लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह ने जम्बूरी मैदान में 4 दिसम्बर को आयोजित जन-कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों के प्रशिक्षण सम्मेलन स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री सिंह ने जम्बूरी मैदान पर बनाए गये 84 सेक्टर के विषय में जानकारी ली। उन्होंने प्रदर्शनी स्थल जहाँ पर विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाना है, उन सभी पाँच डोम का अवलोकन किया।
उल्लेखनीय है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में समूचे प्रदेश से लगभग साढ़े सात लाख हितग्राहियों के आने की संभावना है। स्थल पर 14 प्रवेश द्वार बनाए गये हैं, मीडिया गैलरी मंच के सामने की ओर बनाई गई है। मंच के बाँयी ओर प्रतिष्ठित दीर्घा बनाई गई। बीच की गैलरी से मुख्यमंत्री की हितग्राहियों में मुलाकात हो सकेगी।
    

मंथन न्यूज़ डॉट इन दतिया ; जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया के निकट झांसी रोड पर 1 करोड़ 29लाख की लागत के बहुउद्देश्यीय वाणिज्यिक कृषक सेवा केन्द्र काला पहाड़ का लोकार्पण किया। इस केन्द्र के माध्यम से किसानों को सहकारी संस्थाओं की सेवाऐं मिल सकेंगी। किसान अपनी उपज जैसे गेंहूँ आदि को सुविधाजनक तरीके से बेच सकते हैं।
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा  ने कहा कि गाँव गरीब और किसान के लिए प्रदेश सरकार समर्पित है। किसानों की हर जरूरत को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार तत्पर है। गेहूँ उर्पाजन के समय किसानों को होने वाली परेशानी को देखते हुए प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस प्रकार के बहुउद्देश्यीय कृषक सेवा केन्द्र बनाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से सहकारी संस्था सुविधाजनक तरीके से किसानों का गेहूँ उर्पाजन किया जा सकेगा। कृषक सेवा केन्द्र में न केवल गेहूँ का उर्पाजन बल्कि खाद बीज का वितरण, किसानों की फसल से संबधित कीटनाशक दवाओं आदि का वितरण यहाँ से किया जा सकेगा। परिसर में एक प्रशासनिक भवन किसानों को ठहरने के लिए विश्राम गृह, उपज को रखने के लिए शेड महिला और पुरूष शौचालय आदि हाईमास्ट लाईट की व्यवस्था की गई है।
जनसंपर्क मंत्री ने किसानों को भोजन परोसा

जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी  कृषक सेवा केन्द्र के शुभारंभ पर न केवल किसानों को शुभकामनाएँ दी अपितु कार्यक्रम के बाद भोज में उन्होंने स्वयं खाना परोसकर खिलाया  

मंथन न्यूज़ डॉट इन मुरादाबाद - नोटबंदी को लेकर संसद से सड़क तक विपक्षी दलो के हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चौथी परिवर्तन रैली की। मोदी ने कहा, विकास ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने जनधन खातों में अपना काला धन खपाने की कोशिश की है। मैं इस मामले में दिमाग खपा रहा हूं अभी।मोदी ने कहा कि ये लोग ज्यादा से ज्यादा मेरा क्या कर लेंगे। अरे हम तो फकीर आदमी हैं, झोला उठाकर चल देंगे। आजकल लोग पूरे दिन मोदी-मोदी-मोदी कर रहे हैं। पहले बोलते थे मनी, मनी, मनी।
आप इन पैसों को खाते से नहीं निकालना। जनधन खातों में डाला गया धन गरीबों को ही मिलेगा। इन खातों में पैसा डालने वाले बड़े लोगों को सजा मिलेगी। अगर आप वह पैसा अपने खाते में रखे रहोगे, तो मैं कुछ रास्ता निकाल लूंगा। 
parivartan-rally-in-moradabad 03 12 2016
वह यहीं नहीं रुके, कहा- विकास होगा तो रोजगार आए, बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी, बुजुर्गों को कम पैसों में अच्छी दवा भी मिलेगी, रहने को घर होगा, घर में बिजली मिलेगी, मां-बहनों की जिंदगी में बदलाव आएगा।
इससे पहले मोदी ने 14 नवंबर को गाजीपुर में, 20 नवंबर को आगरा और 27 नवंबर को कुशीनगर में परिवर्तन रैली की थी। प्रधानमंत्री रैली के जरिए भ्रष्टाचार और कालाधन के खिलाफ अपने मुहिम को और तेज करने में लगे हैं। प्रधानमंत्री की रैलियों को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पार्टी की चल रही परिवर्तन यात्राओं में मोदी की छह सभाएं होनी हैं। तीन हो चुकी हैं जबकि तीन प्रस्तावित हैं। 11 दिसम्बर को बहराइच और 18 दिसम्बर को कानपुर में रैली होगी। तीन जनवरी को लखनऊ में रैली प्रस्तावित है। इससे पहले बीजेपी की परिवर्तन यात्राएं पांच नवम्बर से शुरु हुई थी।

मंथन न्यूज़ डॉट इन ; भोपाल  पुलिसकर्मियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें शादी की सालगिरह व परिवारजन के जन्मदिवस पर एक दिन का अवकाश मिल सकेगा। शुक्रवार को डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला ने इस संबंध में आदेश जारी किए। बुरहानपुर जिले में एसपी रहते हुए अनिल सिंह कुशवाह ने यह व्यवस्था अपने जिलों के पुलिसकर्मियों के लिए की थी।
कागजों में रह गया डीजीपी का पूर्व आदेश
हालांकि इससे पूर्व की बैठक में डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला ने पुलिसकर्मियों को 15 दिन में अवकाश देने के निर्देश दिए थे, जिस पर राजधानी में ही अमल नहीं हो पाया।
अधिकारियों का कहना था कि यह उनके लिए व्यवहारिक नहीं है क्योंकि बल की कमी है। हालांकि डीजीपी ने इस निर्देश को लेकर उज्जैन पुलिस का हवाला दिया था कि जिस तरह वो कर रहे है उसी तरह अन्य जिले भी इसे कर सकते है।
mp police holiday news 2016123 8945 02 12 2016

मंथन न्यूज़ खबर  जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या 9 डब्ल्यू 7083 में जेट एयरवेज के बुकिंग स्टाफ ने क्षमता से 17 सीटें अधिक बुक कर दीं। कंपनी की लापरवाही उस समय उजागर हुई जब शुक्रवार को सुबह 6 बजे जब विमान मुंबई एयरपोर्ट से भोपाल आ रहा था तो सीटों से अधिक यात्री पहुंच गए। इनमें से 17 पैंसेंजर्स को विमान में नहीं चढ़ने दिया गया। यात्रियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। जेट एयरवेज ने अपनी मॉर्निंग मुंबई उड़ान में उपलब्ध सीटों से अधिक सीटों की बुकिंग कर दी। विमान की सब सीटें भरते ही दरवाजे बंद कर दिए गए और बाकी यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। विमान से सागर जा रही एक बारात भी थी। बारात ने भोपाल तक की 80 सीटें बुक कराई थी। जब कुछ बारातियों को एयरलाइन के स्टाफ ने रोका तो विमान में सवार हो चुके बाकी बारातियों ने टेकऑफ नहीं होने दिया। बाद में बाकी बचे यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
पहले कहा-आप देर से आए हैं
यात्रियों की नाराजगी की एक वजह यह भी थी कि कंपनी का स्टाफ अपनी गलती मानने की बजाय यह कह रहा था कि आप देर से एयरपोर्ट आए हैं। हंगामे के बाद जेट प्रबंधन ने बचे हुए यात्रियों को एयर इंडिया की मॉर्निंग एवं अपनी शाम की उड़ान में भोपाल आने की व्यवस्था की। वैकल्पिक व्यवस्था मे एक घंटा लग गया। इसी कारण विमान देरी से भोपाल पहुंचा।
तकनीकी कारण से ऐसा हुआ
jet airways flight over 2016123 134858 03 12 2016

मंथन न्यूज़ भिंड -शहर की ब्लॉक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के चचेरे भाई लालजी कुशवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लालजी सुबह पांच बजे घूमने के लिए निकले थे, इसी दौरान उन पर हमला हुआ। सूचना मिलने के बाद डायल 100 मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने लालजी को मृत घोषित कर दिया।
mla brother murder 2016122 8578 02 12 2016
जानकारी के मुताबिक घटनास्थल के आस-पास के लोगों ने चार गोलियां चलने की आवाज सुनी थी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो रास्ते में लालजी कुशवाह को उल्टा पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। चार गोलियों में से दो उन्हें पीठ और बांए हाथ में लगी हैं। लालजी का परिवार खेती और ट्रांसपोर्ट का काम करता है। हमले की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। अभी साफ नहीं हो पाया है कि यह हमला किसने किया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो आक्रोशित परिजनों ने रोड पर जाम लगा दिया।
                                                   पूनम पुरोहित 

 मंथन न्यूज़ खरगोन  -मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बहुप्रतीक्षित भीकनगाँव-बिंजलवाड़ा उद्वहन सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी है। लम्बे समय से क्षेत्र की जनता इस परियोजना को स्वीकृत करने की माँग कर रही थी। मुख्यमंत्री से सांसद श्री नन्द कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधि-मंडल ने मिलकर इस संबंध में अवगत करवाया था। परियोजना की मंजूरी पर क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हार्दिक आभार माना है।
Related image
भीकनगांव बिंजलवाडा उद्वहन सिंचाई परियोजना से खरगोन जिले की 
                                                      पूनम पुरोहित 
                                                          
                                                     

                                                          

MARI themes

Powered by Blogger.