटबंदी हो या कालाधन
यंगूनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यांमार में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, मैं म्यांमार में लघु भारत का दर्शन कर रहा हूं. भारत और म्यांमार की सीमाएं ही नहीं भावनाएं भी एकसाथ जुड़ी हुई हैं. भारत के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास म्यांमार को याद किये बिना पूरा नहीं होता. म्यांमार ऐसी धरती है जहां से सुभाष चंद्र बोस ने कहा था, 'तुम मुझे खून दो मैं तुन्हें आजादी दूंगा'.
मोदी ने कहा, जब नेताजी ने यहां से आजाद हिंद फौज का ऐलान किया था तब भारत में अंग्रेजी सरकार की जड़ें हिल गयी थी. म्यांमार की पवित्र धरती से भारत के अनेक रिश्ते हैं. मोदी ने कहा, म्यांमार ने बुद्ध की शिक्षा को सहेजा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद बुधवार को म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. पीएम मोदी ने कहा कि बतौर पड़ोसी और एक्ट ईस्ट पॉलिसी के संदर्भ में म्यांमार के साथ रिश्ते मजबूत करना भारत की प्राथमिकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यांमार में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करने वाले हैं. उनके पहुंचने से पहले ही पूरे हॉल में मोदी मोदी के नारे लगने शुरू हो गये. यांगून के थुवन्ना स्टेडियम में भारी संख्या में प्रवासी भारतीय इकट्ठा हुए हैं. सिर्फ भारतीय नहीं, बल्कि म्यांमार निवासियों में भी मोदी के लिए क्रेज देखने को मिला.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के साथ मुलाकात करने के बाद साझा प्रेस वार्ता को संबोधित किया. पीएम ने कहा कि भारत म्यांमार की चिंता में भागीदार है. हम भारत की चुनौतियों को समझते हैं, पड़ोसी होने के नाते सुरक्षा के मोर्चे पर हमारी मुश्किलें एक जैसी ही हैं. पीएम मोदी ने साझा प्रेसवार्ता में रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा भी उठाया. पीएम ने कहा कि भारत म्यांमार की चुनौतियों को समझता है और शांति के लिए हर संभव मदद करेगा.
पीएम ने कहा कि भारत म्यांमार में शांति के लिए हर संभव मदद करेगा, भारत का लोकंतत्र म्यांमार के लिए भी काम आयेगा. मोदी बोले कि मेरा जिस प्रकार से यहां पर स्वागत हुआ है ऐसा लग रहा है कि मैं अपने घर में ही हूं. पीएम मोदी बोले कि भविष्य में भी हमारे समझौते म्यांमार के हक में ही होंगे.
इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने म्यांमार पहुंचने के बाद ट्वीट किया कि अभी ने प्यी ता पहुंचा, मेरी म्यांमार यात्रा यहीं से शुरू होगी. म्यांमार की यात्रा के दौरान मैं कई कार्यक्रमों में शामिल होऊंगा. मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत यहां पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने म्यांमार के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान उन्हें कई तोहफे भी दिए. पीएम ने उन्हें बोद्धि वृक्ष भी तोहफे में दिया.

Post a Comment