मंथन न्यूज दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी में जाने की इजाजत नहीं दी गई है. प्रशासन ने त्योहारों का मौका होने पर सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उनका प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया है.

राहुल गांधी का अमेठी दौरा 4 अक्टूबर को प्रस्तावित है, जो 6 अक्टूबर तक चलना है. राहुल गांधी के इस कार्यक्रम पर स्थानीय प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए उसे आगे बढ़ाने की अपील की है.

प्रशासन ने बताया ये कारण

कांग्रेस पार्टी को इस संबंध में पत्र लिख दिया गया है, जिसमें कहा गया है, 'जनपद में कई जगह 5 अक्टूबर तक दशहरा, मुहर्रम और दुर्गा पूजा के कार्यक्रम होने हैं. जिसके चलते जिले की अधिकतर पुलिस कानून और सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त है'.

पत्र में लिखा गया है कि 5 अक्टूबर तक पुलिस बल व्यस्त रहेगा, ऐसे में राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में काफी असुविधा होगी. प्रशासन ने ये कारण बताते हुए राहुल गांधी का कार्यक्रम आगे बढ़ाने की अपील की है.

कांग्रेस ने लगाया साजिश का आरोप

वहीं कांग्रेस ने प्रशासन के इस कदम को साजिश करार दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह का कहना है, 'बीजेपी राहुल गांधी से घबराती है. बीजेपी सरकार नहीं चाहती कि अमित शाह के दौरे से पहले राहुल गांधी यूपी आकर अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करें'.

अखिलेश प्रताप ने कहा कि दशहरा और मुहर्रम रविवार को खत्म हो गया है. ऐसे में ये साफ है कि अमित शाह के दौरे से पहले योगी सरकार राहुल को अमेठी नहीं जाने देना चाहती.

बता दें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 10 अक्टूबर को अमेठी में रहेंगे. प्रशासन की तरफ से उनके कार्यक्रम को मंजूरी मिल गई है.

-माधव चौक चौराहे से होगी स्वच्छता अभियान की शुरूआत

शिवपुरी। 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन में नगर मंडल के नेतृत्व में स्वच्छ्ता अभियान आज सुबह 7 से 9 बजे माधव चौक चौराहे से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में  कैविनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा नगर के वार्ड और मोहल्ला में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान में योगदान देंगी और इस अभियान में वाल्मीकि समाज की महती भूमिका को लेकर उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को भी बताया जाएगा ताकि न केवल बाल्मीकि समाज वरन प्रत्येक नागरिक सफाई के प्रति सचेत रहे और सभी को स्वच्छ्ता के प्रति प्रेरित करें। जिसमें खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देश पर भाजपा कार्यालय पर नगर मंडल की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा, जिला महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा गुरू, जिला उपाध्यक्ष अशोक खण्डेवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष भानू दुबे, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विष्णु जैमिनी काका उपस्थित थे इन सभी के मार्गदर्शन में स्वच्छता संबंधी कार्य योजना तैयार की गई। जिसमें वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 39 तक सभी वार्डों में स्थानी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की टोली बनाकर सफाई कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिनमें वार्ड क्रमांक 1 में अमरदीप शर्मा ठकुरपुरा में, वार्ड 2 जशवंत रजक, विक्की भदौरिया खुड़ा स्कूल के पास, वार्ड क्रमांक 3 संदीप भार्गव, विष्णु राठौर गांधी कॉलोनी पार्क, वार्ड क्रमांक 4 सुरेन्द्र गोयल, अजीत ठाकुर न्यूब्लॉक जवाहर गंज, वार्ड क्रमांक 5 में मंजू गर्ग, 6 में जुगनू मित्तल शंकर कॉलोनी, 7 में विपुल जैमिनी शिव कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 8 में क्रांति गौतम हरिजन थाने के पास, 9 में रत्नेश जैन दीपक लॉज महल कॉलोनी, 10 अमित भटेले कृष्णपुरम कॉलोनी, 11 में अनिल बघेल आशीर्वाद हॉस्पीटल बाली रोड़, 12 सरोज धाकड़ मुक्तिधाम के पास, 13 में श्यामलाल शाक्य बीज भण्डार गोदाम के पास, 14 में केपी परामर लाल माटी टंकी के पास, 15 में अरूण पंडित अम्बेडकर पार्क के पास, 16 में लालजीत आदिवासी गौ शाला शासकीय स्कूल, 17 में राजा यादव लुधावली, 18 में योगेश शर्मा मॉडन स्कूल के पास, 19 में रामू गुर्जर खेड़ापति मंदिर, 20 में गब्बर परिहार पुरानी शिवपुरी विवाह घर के पास, 21 राजू गुर्जर, 22 में विनोद राठौर, 23 में राजकुमारी परिहार स्टेडियम वाली रोड़, 24 में बलबीर यादव महल सरांय, 25 गायत्री शर्मा, 26 में सुरेन्द्र रजक रामपौर दरवाजा, 27 हरिओम काका विष्णु मंदिर के पीछे, 28 अजय भार्गव, 29 मदन शेजवार (मट्टू) खटीक मोतीबाबा मंदिर के पास, 30 सुरेन्द्र शाक्य कालीमाता मंदिर के पास, 31 पंकज महाराज नरेन्द्र नगर, 32 डॉ. विजय खन्ना चिलौद क्षेत्र, 33 में इकबाल खांन नगरा क्षेत्र, 34 में गौरव चौबे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, 35 में नीरज खटीक संजय कॉलोनी काली माता मंदिर, 36 में राजकुमार कुशवाह रामजानकी मंदिर के पास, 37 में पप्पन राठौर शिव मंदिर टॉकीज के पास, 38 में भानू दुबे शांति नगर और प्रिदशर्नीय कॉलोनी, 39 राकेश राठौर आदिवासी वस्ती में स्वच्छता अभियान के तहत सुबह 7 से 9 बजे तक साफ सफाई करेंगे। भाजपा नगर मंडल के इस स्वच्छ्ता अभियान को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष भानु दुबे, जिला संयोजक अभिभाषक संघ एड. गजेंद्र यादव, मंजुला जैन, हरिओम राठौर, विजय खन्ना, हरिओम नरवरिया, अभिषेक शर्मा, जुगनू मित्तल, सुरेन्द्र गोयल, विपुल जैमिनी, दिलीप मुदगल, अशोक शिवहरे, संदीप भार्गव, जशवंत रजक, अनिल बघेल, विष्णु राठौर, चंदू बंसल, विक्की भदौरिया, बलबीर सिंह यादव, राजकुमार सोनी, राजेन्द्र सिंह कुशवाह, अजीत ठाकुर, सुरेन्द्र रजक, गब्बर सिंह परिहार, अजय भार्गव, नीरज खटीक, पंकज शर्मा, राजकुमार शर्मा, योगेश शर्मा, गजेन्द्र यादव, राजा यादव, पवन राजौरिया, सौरभ समाधिया, शिवम दुबे, राजेन्द्र शिवहरे, कप्तान यादव आदि आदि सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता मिलकर मंत्री यशोधर राजे के निर्देशन में संचालित इस स्वच्छ्ता अभियान को सफल बनाएंगे।

 

मंथन न्यूज शिवपुरी  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री वन्ने  पर श्रीमति प्रतिभा जैन का उनके निवास पर  मिठाई खिलाकर एवं माला पहना कर पोहरी में महिला  मोर्चा की बहनो ने ज़ोरदार स्वागत किया इस। अवसर पर श्रीमति जैन ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति लता एलकर जी और शिवपुरी विधायक एवं   कैबिनेट   मंत्री श्रीमन्त यशोधरा राजे सिंधिया जी    का  दिल से आभार तथा जिले के संगठन मंत्री श्री देवेन्द्र जी भार्गव, जिला अध्यक्ष श्री सुशील  रघुवंशी जी एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमति बीनू शर्मा जी का दिल से आभार व्यक्त किया श्रीमति जैन ने कहा कि में प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन   की आभारी हूँ कि संगठन ने मुझ पर विश्वास करके जो जिम्मेदारी दी  है उसे अपनी लगन और मेहनत से संगठन का काम आगे लेकर जाऊँगी और संगठन को और मजवूत करने मैं सदैव आपना समय जिले मे दूगी ताकी हमारी महिला मोर्चा की बहिने कदम से कदम मिलाकर चले इस अब सर पर  महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष रेखा वंसल  महामंत्री सुवेधा राजे किरण भार्गव गायत्री कुशवाहा पुष्पा मित्तल चन्द्रा मित्तल इमारती शिवहरे रेखा वाथम आशा मित्तल सज्जो धानुक कृष्णा मित्तल रजनी राठौर युवा  मोर्चा के महामंत्री कुलदीप शर्मा शुभम शर्मा उदय धाकड  बैराड  मंडल से राजेश गर्ग विक्की मंगल सभी कार्यकर्ता ओ ने बधाई दी

व्ही एस भुल्ले 

शिवपुरी- बगैर लावो लश्कर के साथ जनसंवाद कार्यक्रम के तहत गांव, गरीब से सीधे संवाद करने ग्राम ऐरावन पहुंचे शिवपुरी कलेक्टर तरुण राठी एवं पुलिस अधीक्षक सुनील पाण्डे ने उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा करते हुये कहा कि स्वस्थ, शिक्षित, सजग समाज ही समृद्ध खुशहाल गांव का निर्माण कर सकता है। तथा साहस, सहयोग से ही सुरक्षा और संरक्षण संभव है। 
               शिवपुरी कलेक्टर तरुण राठी ने कहा कि जब तक हम अपने घर, गांव को स्वच्छ और अपने बच्चों को शिक्षित, सजग बना स्वयं के लिये स्थानीय स्तर पर जीवोत्पार्जन के लिये रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित कर अपनी पीढिय़ों का भविष्य बेहतर बनाने की दिशा में नहीं बढ़ेगें। तब तक बात अधूरी रहेगी। शासन और सरकार का प्रयास है कि वह योजनाओं के माध्ययम से वह सभी सहूलियते मुहैया करायें, जो संभव व नीतिगत हो। जिससे गांव, गरीब का सर्वागींण विकास सुनिश्चित किया जा सके। 
              उन्होंने शासन की हितग्राही मूलक विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुये कहा कि सभी को शासन की पात्रता अनुसार लाभ उठाना चाहिए तथा वन भूमि अधिनियम के तहत मिलने वाले भूमि पट्टो के लिये अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है जिसमें पात्र लोग ग्राम सभाओं पहुंच, अपने दावे प्रस्तुत कर सकते है। 
            पुलिस अधीक्षक सुनील पाण्डे ने कहा कि हमें स्वयं को संक्षम बना, आपसी सहयोग के माध्यम से सुरक्षित एवं अपने नौनिहालों का भविष्य संरक्षित करना चाहिए। 
            उन्होंने आश्वासन देते हुये कहा कि पुलिस ने विगत दिनों मिली दबंगों द्वारा दबाई गई गरीब आदिवासियों की भूमि के संबंध में मिली शिकायतों के आधार पर बड़े पैमाने पर विधि संवद कार्यवाही की है और गरीबों की जमीनों को दबंगों के चगुंल से मुक्त कराया है। भविष्य में भी अगर शिकायतें मिलती है तो तत्काल कार्यवाहीं करने पुलिस तत्पर है। और गरीबों की जमीनों को दबाने वाले दबंगों के खिलाफ कार्यवाहीं का क्रम सतत जारी रहेगा।
             स्वराज के मुख्य संयोजक, विलेज टाइम्स के संपादक वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले ने अपने सम्बोधन में ्रप्रकृति में मौजूद सम्पदा से स्वस्थ, समृद्ध, खुशहाल जीवन के लिये शिक्षा और रोजगार को अहम बताया तथा उपस्थित लोगों के बीच हाथ उठाकर स्वयं के विकास का संकल्प दिलाया। 
              कार्यक्रम के पूर्व आदिवासी महिलाओं ने कलेक्टर तरुण राठी एवं पुलिस अधीक्षक सुनील पाण्डे का तिलक कर, पुष्प भेंट किये तथा अपनी स्थानीय भाषा में स्वागत गीत भी सुनाये। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन वर्षो से आदिवासियों की सेवा में जुटे रामप्रकाश शर्मा ने किया। एवं ग्राम ऐरावन में भीमपुर, मिलनपुरा, निजामपुर, पीपलखाड़ी, गोपालिया, किशनपुर, खोडऩ, कोलियाआई, बढख़ाड़ी, कल्याणपुर, धमकन, मडख़ेड़ा, पड़ुआ, सूड़ से आये आदिवासी एवं महिलाओं की समस्याओं से अवगत कराया। इस बीच श्रीमति हक्कीबाई ने पलायन रोकने, रज्जो ने शिक्षा रोजगार तथा गुड्डी बाई ने वन भूमि पट्टो की बात रखी। वहीं कल्याणपुर की गुन्दू बाई ने सुगम, सुरक्षित आवागमन के लिये नाव की बात रखी।  
           इस मौके पर मडख़ेड़ा के आदिवासी रघुवीर ने 97 पट्टों के वितरण के लिये कलेक्टर साहब का आभार माना। वहीं उपस्थित आदिवासियों ने आदिवासियों की जमीनों को दबंगों से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाने के लिये तालियां बजाकर आभार व्यक्त किया।  
               इसके अलावा ग्राम भीमपुर, किशनपुरा, निजामपुर के लोगों ने अपने गांवों में पूर्णता शराब बन्दी का संकल्प दोहराया तथा उन्होंने कलेक्टर, एसपी को अस्वस्थ करते हुये हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वह अपने-अपने गांव को स्वच्छ, स्वस्थ, शिक्षित, रोजगार, मूलक बनाने की दिशा में शासन के सहयोग से दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ कार्य कर, उन्हें परिणाम मूलक बनायेगें। 
                  इस मौके पर कलेक्टर तरुण राठी, पुलिस अधीक्षक सुनील पाण्डे के अलावा स्वराज के मुख्य संयोजक, संपादक वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले के अलावा सेकड़ों की तादाद में कई आसपास के गांवों की महिलायें, पुरुष, युवक उपस्थित थे। 
            

मंथन न्यूज दिल्ली योग गुरु और पतंजलि ब्रांड के मालिक बाबा रामदेव अपने देसी उत्पादकों के जरिए तेज गति से देश में मशहूर होते जा रहे हैं। साल दर साल पतंजलि का सालान टर्नओवर बढ़ता ही जा रहा है। इस कामयाबी को लेकर बाबा रामदेव का कहना है कि अभी ये क्रांति यही नहीं थमेगी, लोगों ने विदेशी चीजों के बहिष्कार का अब मन बना लिया है और देश के अंदर बने उत्पादकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

2020-21 तक पतंजलि होगा दुनिया का पहला FMCG ब्रांड 
एक टीवी कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने बताया कि पतंजलि ब्रांड 2018-19 तक यूनीलिवर को पीछे छोड़ देगी और 2020-21 तक आते-आते पतंजलि दुनिया का सबसे बड़ा एफएमसीजी यानि कि फास्ट-मूविंग कन्जयूमर गुड्स ब्रांड बन जाएगा। बाबा रामदेव ने बताया कि अगले 2 साल में पतंजलि की उत्पादन क्षमता 1 लाख करोड़ रुपए हो जाएगी, जिसके जरिए अधिक संख्या में उपभोक्ताओं को इससे जोड़ा जा सके। योग गुरु ने बताया कि वर्तमान में हमारी हरिद्वार में प्रॉडक्शन कंपनी की 15,000 करोड़ रुपये की उत्पादन क्षमता है और तेजपुर की 25,000 करोड़ रुपये की क्षमता है।

इन शहरों में भी लगे रहे हैं पतंजलि के कारखाने
कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने बताया कि हरिद्वार और तेजपुर के अलावा नोएडा, इंदौर, नागपुर और आंध्र प्रदेश में भी हम लोग नए कारखाने लगा रहे हैं, हमारी छोटी 50 यूनिट हैं जहां हम खाना बनाने का तेल, नमक आदि बनाते हैं। अगर हम एक लाख करोड़ रुपए की उत्पादन क्षमता हासिल कर भी लेते हैं तो भी ये 10 लाख करोड़ रुपए वाले बाजार का बमुश्किल दस प्रतिशत होगा

500 साधु होंगे पतंजलि के उत्तराधिकारी
इसके अलावा बाबा रामदेव ने कार्यक्रम में पतंजलि के अगले उत्तराधिकारी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि पतंजलि समूह के अगले उत्‍तराधिकारी के लिए योजना बना रखी है और वो एक 500 साधुओं का एक दल होगा, जिसे कि हम अभी से प्रशिक्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मैं छोटा नहीं सोचता। मैं बड़ा सोचता हूं। मैं अपने देश के बारे में 500 साल आगे तक सोचता हूं। पतंजलि ग्रुप के बारे में 100 साल आगे तक सोचता हूं। मेरे जाने के बाद उत्तराधिकारी छोड़ कर जा रहा हूं, मेरा उत्तराधिकारी कोई व्यापारी या संसारी व्यक्ति नहीं होगा, उत्तराधिकारी 500 साधु होंगे जिनको मैंने प्रशिक्षित किया है।"

गाय के घी और मक्खन की कीमत होगी कम
इसके अलावा बाबा रामदेव ने इस कार्यक्रम में कहा कि मैंने वित्तमंत्री अरुण जेटली से गाय के घी और मक्खन पर जीएसटी को कम करने की अपील की है ताकि लोगों तक इसको आसानी से पहुंचाया जा सके। बाबा रामदेव ने कहा कि गाय के घी और मक्खन पर GST 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दी गई है। अगर सरकार GST कम कर देती है तो मैं इनके दाम 25 से 50 रुपये कम कर दूंगा।

मंथन न्यूज दिल्ली दक्षिण भारत के दो बड़े अभिनेताओं का राजनीति में कभी भी पदार्पण हो सकता है। देशी की सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियां इन दिग्गजों को अपने सा‌थ जोड़ना चाहती हैं। ये दिग्गज हैं दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन और थलाइवा रजनीकांत।

रविवार को रजनीकांत ने चेन्नई में कहा है कि जब उन्होंने कमल हासन से पूछा कि राजनीति में कैसे सफल हो सकते हैं, तो उन्हें जवाब मिला- मेरे साथ आओ, मैं तुम्हें बताऊंगा।  
पिछले कई दिनों से एक्टर कमल हासन के राजनीति में आने की चर्चा जोरों पर है। हासन भी कह चुके हैं कि वे राजनीतिक पार्टी बनाने पर विचार कर रहे हैं जबकि पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। साथ ही उन्होंने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर वह राजनीति में आते हैं तो एक्टिंग करना छोड़ देंगे। 

मंथन न्यूज गुजरात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सरदार पटेल के जन्म स्थल करमसद से आज भाजपा गौरव यात्रा की शुरुआत की। अमित शाह ने करमसद में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

गुजरात गौरव यात्रा के शुभारंभ से पूर्व करमसद में भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार पटेल के घर जाकर उन्हें वंदन किया। अमित शाह के मुताबिक, गुजरात गौरव यात्रा के माध्यम से भाजपा पिछले दो दशक में आई विकास क्रांति के गौरव को जन-जन तक पहुंचाएगी। 

पाटीदार आरक्षण आंदोलन के चलते गांवों में ढीली हुई पकड़ को मजबूत करने के लिए भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों की 149 सीटों पर 15 अक्टूबर तक गुजरात गौरव यात्रा निकालेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर में महासम्मेलन में इसका समापन करेंगे।

यात्रा की पंचलाइन 'हूं विकास छू, हूं गुजरात छू' रखी गई है जो कांग्रेस के प्रचार का जवाब है। भाजपा ने अपनी विकास की गाथा में बुलेट ट्रेन को भी शामिल किया है। लघु फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी के साथ जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी भी नजर आएंगे। रेल मंत्री पीयूष गोयल व प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने बताया कि भाजपा ने 22 साल के पारदर्शी सुशासन के बूते गुजरात को देश के विकास का मॉडल बना दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री रहने के दौरान राज्य का तेजी से विकास किया। जिसके कारण गुजरात उद्योग के साथ कृषि विकास में भी देश में आगे है।

गोयल ने बताया कि 20 साल में राज्य का बजट करीब 11 हजार करोड़ रुपये से एक लाख 71 हजार करोड़ रुपये पर पहुंचा है। इससे योजनाओं पर अधिक धन खर्च होने लगा है और प्रति व्यक्ति आय में दस गुनी वृद्धि हुई है। इसी विकास को बताने के लिए भाजपा गुजरात की 149 विधानसभा सीटों पर गुजरात गौरव यात्रा निकालने जा रही है। लोगों को लघु फिल्म व विज्ञापनों के माध्यम से बताया जाएगा कि बीते 20 वर्ष में गुजरात ने कितनी प्रगति की है। यह भी बताया जाएगा कि पहले गुजरात की हालत कैसी थी। गोयल ने बताया कि दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी व प्रदेश अध्यक्ष पोरबंदर से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

करमसद से निकलने वाली यात्रा का नेतृत्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल करेंगे, जबकि पोरबंदर से निकलने वाली यात्रा का नेतृत्व वाघाणी करेंगे। मुख्यमंत्री यात्रा में समय-समय पर शामिल होते रहेंगे। प्रदेश प्रवक्ता भरत पंड्या ने बताया कि चार हजार 657 किमी तय कर गौरव यात्रा गांधीनगर पहुंचेगी जहां प्रधानमंत्री मोदी महासम्मेलन को संबोिधत कर इसका समापन करेंगे। पाटीदारों के सामने पाटीदार गौरतलब है कि पाटीदार आरक्षण आंदोलन के चलते ग्रामीण गुजरात में भाजपा की पकड़ ढीली हुई है।

इसीलिए इस यात्रा का नेतृत्व भी दोनों पाटीदार नेता ही कर रहे हैं। यात्रा का प्रभारी पूर्व मंत्री गोरधन झडफिया व पूर्व मंत्री कौशिक पटेल को बनाया है। दोनों पाटीदार नेता हैं। पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक पटेल कांग्रेस उपाघ्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा से पहले ही स्वागत कर चुके हैं। बीते दिनों बैठक में सरकार चार बातें मान चुकी है लेकिन आरक्षण पर चर्चा नहीं होने से नाराज हार्दिक भाजपा के खिलाफ मैदान में हैं।

नौ से 11 तक मध्य गुजरात की यात्रा करेंगे राहुल

 कांग्रेस नवसर्जन यात्रा के पहले चरण में सौराष्ट्र की यात्रा बुधवार को संपन्न करने के साथ ही पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दूसरे चरण की यात्रा की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष नौ से 11 अक्टूबर तक मध्य गुजरात की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे में राहुल नडियाद, पंचमहाल, आणंद, महीसागर, दाहोद आदि जिलों में जनता से संवाद करेंगे।
  

MARI themes

Powered by Blogger.