स्वच्छता को मानसिकता बनायें
स्व
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वालों का उत्साह बढ़ाये। स्वच्छता को मानसिकता बनायें। संकल्प लें कि अपने शहर, अपने मोहल्ले – कॉलोनी को स्वच्छ और सुंदर बनायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ नगर निगम द्वारा स्वच्छता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नगर निगम द्वारा दस नम्बर मार्केट में निर्मित महिला जन-सुविधा शी-लांज का लोकार्पण, आठ स्वच्छता रथों और दो सीएनडी वेस्ट वाहनों को हरी झंडी दिखायी तथा 45 जन सुविधा केन्द्र और पचास सामुदायिक सुविधा केन्द्रों का भूमि पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूरे भारत के शहरों में स्वच्छता की स्पर्धा चल रही है। स्वच्छ और स्वस्थ शहर के लिये मानसिकता बदलनी होगी। जहाँ स्वच्छता है वहाँ स्वास्थ्य और समृद्धि होती है। इंदौर और हरदा जिले खुले में शौचमुक्त बन चुके हैं। अब भोपाल को खुले में शौच मुक्त बनायें। इसके लिये अभियान चलायें। रहवासी संघों में स्वच्छता की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो। सबसे अधिक स्वच्छ वार्ड को मुख्यमंत्री अधोसंरचना से विकास के लिये अतिरिक्त राशि दी जायेगी। स्वच्छता और समृद्धि का गहरा संबंध है। गरीबों के लिये गरीब कल्याण एजेन्डा घोषित किया जायेगा। अगले दो वर्ष में गरीबों के लिये शहरी क्षेत्र में पाँच लाख और ग्रामीण क्षेत्र में दस लाख मकान बनाये जायेंगे। वर्ष 2022 तक प्रदेश के हर गरीब के पास अपना मकान होगा। गरीबों के लिये मानवीयता के दृष्टिकोण से कार्य करें। शहर के नालों के गहरीकरण की योजना बनायें। श्री चौहान ने कार्यक्रम में स्वच्छता का संकल्प दिलाया तथा स्वच्छता की शपथ पर हस्ताक्षर किये।

कार्यक्रम में महापौर श्री आलोक शर्मा ने बताया कि भोपाल के 18 वार्ड खुले में शौचमुक्त हो गये हैं। आगामी दिसम्बर माह तक सभी वार्डों को खुले में शौचमुक्त किया जायेगा। शहर के अन्य बाजारों में भी शी-लांज बनायी जायेगी। शहर के सभी वार्डों में से स्वच्छता की दृष्टि से श्रेष्ठ वार्डों तथा परिसरों को पुरस्कृत किया जायेगा। स्वच्छता के लिये श्रेष्ठ वार्डों को 21 लाख रूपये का प्रथम, 11 लाख रूपये का द्वितीय तथा पाँच रूपये का तृतीय पुरस्कार दिया जायेगा। इसी तरह श्रेष्ठ परिसरों को एक लाख रूपये का प्रथम, 51 हजार रूपये का द्वितीय तथा 21 हजार का तृतीय पुरस्कार दिया जायेगा। कार्यक्रम में सांसद श्री आलोक संजर और विधायक श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में स्वच्छता के लिये बेहतर कार्य करने वाली दो संस्थाओं आई-क्लीन तथा सकारात्मक सोच संगठन का सम्मान किया। उन्होंने 'डॉक्टर आपके द्वार' टूल किट का विमोचन किया। उन्होंने कार्यक्रम में कन्या पूजन भी किया। कार्यक्रम में एसएल ग्रुप और नगर निगम के बीच वेस्ट मेनेजमेंट के लिये एमओयू हुआ। कार्यक्रम में भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओम यादव, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्री मोहम्मद सगीर, महापौर परिषद के सदस्य, पार्षदगण, रहवासी संघों, महिला संघो और व्यापारी संघों के प्रतिनिधि और नागरिकगण उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन नगर निगम सभापति डॉ. सुरजीत सिंह चौहान ने किया।


जल-संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र की अध्यक्षता में एक से 10 अक्टूबर तक बग्गीखाना में होने वाली रामलीला 11 अक्टूबर को दशहरा चल-समारोह तथा 2 अक्टूबर को आध्यात्मिक भागवत कथा की कलश-यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध के बैठक हुई। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दशहरा का आयोजन भव्यता के साथ किया जाये। किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाये। उन्होंने समिति के सदस्यों से अपनी-अपनी जिम्मेदारियाँ निभाने की बात की।
इस दौरान मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक ने जनसंपर्क मंत्री द्वारा धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक कार्यक्रम कराए जाने के लिए धन्यवाद दिया।
आध्यात्मिक भागवत कथा की कलश-यात्रा, बग्गीखाना मंच पर 2 अक्टूबर को निकाली जाएगी।
आयोजन के मुख्य आकर्षण में ब्रह्माकुमारी दीपा बहिनजी की आध्यात्मिक भागवत कथा, दशहरा चल समारोह में 11 अक्टूबर को 15 झाँकी और दो बैण्ड और स्टेडियम में आकर्षक आतिशबाजी के साथ 51 फीट रावण दहन और उत्तरप्रदेश के कलाकारों की रामलीला शामिल हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 14 अक्टूबर को शौर्य-स्मारक का उदघाटन करेंगे। उदघाटन समारोह शाम 6 बजे होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी इसके पहले शाम 5 बजे लाल परेड मैदान पर एक विशाल पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
ब्रिगेडियर श्री आर.एस. नौटियाल ने प्रदेश के सभी पूर्व सैनिक, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह-स्थल पर उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिये संबंधित जिलों के जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन ने भोपाल में शहीद सैनिकों की स्मृति में शौर्य-स्मारक का निर्माण किया है।

जनसंपर्क, जल संसाधजनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय पहुँचकर संग्रहीत पुराने समाचार-पत्र, पत्रिकाओं और अन्य महत्वपू


सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के क्षेत्र में मध्यप्रदेश बनेगा देश का आदर्श राज्य
केन्द्रीय मंत्रियों ने की मुख्यमंत्री श्री चौहान की तारीफ
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सूक्ष्म एवं लघु उदयोगों के लिये की कई घोषणाएँ
केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के क्षेत्र में देश का आदर्श राज्य बनने की पूरी संभावना है। उन्होंने सभी उद्यमियों का आव्हान किया कि इसके लिये वे आगे आये और कड़ी मेहनत करें।
श्री मिश्र आज यहाँ दो दिवसीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम सम्मेलन 2016 को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में दो हजार उद्यमियों ने भाग लिया। श्री मिश्र ने कहा कि जब तक छोटे उद्योगों का विकास नहीं होगा देश का तेज विकास नहीं हो सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी की स्किल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया और स्टेण्ड अप इंडिया जैसी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सूक्ष्म और लघु उद्योगों पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने मध्यप्रदेश द्वारा सूक्ष्म एवं लघु दोनों के लिये अलग से विभाग गठित करने के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की। 


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से वन्य-प्राणी संरक्षण में योगदान देने की अपील करते हुए वन्य-प्राणी सप्ताह की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि वन्य-प्राणी प्रकृति का अनुपम उपहार हैं।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से वन्य-प्राणी संरक्षण में योगदान देने की अपील करते हुए वन्य-प्राणी सप्ताह की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि वन्य-प्राणी प्रकृति का अनुपम उपहार हैं।

MARI themes

Powered by Blogger.