जनसम्पर्क एवं जलसंसाधन मंत्री डॉ  नरोत्तम मिश्रा  जी ने  भारतीय वायु सेना   को 84  वे स्थापना दिवस की बधाई दी जनसम्पर्क  मंत्री डॉ मिश्रा  जी  कहा भारतीय वायु सेना वीरता गौरव और राष्ट्र  शक्ति का प्रतीक है 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शौर्य स्मारक देशभक्ति की प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा। यहाँ आने वाले को भारतीय सैनिकों के शौर्य का परिचय मिलेगा। इससे नागरिकों को गौरव का अहसास होगा। उनमें देशभक्ति, देशप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा के भाव जागेंगे। श्री चौहान ने स्मारक की व्यवस्थाओं की आज यहाँ समीक्षा की और संपूर्ण स्मारक परिसर का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को बताया गया कि शौर्य स्मारक लोकार्पण के लिए पूरी तरह तैयार है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद शहीदों की स्मृति में बनने वाला पहला स्मारक है। अभी जो स्मारक है, वे वॉर मेमोरियल है। यह शहीदों के शौर्य की स्मृतियों का स्मारक है। यहाँ इसका अहसास होगा कि कितनी कठिन परिस्थितियों में हमारे सैनिक सीमाओं की रक्षा करते हैं।
स्मारक में शौर्य की गाथा को संजोने का प्रयास किया गया है शौर्य स्तम्भ में निरंतर जलने वाली ज्योति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रज्जवलित की जायेगी। प्रधानमंत्री 14 अक्टूबर को स्मारक देशवासियों को लोकार्पित करेंगे।
मुख्यमंत्री ने  शौर्य स्मारक की व्यवस्थाओं और प्रधानमंत्री के भ्रमण संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 14 अक्टूबर को भोपाल प्रस्तावित यात्रा के संबंध में आज एक बैठक पंचायत ग्रामीण विकास तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आगमन एवं शौर्य स्मारक के उदघाटन कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में चर्चा हुई। श्री भार्गव ने कहा कि कार्यक्रम शहीदों एवं सैनिकों के सम्मान के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम अनुशासित एवं गरिमापूर्ण होना चाहिये।
श्री भार्गव ने कार्यक्रम में शामिल होने वालों के लिए भोजन, पानी, परिवहन तथा शहर की ट्राफिक पार्किंग व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने और लाल परेड पर प्रधानमंत्री श्री मोदी की आम सभा में बैठक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े, आई.जी. पुलिस श्री रमन सिंह, एस.पी. श्री अंशुमान सिंह और आर.टी.ओ. श्री संजय तिवारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की व्यवस्था इस प्रकार की जाये कि शहर की आम जनता को कोई परेशानी न हो।
बैठक में सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग, महापौर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह एवं श्री विष्णु खत्री उपस्थित थे। मौके पर राज्ये मंत्री विशवास सारंग और प्रशासन के अधिकारी  मौजूद थे       
     

शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट ने मध्य प्रदेश में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थायी करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी.
प्रदेश के 48 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सरकार के इस फैसले का लाभ मिलेगा. वहीं, सरकार के खजाने पर सालाना 250 करोड़ का बोझ आएगा.

जनसंपर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार 8 से 12 अक्टूबर तक दतिया और ग्वालियर जिले के प्रवास पर रहेंगे।
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा 8 अक्टूबर को दतिया में दशहरा तैयारियों का जायजा लेकर डॉ. मिश्रा रामलीला समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा 9 अक्टूबर को दतिया में उज्जवला योजना के नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित करेंगे। इसी दिन साईकिल वितरण और अन्य धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जनसंपर्क मंत्री 10 अक्टूबर को दतिया में स्वास्थ्य शिविर में और डबरा में विभिन्न कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा 11 अक्टूबर को दतिया में सड़क निर्माण के भूमि-पूजन और दशहरा मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दतिया नगर एवं ग्राम बड़ौनी में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम डबरा में करेंगे। जनसंपर्क मंत्री 12 अक्टूबर को ग्वालियर में स्थानीय कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा इसी शाम दतिया में मोहर्रम कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात्रि में भोपाल लौटेंगे।

शिवपुरी जिला कार्येकारिणी की अहम् बैठक 7  अक्टूबर को  मुख़्य अतिथि वेदप्रकाश शर्मा जी और शिवपुरी जिला अध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी की  अध्यक्षता      में शिवपुरी परिणय वाटिका में दोपहर १ बजे आयोजित की गयी है बैठक प्रदेश कार्येकारिणी के  निर्णयो पर आधारित होगी !

उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया 7 अक्टूबर को ग्वालियर में रहेगें  श्री पवैया रात में वहाँ के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर लक्ष्मी अतिथि गृह का लोकार्पण और एस.एन. कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ करेंगे। श्री पवैया 8 अक्टूबर को भिण्ड जायेंगे। वे वहाँ छात्र सम्पर्क योजना के तहत स्मार्ट फोन वितरित कर जैन डिग्री कॉलेज के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। श्री पवैया 9 अक्टूबर को ग्वालियर के स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

MARI themes

Powered by Blogger.