महाराष्ट्र के लातूर मे पीएम मोदी और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने करीब 28 महीने बाद मंगलवार को एक मंच साझा किया। इस दौरान मोदी ने मध्य प्रदेश में आयकर के छापों पर कांग्रेस पर निशाना साधते आरोप लगाया कि प्रधान विपक्षी दल का 'भ्रष्टाचार चरित्र' है। उन्होंने कहा कि वे पिछले छह महीने से कह रहे है, 'चौकीदार चोर है' लेकिन देखिए नोट कहां से मिले हैं। चौकीदार से कौन डरता है? अगर इतना पैसा बरामद हो रहा है तो उनका चौकीदार को गाली देना स्वाभाविक है। पीएम मोदी ने कहा “ आपने देखा होगा कल.परसों कैसे कांग्रेस के दरबारियों के घर से बक्सों में नोट निकले हैं, नोट से वोट खरीदने का ये पाप इनकी राजनीतिक संस्कृति रही है। ये पिछले छह महीनों से बोल रहे हैं 'चौकीदार चोर है' लेकिन नोट कहां से निकले? असली चोर कोन है?

1-2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो, ये हमारा संकल्प है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए हमने 22 फसलों का एमएसपी लागत का डेढ़ गुना तय किया है। हमने बीज से बाज़ार तक पुरानी व्यवस्थाओं को बदलने के लिए काम किया है।

2- जम्मू कश्मीर में 2 प्रधानमंत्री की बात करने वाले लोग क्या जम्मू-कश्मीर के हालात सुधार पाएंगे? इनकी सच्चाई देश के हर व्यक्ति को समझनी चाहिए। अपने वोट बैंक और अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इन लोगों ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। 

3- कांग्रेस कह रही है कि हिंसा वाले इलाकों में सैनिकों को मिले विशेष अधिकार को वो वापस ले लेंगे। पाकिस्तान भी तो यही चाहता है। कांग्रेस कह रही है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 कभी नहीं हटाई जाएगी। जो बात कांग्रेस का ढकोसला पत्र कह रहा है, वही बात पाकिस्तान भी कह रहा है। कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि हम देशद्रोह का कानून हटाएंगे, अरे मैं कहता हूं कि पहले दर्पण में जाकर अपना मुहं देखो। आप कांग्रेस वाले ही थे जिन्होंने बालासाहेब ठाकरे जी का नागरित्व छीन लिया था, उनका मतदान करने का अधिकार छीन लिया था। 

4- नक्सलियों और माओवादियों से मुक्त भारत हमारा संकल्प है। हमारे 5 वर्ष की सबसे बड़ी कमाई है, विश्वास जो हुआ उसके लिए भी आपका ये चौकीदार याद आता है और जो होना चाहिए उसकी भी जिम्मेदारी मेरी ही हिस्से में है। हमारी संस्कृति और परंपरा की रक्षा और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए ही हमारे सारे काम और संकल्प है। घुसपैठ को पूरी तरह बंद करेंगे, ये हमारा संकल्प है। नक्सलियों पर प्रहार करेंगे और आदिवासियों तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए हमने दिन रात मेहनत की है।


5- आतंकवादियों के अड्डे पर घुस कर मारेंगे ये नये भारत की नीति है। आतंक को हराकर ही हम दम लेंगे ये हमारा संकल्प है। जम्मू कश्मीर में राष्ट्रवादियों के मन में हमने नया विश्वास जगाया है।


6- राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है। अंत्योदय हमारा दर्शन है और सुशासन हमारा मंत्र है। इसी भावना पर नए भारत के निर्माण के लिए हम देश के हर नागरिक की भागीदारी चाहते हैं।


7- छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महाराष्ट्र की धरती के शूरवीरों ने जिस प्रकार से स्वाभिमानी और शक्तिशाली राष्ट्र की कल्पना की थी, आज उसी रास्ते पर भारत चल पढ़ा है। इस भयंकर ताप में आप जो तपस्या कर रहे हैं उसको मैं बेकार नहीं जाने दूंगा। इसे मैं ब्याज समेत विकास करके लौटाऊंगा। आपका ये आशीर्वाद ही है जो मुझे निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है: पीएम मोदी  


8- 2014 में हम आपके सामने कुछ लक्ष्य लेकर आये थे।  इन लक्ष्यों को पूरा करने में आपने जो मेरा साथ दिया है, उसके लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।


9- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिए अभी 12 करोड़ छोटे और सीमांत किसानों के खातों में आज सीधे पैसे जमा हो रहे हैं। और भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में घोषित किया है कि चुनाव के बाद हमारी नई सरकार आते ही इस योजना को आगे बढ़ाकर सारे किसानों को इस योजना का लाभ दिया जायेगा। 


10-2022 तक हर बेघर को पक्का घर देना हमारा संकल्प है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हमारी सरकार ने 50 करोड़ गरीबों के लिए हर वर्ष मुफ्त इलाज का प्रबंध किया है। अब हमने हर गरीब के दरवाज़े पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं ले जाने का संकल्प लिया है।




भोपाल।डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब मुख्यमंत्री कमलनाथ की काली कमाई निकलने लगी। प्रदेश के इंदौर, भोपाल और महानगरों में इनके विशेष कर्ताधर्ताओं और नाते-रिश्तेदारों के पास से अवैध संपत्तियों का जखीरा पकड़ा जा रहा है। रकम इतनी बड़ी है की मशीनें भी अभी तक नहीं गिन पाई है और मुख्यमंत्री कमलनाथ कह रहे राजनैतिक द्वेष की कार्रवाई हो रही है। 


पूर्व मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा बालाघाट में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कर्जामाफी धोखा है। कांगेेस ने प्रदेश की जनता को छलने का काम किया। लोकसभा प्रत्याशी डॉ. ढालसिंह बिसेन ने  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा और पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय जाकर अपना पर्चा भरा। नामांकन के पश्चात श्री प्रभात झा और डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जनसभा में भाग लिया।

यह चुनाव जनता अपने देश की अस्मिता को बचाए रखने लड़ रही है

श्री प्रभात झा ने कहा कि अब तो दूध का जला छाछ को भी फूंक-फूंक कर पीने का समय है। सरकार चलाने के लिए श्री नरेन्द्र मोदी की तरह काम करना पड़ेगा। हम सबको देश के खातिर श्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर देश के विकास में भागीदार बनना है। आज ये पहला चुनाव है जिसे जनता अपने देश की अस्मिता को बचाए रखने लड़ रही है।




 

 

वीवी पैट के मिलान के लिए अतिरिक्त चाहिए 4 घंटे 10 मिनट


लोकसभा क्षेत्र में कुल 2510 मतदान केंद्र, सबसे ज्यादा 385 गोविंदपुरा में

भोपाल.सुप्रीम कोर्ट ने विपक्षी दलों की एक याचिका पर चुनाव आयोग को आदेश दिए हैं कि वह हर विधानसभा क्षेत्र से एक वीवी पैट और ई‌वीएम के मिलान की जगह 5-5 का मिलान करे। इस नए आदेश के बाद यह तय हो गया कि भोपाल संसदीय सीट का औपचारिक परिणाम 23 मई को आधी रात के बाद ही आ सकेगा।

2014 में भोपाल लोकसभा सीट का परिणाम शाम 7 बजे घोषित हो पाया था। एक वीवी पैट और ईवीएम के मिलान में करीब 50 मिनट लगते हैं। विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम और वीवी पैट का अलग-अलग मिलान करने पर 250 मिनट यानी 4 घंटा 10 मिनट का अतिरिक्त समय चाहिए। यानी रात 11 बजे के बाद ही परिणाम घोषित होगा।

भोपाल संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र

भोपाल लोकसभा सीट में भोपाल जिले की 7 विधानसभा सीटों के साथ सीहोर जिले की एक विधानसभा सीट शामिल है। पूरे लोकसभा क्षेत्र में कुल 2510 मतदान केंद्र है। इसमें सबसे ज्यादा 385 मतदान केंद्र गोविंदपुरा और उसके बाद 369 नरेला विधानसभा में हैं। हुजूर में नरेला से केवल 3 कम 366 मतदान केंद्र हैं। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने पर पहला राउंड पूरा होने में 35 से 40 मिनट लगता है। मतगणना के दौरान एक राउंड में 14 ईवीएम खोलने का आदेश है।इसके बाद अगले राउंड में फिर 14 ईवीएम खोली जाती हैं।

ऐसे होगा वीवी पैट का मिलान

पहले राउंड के बाद हर राउंड में औसतन 20 से 25 मिनट लगते हैं। इस हिसाब से गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में 28 राउंड होंगे। यानी गोविंदपुरा के परिणाम घोषित होने में करीब 12 घंटे लगेंगे। यानी रात 8 बजे तक ही यहां परिणाम तैयार हो पाएगा। इसके बाद ईवीएम और वीवी पैट का मिलान शुरू होगा। एक वीवी पैट और ईवीएम के मिलान में 40 से 50 मिनट लगते हैं। यानी 5 के मिलान के लिए 250 मिनट अतिरिक्त चाहिए। सबसे अंत में रात 8 बजे के बाद गोविंदपुरा के ईवीएम और वीवी पैट का मिलान शुरू होने पर 4 घंटे 10 मिनट यानी रात 12 बजे के बाद ही परिणाम घोषित हो सकेगा। समय की यह गणना भी इस मान्यता के साथ की गई है कि मतगणना में कोई व्यवधान नहीं आएगा। यदि मतगणना को लेकर आपत्तियां होती हैं तो समय और बढ़ सकता है।



   


बूथ जिताओ, नौकरी पाओ के बयान पर मंत्री पीसी शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज

भोपाल। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा पर कार्यकर्ताओं को बूथ और कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने पर नौकरी का ऑफर देना भारी पड़ गया। आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए इस मामले में मंत्री के खिलाफ टीटी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।


जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से एसडीएम टीटी नगर संजय श्रीवास्तव ने मंत्री को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब तलब किया था। जवाब से संतुष्ट न होने पर उनके खिलाफ अचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज होने का ये दूसरा मामला है। इससे पहले भाजपा पर एक केस दर्ज हो चुका है।

दरअसल, पिछले मंगलवार को सेकंड स्टॉप स्थित नर्मदेय भवन में लोकसभा चुनाव को लेकर दक्षिण पश्चिम विधान सभा के कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई गई थी। यहां पर मंत्री शर्मा ने कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ जिताओ, नौकरी पाओ का नारा दिया। इसे और विस्तार से बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 22 लाख नौकरियां देने का वादा किया है।

कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सबको नौकरियां मिलेंगी। इस संबंध में वीडियो बनाकर इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय सहित सी-विजिल एप में भी की गई थी। जांच और वीडियो फुटेज देखने के बाद पुष्टि होने पर पीसी शर्मा को नोटिस भेजा गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस मामले में भोपाल कलेक्टर से जानकारी मांगी थी। इसके बाद ही एफआईआर दर्ज की गई है।



भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) का दावा है कि 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट 12-15 मई तक आ जाएगा लेकिन प्रदेशभर में शिक्षकों की कमी के चलते अभी मूल्यांकन का प्रथम चरण ही पूरा हो पाया है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि मई आखिर में रिजल्ट आ पाएगा


जानकारी के मुताबिक माशिमं ने बोर्ड परीक्षाओं के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन का प्रथम चरण 20 मार्च से शुरू कर दिया था, जो 5 अप्रैल तक चला, लेकिन कई जिलों में शिक्षकों की कमी के कारण अभी तक पहला चरण भी पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि राजधानी में मूल्यांकन 60 फीसदी पूरा हो चुका है लेकिन अन्य जिलों के जिन कर्मचारियों और अधिकारियों पर रिजल्ट की पूरी जिम्मेदारी है, उनमें से 280 की चुनाव ड्यूटी लगा दी गई है। ऐसे में नतीजे लेट आने की आशंका बन रही है। 

बता दें कि प्रदेश के सभी जिलों की समन्वयक संस्थाओं पर मूल्यांकन किया जा रहा है। राजधानी में मूल्यांकन केंद्र समन्वयक संस्था मॉडल स्कूल टीटी नगर को बनाया गया है। 30 अप्रैल तक 25 हजार शिक्षकों को 18 करोड़ से अधिक कापियों का मूल्यांकन करना है। हालांकि मामिशं ने दावा किया है कि तत्काल मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा और 12 से 15 मई के बीच दोनों कक्षाओं का रिजल्ट घोषित होने की संभावना है।


दूसरे जिलों में करीब 30 फीसदी मूल्यांकन

राजधानी के टीटी नगर मॉडल स्कूल में बने मूल्यांकन केंद्र में निर्धारित समय के अनुसार पहला चरण पूरा हो चुका है। 60 फीसदी मूल्यांकन पूरा होने के साथ यहां दूसरा चरण शुरू हो चुका है। लेकिन कई जिलों में 30 से 40 फीसदी मूल्यांकन होने के कारण दूसरा चरण शुरू नहीं हो पाया है।

नई व्यवस्था में लग रहा दोगुना समय

माशिमं ने नई गाइडलाइन के अनुसार किसी भी विषय में जीरो या 90 से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की कापियों पर शिक्षकों को विशेष नजर रखना है। ऐसे परीक्षार्थियों की कापियां दोबारा चेक की जा रही हैं। इसलिए भी समय अधिक लग रहा है। इसके अलावा एक या दो नंबर से किसी विषय में विशेष योग्यता या प्रथम श्रेणी की पात्रता से वंचित होने वाले परीक्षार्थियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे सभी विद्यार्थियों की कॉपी दोबारा जांच कर अंकों को ध्यान से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं मुख्य परीक्षक और उप मुख्य परीक्षक को परीक्षक की 10 फीसदी कॉपियों की सैम्पलिंग जांच करनी होगी।

पत्र लिखा था फिर भी चुनाव ड्यूटी लगा दी

हमने कलेक्टर को पत्र लिखकर मूल्यांकन कार्य में लगे कर्मचारियों व शिक्षकों को चुनाव कार्य से मुक्त रखने का आग्रह किया था। इसके बाद भी कई जिलों में कर्मचारियों व शिक्षकों की ड्यूटी लगने से मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। फिर भी रिजल्ट 15 मई तक घोषित करने की संभावना है।
अजय सिंह गंगवार, सचिव, माशिमं

30 प्रतिशत कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में 

समन्वय केंद्र पर करीब 700 मूल्यांकनकर्ताओं को लगाया है। इसमें से सिर्फ 30 फीसदी शिक्षक चुनाव की ट्रेनिंग में जाते हैं। पहले चरण का मूल्यांकन पूरा होने के बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया चल रही है।
धर्मेन्द्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी





मुरैना। जिले की सबलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बैजनाथ कुशवाह ने विवादित बयान दिया है। पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार नहीं थी, तब हमने जिले की 6 में से 6 सभी विधानसभा सीटें जीती थीं। अब तो हमारी सरकार है, प्रशासनिक मशीनरी हमारे साथ है, लोकसभा चुनाव में हम ही जीतेंगे। 

उन्होंने कहा कि अब तो प्रदेश में हमारी सरकार है, हम जैसे चाहेंगे प्रशासनिक मशीनरी का उपयोग करेंगे और इस बार हर हाल में लोकसभा चुनाव मुरैना से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि रामनिवास रावत को सांसद और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाकर ही हम दम लेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मुरैना संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा होने के बाद पहली बैठक लेने आज कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास रावत भी मौजूद थे।
 
इसी बैठक में बैजनाथ कुशवाह ने बीजेपी और संघ पर जमकर हमला बोला है। विधायक ने संघ प्रमुख भागवत और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों मिलकर संविधान की हत्या कर रहे हैं। संविधान बचाना है तो भाजपा को किसी भी हालत में देश में नहीं आने देना है। उन्होंने कहा कि संविधान बचाना है, तो देश में कांग्रेस की सरकार बनाना जरूरी है।


मध्यप्रदेश में पश्चिम बंगाल की तरह पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच टकराव की खबर आ रही है. कमलनाथ सरकार की पुलिस प्लेटिनम प्लाजा पहुंच गई है और सीआरपीएफ के साथ भिड़ गई है




कमलनाथ सरकार की पुलिस प्लेटिनम प्लाजा पहुंच गई है


मध्यप्रदेश में पश्चिम बंगाल की तरह पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच टकराव की खबर आ रही है. कमलनाथ सरकार की पुलिस प्लेटिनम प्लाजा पहुंच गई है और सीआरपीएफ के साथ भिड़ गई है. इसके अलावा पुलिस ने भोपाल और इंदौर में छापेमारी के ठिकानों पर घुसने की कोशिश भी की. बता दें, भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा में आयकर विभाग ने छापेमारी की है. यहां की छठी मंजिल पर प्रतीक जोशी और अश्विनी शर्मा रहते हैं.


बता दें, मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ के करीबी अश्विनी शर्मा और प्रतीक जोशी के घर पर आयकर विभाग ने सीआरपीएफ की मदद से छापेमारी की है. अभी छापेमारी जारी है. इस बीच मध्यप्रदेश पुलिस ने शर्मा के घर प्लेटिनम प्लाजा को घेर लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस की सीआरपीएफ के साथ नोंकझोंक भी हुई है.

MP पुलिस ने कहा- लोगों की सहूलियत के लिए हम आएं, छापेमारी से कोई लेना-देना नहीं

भोपाल के एसपी सिटी भूपिंदर सिंह ने कहा कि छापेमारी से हमारा कोई लेना-देना नहीं है. यह एक आवासीय परिसर है, अंदर ऐसे लोग हैं जिन्हें चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है, वे मदद के लिए स्थानीय एसएचओ को बुला रहे हैं. उन्होंने छापेमारी के कारण पूरे परिसर को बंद कर दिया है. हम लोगों की सहूलियत के लिए यहां पहुंचे हैं.

सीआरपीएफ ने कहा, हमें गालियां दे रहे हैं MP पुलिस के अफसर

सीआरपीएफ अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस हमें काम नहीं करने दे रही है, वे हमें गालियां दे रहे हैं. हम केवल अपने सीनियर्स के आदेशों का पालन कर रहे हैं. सीनियर्स ने हमें किसी को भी अंदर नहीं जाने देने के लिए कहा है. कार्यवाही जारी है, इसीलिए हम किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं. केवल अपना कर्तव्य निभा रहे हैं.


एसएसपी को प्रवीण कक्कड़ के घर में घुसने से रोका

वहीं, इंदौर में प्रवीण कक्कड़ के घर पर एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र, एसपी यूसुफ कुरैशी और पुलिस टीम के साथ मौजूद हैं. एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र को सीआरपीएफ ने प्रवीण के घर के अंदर जाने से रोका है. एसएसपी ने सीआरपीएफ के जवानों को अपना मोबाइल नंबर दिया और कहा कि कुछ आवश्यकता होने पर तत्काल सूचित करें.

पहली बार आयकर की छापेमारी में सीआरपीएफ

आयकर विभाग की यह छापेमारी काफी गोपनीय थी. यहां तक की मध्यप्रदेश के आयकर अफसरों को कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई थी. दिल्ली की टीम ने मध्यप्रदेश पुलिस की भी मदद नहीं ली. पहली बार सीआरपीएफ को छापेमारी की कार्रवाई में शामिल किया गया.

कमलनाथ के करीबियों के 50 ठिकानों पर छापेमारी

बता दें, आयकर विभाग ने कमलनाथ के भांजे रातुल पुरी, निजी सचिव और पूर्व पुलिस अधिकारी प्रवीण कक्कड़, सलाहकार रहे राजेंद्र कुमार मिगलानी और भोपाल में प्रतीक जोशी और अश्विन शर्मा के करीब 50 ठिकानों पर छापेमारी की. अभी कई जगहों पर छापेमारी जारी है. आयकर विभाग को इस दौरान करोड़ों कैश के अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं.

MARI themes

Powered by Blogger.