शिवपुरी। शिवपुरी लोकसभा चुनावों के अंतर्गत कांग्रेस के प्रत्याशी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं क्षेत्र के वर्तमान सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया 30 मई को शिवपुरी जिले के दौरे पर रहेंगे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 मई को सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया
नावली ,गणेश खेड़ा,माडा गणेशखेड़ा,वीजरी और शिवपुरीशहर के अंतर्गत आने वाली वार्ड नंबर 36 में काली माता मंदिर के पास, वार्ड नंबर 33 और 24 में सुभाष चौक पर वार्ड नंबर 33 में चीलोद पर एवं वार्ड नंबर 32 में कमला गंज में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे ।उसके बाद 1 मई को सायंकाल 5:00 बजे भोंती में उसके बाद रन्नोद ,खतौरा और लुकवासा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए गुना की ओर प्रस्थान करेंगे जिला कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश जैन अमोल ने उक्त संबंध में जानकारी दी है।

शिवपुरी और कोलारस में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन कल, केपी यादव भी रहेंगे मौजूद

शिवपुरी।
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन कोलारस एवं शिवपुरी में 29 अप्रैल को रखा गया है जिसमें लोकसभा प्रभारी महेंद्र यादव एवं भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डॉ केपी यादव कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। यह विधानसभा सम्मेलन 29 अप्रैल को कोलारस विधानसभा का सम्मेलन कोलारस  में सुबह 11 बजे गोपाल जी गार्डन ए बी रोड एवम शिवपुरी विधानसभा का सम्मेलन में दोपहर 1 बजे उत्सव बाटिका प्राइवेट बस स्टैंड के पास में आयोजित किया जा रहा है।
इसके उपरांत भाजपा प्रत्याशी माधव चोक होते हुए कोर्ट रोड पर जनसम्पर्क,एवम शाम 6 बजे करोदी रामजानकी मंदिर के पास में नुक्कस सभा तथा 7 बजे लुधावाली में नुक्कड़ सभा रखी गयी है। इस विधानसभा सम्मेलन में विधानसभा में निवासरत समस्त भाजपा पदाधिकारी, मतदान केंद्र संयोजक, मतदान केंद्र प्रभारी- सह प्रभारी, ग्राम केंद्र नगर केंद्र के पालक संयोजक, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं विधान सभा में निवासरत समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

*मोदी के पीएम बनने पर राष्ट्रवाद लहरायेगा और महागठबंधन जलकर राख हो जायेगा: स्वतंत्रदेव*
अशोकनगर,28 अपै्रल (हि.स.) जिस प्रकार हनुमान जी ने राम और लक्ष्मण को कंधों पर बैठाकर सोने की लंका का दहन किया था, उसी प्रकार इस बार लोग एक कंधे पर नरेन्द्र मोदी और दूसरे कंधे परभारत मां को बैठाकर महा गठबंधन को जलाकर खाक करने जा रही है।
यह बात उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री एवं मप्र के लोकसभा चुनाव प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह ने रविवार को चंदेरी विधानसभा सम्मेलन में ईसागढ़ में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे दी, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज कश्मीर को अलग करने की बात करते हैं। तथा नवजोत सिंह सिद्धू जैसे नेता केरल में भाषण देकर बोलते हैं अगर 70 फीसदी मुसलमान एक साथ खड़े हो जाएं तो नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे, इस तरह की भाषा कांग्रेस द्वारा बोली जा रही है और सभी जातियों को ललकारा जा रहा है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इस तरह की ललकार को देखते हुए सभी लोगों को राष्ट्रवाद के साथ खड़े होने का समय है। राष्ट्रवाद के लिए प्रत्येक व्यक्ति को घर-घर से निकल कर राष्ट्रवाद के लिए नरेन्द्र मोदी के साथ गुना सीट पर भाजपा उम्मीदवार को वोट देना होगा।
लोकसभा प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह से पूर्व भाजपा उम्मीदवार डॉ.केपी यादव ने कहा कि-
 *कार्यकर्ताओं की राजनैतिक हत्या करते हैं सिंधया:डॉ.केपी*
क्षेत्रिय सांसद स्वयं को महाराज कहलवाने के लिए कार्यकर्ताओं की राजनैतिक हत्या करते हैं। झांसी की रानी के साथ क्या हुआ में इस पर नहीं जाना चाहता, पर सांसद द्वारा आज भी देश के साथ गद्दारी भरे कृत किए जा रहे हैं। भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशा-अल्ला, इंशा-अल्ला नारे लगाने वालों का समर्थन करना देश के साथ गद्दारी नहीं तो क्या है।
यह बात भारतीय जनतापार्टी उम्मीदवार डॉ.केपी यादव ने कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र सांसद सिंधिया की पत्नी क्षेत्र में घूम रहीं हैं, उनके द्वारा किसी पार्टी के लिए वोट न मांगते हुए महाराज नाम से वोट मांगे जा रहे हैं, पर जनता अब बहुत जागरूक हो चुकी है और वो लोकतंत्र के महत्व को समझने लगी है। डॉ. केपी ने कहा कि जनता को इनसे सवाल कर पूछना चाहिए कि अब तो आप महाराज के नाम पर वोट के लिए घूम रही हो, पर 5 साल आपको कहां ढूंढेगे? उन्होंने कहा कि जो सांसद 17 सालों में कोई विकास और प्रगति के काम न करा सका हो क्षेत्र में कोई उद्योग, कॉलेज, पीने का पानी आदि बुनियादी सुविधायें न दे सका हो आखिर ऐसे सांसद को हम क्यों चुनें। उन्होंने कहा कि स्वयं को महाराज कहलवाने के लिए ये सदैव कार्यकर्ताओं की राजनैतिक हत्या करते रहे हैं। कहा कि मेरे जैसे और वीरेन्द्र सिंह रघुवंशी जैसे लोग इस बात का प्रमाण हैं। इस लिए राष्ट्र और क्षेत्र के सम्मान के लिए इस बार भाजपा का सांसद चुने ताकि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर देश के साथ इस क्षेत्र में भी खुशियां मनाई जाएं।
कोलारस विधायक वीरेन्द्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि इस बार देश में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की खुशी गुना सीट पर मनाने के लिए डॉ.केपी यादव की भागीदारी आवश्यक है। गुना लोकसभा प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव एवं प्रीतम लोधी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।
इस अवसर पर सुरेन्द्र शर्मा, धमेन्द्र रघुवंशी,सुशील रघुवंशी,जयकुमार सिंघई, सूर्यप्रकाश तिवारी,भूपेन्द्र द्धिवेदी भानू रघुवंशी, नीरज मानोरिया आदि मंचासीन थे।

*(सांध्य राय को दिया आपका प्रत्येक वोट मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाएगा:-डॉ मिश्रा)*

*(मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता है: डॉ मिश्रा)*

*(मोदी देश के भले के लिए मजबूत निर्णय लेते हैं. वो निर्णय लेते हैं तो उसे सफल भी बनाते हैं.- डॉ नरोत्तम मिश्रा)*

*दतिया*

मोदी देश हित मे निर्णय लेने वाले प्रधानमंत्री हैं, देश विरोधी ताकतों की मोदी सरकार ने कमर तोड़ने का काम किया है जबकि पूर्व की कांग्रेस की सरकारों ने देश मे अराजकता एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है। हमारा देश आज मोदी जी के नेतृत्व में विश्व की बहुत बड़ी शक्ति बनता जा रहा है। अमेरिका,रूस,जापान,फ्रांस जैसे शक्तिशाली देशों में आज भारत की जो इज्जत है वो सिर्फ मोदी जी के अथक प्रयासों के बल परही है। माननीय नरेंद्र मोदी जी को देश की जनता ही नही अपितु विदेश के लोग भी पुनः भारत का प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। उक्त बात मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एंव दतिया विधायक  डॉ नरोत्तम मिश्रा ने  आज भिंड दतिया से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी श्रीमति संध्या राय के समर्थन में कराहार, कमरारी में अनेक सभा एवं नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कही। डॉ श्री मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा हमारे पास दो विकल्प है एक ओर  दिन रात 24 घंटे परिश्रम कर देश की प्रगति और आंतरिक सुरक्षा को मजबूती देने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और दूसरी ओर सत्ता के लालच में गठबंधन बनाकर एक हुजूम खड़ा कर देश को गुमराह करने वाली ताकतें हैं। अब चुनाव हमें करना है कि हमें देश हित में संध्या राय को वोट देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना  है। नरेंद्र मोदी आज विश्व के सबसे बड़े नेता है जिस तरह से मोदी ने 5 साल में देश चलाया है देश की दशा और दिशा दोनों बदली है। उसी तरह अगर मोदी जी को हम सांध्य राय को वोट करके फिर से प्रधानमंत्री बनाते हैं तो निश्चित रूप से देश अगले 5 सालों में एक नया मुकाम तय करेगा। और भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले लोग मोदी जी के प्रधानमंत्री बनते ही एक एक करके भूमिगत होंने लगेंगे।

आग से जलीं किसानों की फसलें, डॉ मिश्रा ने मौके पर जाकर लिया जायजा।

अन्नदाता हमारा भगवान हर मोर्चे पर अन्नदाता के साथ खडा रहुंगा - डॉ नरोत्तम मिश्रा।

दतिया:- मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं दतिया विधायक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आग से जलकर खाक हुई किसानों की फसलों का उनके खेत पर जाकर निरीक्षण किया। और उन्हें हर संभव मदद दिलायी जाने का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार आज डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तहसील बडौनी जिला दतिया के ग्राम भिटी (सोनार) में किसानों के खेतो पर पहुंचकर उनकी फ़ैसले जलने से हुए नुकसान का जायजा लिया और शासन की तरफ से उन्हें हर सम्भव मदद शीघ्र मुहैया कराने जा आस्वासन भी दिया। साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन से भी शीघ्र मौका मुआयना कर आगजनी में हुए नुकसान का सही  आंकलन करने को भी कहा है। जिससे पीड़ित किसानों को शीघ्र एवं उचित मुआवजा मिल सके।

शिवपुरी, 28 अप्रैल 2019/ लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों को नुक्कड़ सभा हेतु स्थान, मंच, वाहन एवं लाउण्ड स्पीकर की अनुमति लेना आवश्यक होगा। 
जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती अनुग्रहा पी ने इस संबंध मे जारी संशोधित आदेश के तहत उल्लेख किया है कि लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों को नुक्कड़ सभा हेतु स्थान, मंच, वाहन एवं लाउण्ड स्पीकर की अनुमति लेना आवश्यक होगा। यह अनुमति संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी/रिटर्निंग आॅफिसर द्वारा जारी की जाएगी। पूर्व में जारी आदेश की शर्तें यथावत रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश का उल्लंघन करने की दशा में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी।  

शिवपुरी 
आज वसुंधरा कुटुंबकम
शिक्षा प्रसारण एवं जन कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा फल वितरण का कार्यक्रम किया इस दौरान *मयंक राठौर* ने बताया कि आज हम समाज में आदिवासियों को एक हीन भावना से देखते हैं परंतु जब वसुंधरा के सदस्यों ने आदिवासी बस्तियों में  जाने का निर्णय लिया तो काफी हर्ष उत्साहित थे और जहां पर हमने जाकर फल वितरण का कार्यक्रम के साथ साथ वहां उनकी समस्या जानी एवं लोकतंत्र के महा त्योहार मै सहभागी बनने के लिए मतदान अवश्य करने के लिए जागरूक कराया और बताया कि आपके मतदान करने से कोई भी गलत व्यक्ति आ सकता है और आपके साथ गलत हो सकता है इसलिए किसी लालच मैं ना आकर अपना मतदान सही व्यक्ति को ही करें एवं कार्यक्रम के अंत में  भारत माता की जय एवं  वंदे मातरम  के नारो  के साथ  कार्यक्रम का समापन किया। इस कार्यक्रम में वसुंधरा कुटुंबकम के सदस्यों में अध्यक्ष समीक्षा भार्गव, कोषाध्यक्ष अरविंद धाकड़, मयंक राठौर, सेल्फ ट्रेनर पूनम यादव, संजना, प्रियंका  यादव, आदित्य राठौर, समीर अली, मनीष शर्मा, आदित्य ,आदि सदस्य उपस्थित रहे एवं एक सैकड़ा से अधिक आदिवासियों को फल वितरण किए।।

MARI themes

Powered by Blogger.