मंथनन्यूज शिवपुरी-भाजपा की शिवपुरी विधानसभा की कामकाजी बैठक संगठन मंत्री श्री देवेंद्र भार्गव जी ,राज्यमंत्री राजू बाथम,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा के आतिथ्य व् भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी जी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि हमें भाजपा के संगठन को गति प्रदान करते हुए सभी आयोजन मतदान केंद्रों तक आयोजित करना है5 मतदान पर एक प्रभारी, प्रत्येक मतदान केंद्र से 20 नए कार्यकर्ताओ को सदस्य बनाकर ,तथा 5 दो पहिया वाहन मालिक के नाम की सूचि तैयार करना है ,साथ ही विगत चार लोकसभा/विधानसभा की परिणामो की सूचि का तुलनात्मक समीक्षा कर मतदान की ग्रेडिंग करना है ।बैठक में संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव ने बताया कि प्रदेश के निर्देशानुसार 17 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक "स्वछता ही सेवा "है कार्यक्रम आयोजित करना है जिसमे स्वछता अभियान,स्वास्थ्य शिविर,सेवा कार्य करना है।इस बैठक में अशोक खंडेलवाल,राजकुमार खटीक,हेमंत ओझा,मंजुला जैन,देवेंद्र श्रीवास्तब,डॉ राकेश राठौर, अमित भार्गव,लछमी जाटव,सरोज धाकड़,भानु दुबे, दिनेश रावत,केरन सिंह,डॉ विजय खन्ना,हरिओम राठौर,मुकेश चौहान, महेश धाकड़ आदि उपस्तिथ हुए।

Post a Comment