भोपाल। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इमरती देवी को मंत्री तो बनवा दिया, लेकिन वो आए दिन सिंधिया के नाम पर सवाल उठवातीं रहतीं हैं। शिवपुरी में आज एक साथ 2 मामले हुए। एक तो गजब ही था। महिला बाल विकास विभाग की मंत्री को पता तक नहीं था कि उनके विभाग द्वारा संचालित एक योजना का नाम क्या है।
मंत्री महोदया, शौया दल विभाग नहीं योजना है
पढ़िए क्या काम है शौर्या दल का
शौर्या दल का मुख्य उद्देश्य महिला व बच्चों से संबंधी मुद्दों पर जन-सामान्य को संवेदनशील बनाने के साथ उनके विरुद्ध हिंसा में कमी लाना और समाज को जागरूक करना है। इसके साथ ही सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा और लैंगिक भेदभाव को कम करना है। महिलाओं व बालिकाओं से संबंधित अधिकारों के बारे में समाज को जागरूक करना और उनकी सहभागिता से हिंसा संबंधी मुद्दों का निराकरण करवाना है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं और बालिकाओं को मिले इसके लिए प्रयास करना है।


Post a Comment