उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ग्राम पड़मनियां खुर्द में स्वच्छता  पखवाड़ा कार्यक्रम में 

वाणिज्य, उद्योग और रोजगार, खनिज साधन तथा प्रवासी भारतीय मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि आज हमारे देश के दो ऐसे महापुरूष का जन्म-दिन है जिन्होंने हमारे सामने आर्दश प्रस्तुत किया है। हमें इनके आदशों पर चलकर देश-प्रदेश को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाना होगा। श्री शुक्ल आज शहडोल जिले के ग्राम पड़मनियां खुर्द में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में हर नागरिक को सहभागी बनना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को स्वच्छ और सुन्दर बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करना हर नागरिक का कर्त्तव्य है। श्री शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शौचालय बनाने के कार्य को सर्वोच्य प्राथमिकता दी जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए ग्रामीणों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने पर बल दिया।
उद्योग मंत्री ने कहा कि बच्चों में साफ-सफाई की आदत बचपन से ही डालना चाहिए। हम बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा कर स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर घर, गाँव और नगर स्वच्छ और सुन्दर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि घर-घर में शौचालय बनना और नगरों-कस्बों में साफ-सफाई होना आवश्यक है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण भी होना चाहिए।
श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश का आत्म-सम्मान पुन: स्थापित किया हैं। आतंकवादियों के विरूद्ध सर्जिकल ऑपरेशन की पूरे देश ने सराहना की हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद के विरूद्ध पूरा देश एकजुट हो गया है।
मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार एक मिशन लेकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल संभाग के लिए अनेक सौगातें दी हैं। इनमें शहडोल को संभागीय मुख्यालय का दर्जा, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडीकल कॉलेज और स्कूलों का उन्नयन आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर श्री शुक्ल ने हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अचानक अस्वस्थ हो जाने के कारण ग्वालियर में आज आयोजित कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पायेंगे। उन्होंने प्रदेश के प्रवास पर आये राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी और राज्यपाल श्री ओ.पी.कोहली को दूरभाष पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कार्यक्रम में शामिल न हो पाने के लिये क्षमा याचना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपनी और प्रदेश की जनता की ओर से राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी का प्रदेश प्रवास पर हार्दिक अभिनन्दन किया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्वालियर मलिन बस्ती के निवासियों के लिए निर्मित आवासों के लोकार्पण एवं सिंधिया कन्या विद्यालय के 60वें स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में न आ पाने के लिये खेद व्यक्त किया है।

जल संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि त्यौहार चाहे हिन्दुओं के हो या मुसलमानों के, दतिया में सभी त्यौहार मिल-जुलकर मनाने का रिवाज है। एक दूसरे का त्यौहार मनाने की गंगा-जमुनी तहजीब दतिया की विशेषता है। डाँ. नरोत्तम मिश्रा दतिया में ग्यारह दिवसीय रामलीला का शुभारंभ कर रहे थे। शुभारंभ राम दरबार की आरती से हुआ। आरती में दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लिया। आरती के बाद श्री सत्तार बाबा ने संस्कृत में रामचंद्र जी की स्तुति प्रस्तुत की।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एंव नि:शक्तजन कल्याण मंत्री श्री गोपाल भार्गव 3 अक्टूबर को कटनी जायेंगे। श्री भार्गव 4 अक्टूबर को कटनी में जन-प्रतिनिधियों एवं जन सामान्य से भेंट कर ग्राम बड़वारा के शासकीय कार्यक्रम में शामिल होकर जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों से मिलेंगे। श्री भार्गव 5 अक्टूबर को उमरिया जिले ग्राम पाली में जन-प्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात कर शहडोल जिले के जयसिंह नगर और जेतपुर में कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री भार्गव उसी दिन गढ़ाकोटा लौटेंगे।



किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने हर किसान को प्रधानमंत्री बीमा योजना और कृषि कल्याण की योजनाओं का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। श्री बिसेन आज शहडोल में संभागीय कृषि अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
कृषि मंत्री श्री बिसेन ने कहा किसानों को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए समयबद्ध कार्यक्रम बनाये। उन्होंने किसानों की आय दुगना करने के लिए बनाए गए रोडमेप पर अमल की रणनीति बनाने को कहा।

श्री बिसेन ने शहडोल संभाग में कृषि कल्याण योजनाओं के प्रगति की जानकारी प्राप्त की 

MARI themes

Powered by Blogger.