*मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी 8 मई को शिवपुरी में करेंगे आम सभा को संबोधित*

शिवपुरी-()उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी शिवपुरी गुना लोकसभा प्रत्याशी  डॉ के पी यादव जी के समर्थन में आम सभा को संबोधित करेंगे श्री योगी जी हैलीकॉप्टर से दिनांक 8 मई बुधबार को दोपहर 12 बजे प्रायवेट बस स्टैंड शिवपुरी में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे सभी विधान सभा में  कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि मुख्यमंत्री श्री योगी जी की आम सभा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।
 *डॉ राकेश राठौर लोकसभा मीडिया प्रभारी*


भोपाल।मामला JEE ADVANCED और इसके जैसी तमाम परीक्षाओं का है जो केंद्र के द्वारा आयोजित कराई जा रहीं हैं। कमलनाथ सरकार ने गरीब सवर्ण छात्रों का भविष्य चौपट करने की साजिश रच दी है। तमाम परीक्षाओं में गरीब सवर्ण छात्रों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलना है परंतु कमलनाथ सरकार ने भ्रष्ट बाबू की तरह अड़ंगा लगा दिया है। वो आर्थिक आधार पर मिलने वाले आरक्षण के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज रिजर्वेशन फॉर इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) सटिर्फिकेट ही जारी नहीं कर रही। अब योग्य होने के बावजूद मध्यप्रदेश के गरीब सवर्ण छात्रों को परीक्षा पास करने के बाजवूद एडमिशन नहीं मिल पाएगा। 

यहां समझिए समस्या क्या है

केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया है। इस संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय संस्थानों में एडमिशन के लिए आदेश 17 जनवरी 2019 काे जारी कर दिया था। इसके लिए शर्त रखी गई है कि उम्मीदवारों को अपनी राज्य सरकार से रिजर्वेशन फॉर इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) के तहत सटिर्फिकेट बनवाना होगा। बस यही शर्त भविष्य चौपट कर रही है। आरक्षण केंद्र सरकार दे रही है लेकिन सटिर्फिकेट राज्य सरकार को देना है। लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच है लेकिन पिस रहे हैं वो गरीब सवर्ण छात्र जो प्रतिभाशाली भी है। 

यह हंगामा चुनाव के समय ही क्यों

जेईई मैन का रिजल्ट आ चुका है। शुक्रवार से जेईई एडवांस के रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब मुसीबत यह है कि इस स्कीम का लाभ कमजोर वर्ग के छात्रों को नहीं मिल सकेगा। क्योंकि, जेईई एडवांस में फॉर्म के साथ केंद्र सरकार द्वारा तय फार्मेट के अनुसार ही सर्टिफिकेट मांगा गया है। जेईई एडवांस में फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 9 मई है। बड़ी संख्या में ऐसे उम्मीदवार हैं जिनके अभिभावक इस सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए राजस्व अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, इन्हें सर्टिफिकेट देने से साफ इनकार कर दिया जाता है। अधिकारियों का साफ कहना है कि उनके पास कोई सरकारी आदेश नहीं है। जब तक कमलनाथ सरकार का आदेश नहीं मिलेगा वो सर्टिफिकेट नहीं देंगे। 

JEE MAIN के समय सर्टिफिकेट क्यों नहीं मांगा

जेईई मेन कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यह सुविधा दे रखी थी कि इस कैटेगरी में आवेदन करने वाले उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कराते समय सिर्फ कैटेगरी का चयन कर लें। वहीं एडमिशन लेते समय यह सर्टिफिकेट जमा कराएं लेकिन, जिन्होंने इस कैटेगरी के तहत आवेदन किया है और उन्हें एडमिशन मिलता है तो सर्टिफिकेट नहीं होने के कारण ईडब्ल्यूएस का लाभ नहीं मिल सकेगा।

2 पीड़ितों का दर्द

मेरी बेटी अदिति पंडया ने जेईई मेन क्वालिफाई कर लिया है। अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना है। इसके साथ ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की कॉपी भी अटैच करनी है। हम दो महीने से सर्टिफिकेट के लिए चक्कर काट रहे हैं। अफसरों का कहना है कि उन्हें शासन से निर्देश नहीं हैं।

सीमा पण्डया, अभिभावक 

हर्षल ने जब जेईई (मेन) का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा था। तभी से हम यह सर्टिफिकेट बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।  लेकिन अफसर इसे नहीं बना रहे हैं। यदि 9 मई से पहले यह सर्टिफिकेट नहीं बनता है तो हर्षल को ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में एडमिशन नहीं दिला सकेंगे। - कमलेश व्यास, अभिभावक

कार्यशाला के प्रथम दिन डॉक्टर प्रियंका भार्गव ने बच्चों को नैतिक मूल्य एवं शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया एवं अंतरराष्ट्रीय  खिलाड़ी अंतिम यादव कॉमनवेल्थ विजेता नेशनल प्लेयर पूनम यादव ने बच्चों को सेल्फ डिफेंस के बारे में विशेष जानकारी दी कार्यशाला के

दूसरे दिन समाजसेवी अभिनंदन जैन ने बच्चों को सकारात्मक सोच और उनसे जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव को विविन मनोरंजक तरीकों से समझाया शिवपुरी जिले के बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा जी ने बच्चों और महिलाओं पर होने वाले अपराधों के विषय मैं जानकारी दी और उनसे बचने के तरीके भी सिखाएं कैरियर गाइड अरविंद धाकड़ बच्चों को हाई के बाद विषयों के चैन और कैरियर प्रोजेक्शन के विषय में विशेष जानकारी दी कार्यशाला के

तीसरे दिन एडवोकेट मान सिंह कुशवाहा ने बच्चों को संविधान मूल अधिकार मूल कर्तव्य आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी तेजस्वी भार्गव इंटरनेट पर होने वाले अपराधों और उनसे बचने के तरीकों के विषय में व्याख्यान दिया तीसरे दिन सामान्य ज्ञान बाल संरक्षण आदि पर समिति द्वारा बच्चों से प्रश्न पत्र हल करवाया गया कार्यशाला के

चौथे दिन डॉक्टर्स की टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी सवालों के जवाब दिए जिसमें डॉक्टर अभिषेक द्विवेदी ने बच्चों को मानव संरचना नशा एवं सायकोलॉजी के विषय में मनोरंजक तरीके से समझाया डॉक्टर वैशाली भार्गव ने बच्चों को हार्मोन और उनका शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी डॉ निशा गोयल जी द्वारा बच्चों को पौष्टिक आहार और स्वच्छता के विषय में जानकारी दी गई कार्यक्रम के अंत में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त आयुष कुशवाहा द्वितीय स्थान प्राप्त निरुपमा मौर्य एवं तृतीय स्थान प्राप्त दिव्यांश जैन को समिति एवं स्कूल प्रशासन द्वारा प्रोत्साहन पत्र देकर उन बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया अंत में अध्यक्ष समीक्षा भार्गव ने समस्त विद्यालय परिवार वसुंधरा कुटुंबकम समिति एवं विद्यार्थी गणों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का अंत सह मीडिया सेक्रेटरी संजना धाकड़ एवं मयंक राठौर ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री ने अपनी कविता के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार शर्मा वरिष्ट शिक्षिका पूनम सक्सेना एवं समस्त शिक्षकों ने वसुंधरा कुटुंबकम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा समिति मानव जीवन एवं शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत ही उत्तम प्रयास कर रही है उन्होंने समिति से इसी तरह की और भी विशेष प्रयासों की अपेक्षा की ।।।।

*पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा पोहरी विधान सभा में करेंगे आम सभा को संबोधित*

शिवपुरी-()मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री,दतिया विधायक श्री नरोत्तम मिश्र जी ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी श्री विवेक शेजवलकर जी के समर्थन में आम सभा को संबोधित करेंगे श्री मिश्र जी हैलीकॉप्टर से दिनांक 2 मई गुरूवार को पोहरी विधानसभा के  बैराड़ मंडल में दोपहर 1 बजे ऐंचबाड़ा तथा पोहरी मंडल के ग्राम बमरा में दोपहर 3 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे सभी विधान सभा में  कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पूर्व मंत्री श्री मिश्र की आम सभा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।
 *डॉ राकेश राठौर लोकसभा मीडिया प्रभारी*

*यह देश के काम आने का एकमात्र अफसर है - डॉ नरोत्तम मिश्रा*c

*डॉ नरोत्तम मिश्रा गुना लोकसभा के प्रत्याशी केपी यादव के समर्थन में सभा को संबोधित किया।*

*मुंगावली  1 मई 2019*

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं दतिया विधायक डॉ नरोत्तम मिश्रा आज लोकसभा गुना शिवपुरी के मुगांवली एवं अशोकनगर में  भाजपा प्रत्याशी श्री  के पी यादव के समर्थन में सभा को संबोधित किया।
श्री मिश्रा ने कहा यह चुनाव परिवार और देश का चुनाव है। मुलायम सिंह यादव चाहते हैं उनका बेटा अखिलेश सेट हो जाए, लालू यादव चाहते हैं उनका बेटा तेजस्वी यादव सेट हो जाए, सोनिया गांधी जाती हैं उनका बेटा राहुल गांधी सेट हो जाए, पर एकमात्र नरेंद्र मोदी है जो चाहते हैं देश सेट हो जाए, यह चुनाव इस बात पर है डॉ श्री मिश्रा ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सभा में भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगते हैं कभी आपने देखा कि राहुल गांधी को भारत माता की जय का नारा लगाते हुए, कांग्रेस अपना घोषणापत्र जारी करती है तो वह धारा 370 नहीं हटाने देने की बात करती है और जब हम अपना घोषणापत्र जारी करते हैं और कहते हैं उस धारा 370 हटाकर रहेंगे वह अपने घोषणापत्र में सेना के अधिकार कम करने की बात करते हैं और हम कहते हैं हम सेना के अधिकार कम नहीं होने देंगे।
डॉ श्री मिश्रा ने कहा कांग्रेस पार्टी कन्हैया को समर्थन करती है उस कन्हैया को जिसने कहा था भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह इंशाअल्लाह भारत की बर्बादी तक जंग हमारी जारी रहेगी जिस कन्हैया ने कहा था अफजल हम शर्मिंदा है तेरे कातिल जिंदा है जिस कन्हैया ने कहा था तुम कितने अफजल मारोगे हर घर से अफजल निकलेगा हम कहना चाहते हैं।
हम घर - घरमें घुस कर मारेंगे जिस घर में अफजल निकलेगा डॉ श्री मिश्रा ने कहा कि यहां सवाल ज्योतिरादित्य सिंधिया और केपी सिंह का नहीं या सवाल राष्ट्र और देश का है ।
542 यज्ञ की पेटियां लगी है हमें आहुति देना है 1 केपी के नाम की अशोकनगर गुना में डॉ
 श्री मिश्रा ने कहा आप लक्ष्य सामने रखो के पी को सामने रखो और  केपी जीता तो इसका हाथ मोदी के पक्ष में उठेगा और सिंधिया जी तो उसका हाथ राहुल के पक्ष में उठेगा
डॉ श्री मिश्रा ने कहा आप दोनों में से किसे पसंद करते हैं जो  देशद्रोह का मुकदमा हटाना चाहते हैं उन्हें जो कांग्रेस पार्टी कह रही है अगर  सिंधिया जिते तो  देशद्रोह की धारा हटेगी सेना के अधिकार कम कर देंगे और यदि केपी जीता तो सेना के अधिकार बढ़ेंगे आप राष्ट्र के बारे में सोचो जो लोग सोचते हैं हम देश के काम नहीं आ सके सेना में भर्ती नहीं हो सके यह देश के काम आने का एकमात्र अफसर है डॉ श्री मिश्रा ने कहां मुंगावली में कमल का बटन दबाओ सीमा पर सैनिक की बाहें मजबूत हो जाएंगी आप मुंगावली में कमल का बटन दबाओ पाकिस्तान में दहशत फैल जाएगी और मुंगावली में कमल का बटन दबाओ नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत हो जाएंगे आप मुंगावली में कमल का बटन दबाओ गरीब का पक्का मकान बनेगा।
डॉ श्री मिश्रा ने कहा यह कमल का फूल अनेक कमाल कर रहा है इसलिए किसी के बहकावे में नहीं आए डॉ श्री मिश्रा ने कहा आपने बड़े बड़ो को देख लिया जिन्हें देखते हुए पीढ़ियां हो गई अब आप अपने अंदर देखो और किसी अडोसी पडोसी  को मत देखो आप अपने अंदर झांको और सोचो।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि गुना अशोकनगर में परिवर्तन आ जाएगा जब केपी यादव  जीत जाएगा
 मैं भी आपके बीच का कार्यकर्ता हूं के पी के संग नरोत्तम भी जान लगाने बैठा है। आपके ऊपर छोटी सी भी आंच आए तो आप सीधा मेरे पास दतिया या भोपाल चले आना मैं आप पर खरोच भी नहीं आने दूंगा आपके लिए जान लगा दूंगा
 डॉ श्री मिश्रा ने कहां मेरी आपसे  अर्जी है उसे स्वीकार करो
एक भक्त की है अर्जी खुदगर्ज की गर्जी आगे तुम्हारी मर्जी।


शिवपुरी- किसी भी काम में सफलता के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति एवं अनुशासन का होना बेहद जरुरी होता है। जब पूर्ण समर्पित भाव से कोई कार्य किया जाता है, तो उसमें सफलता अवस्य मिलती है। असफलता केवल यही दर्शाती है कि सफलता का प्रयत्न पूरे मन से नहीं किया गया है। यदि आपको जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो लक्ष्य को निश्चित करो और समर्पित भाव से उसे प्राप्त करने का प्रयत्न करो यह विचार केंद्रीय विद्यालय में तरुण उत्सव कार्यक्रम के तहत वसुंधरा कुटुंबकम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में से अंतरराष्ट्रीय जूड़ो प्लेयर अंतिम यादव ने व्यक्त किया।
    17 वर्षीय अंतिम यादव एवं राष्ट्रीय जूडो प्लेयर पूनम यादव ने स्कूली बालक बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाते हुए जूडो कला के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन भी किया।बसुंधरा कुटुंबकम के 4 दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन शासकीय कन्या महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ.प्रियंका भार्गव के मानव मूल्यों एवं शिक्षा का महत्व विषय में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मानवीय मूल्यों का पतन चिंता का विषय बन गया है। मनुष्य में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे जैसे सद्गुणों के स्थान पर स्वार्थ,घृणा,द्वेष जैसे दुर्गुण विकसित हो रहे है। नैतिकता एवं दयाभाव रहित मानव जीवन का कोई औचित्य नहीं होता।
     कार्यक्रम में बसुंधरा कुटुंबकम एवं केंद्रीय विद्यालय प्रवंधन की ओर से अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाडी अंतिम यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा,  होम्योपैथ डॉ.अभिषेक द्विवेदी,केंद्रीय विद्यालय की समन्वयक पूनम सक्सेना, वसुंधरा संस्था की मीडिया सह प्रमुख संजना धाकड़,कोषाध्यक्ष,अरविंद धाकड़,मीडिया सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव, मोरल एडवाइजर अभिनंदन जैन, समिति अध्यक्षा समीक्षा भार्गव एवं विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन समिति उपाध्यक्ष मयंक राठौर ने किया।


लोक शिक्षण संचालनालय, छत्‍तीसगढ़ शासन (Directorate of Public Instruction cg govt) ने विभिन्न विषयों के व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक की भर्ती (LECTURER, TEACHER and ASSISTANT TEACHER RECRUITMENT) हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी है। व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG-VYAPAM) द्वारा पात्रता परीक्षा (ELIGIBILITY TEST) का आयोजन किया गया है। कुल वेकेंसी (VACANCY) 14580 बताई गईं हैं। सभी पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अलग-अलग है।

ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने डीएड/बीएड पास किया है। छत्तीसगढ़ व्यापमं की वेबसाइट cgvyapam.choice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों के लिए आवेदकों की आयु 1 जनवरी 2019 को 21 वर्ष से ज्यादा और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के आरक्षित वर्ग के आवेदकों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

कितने पद रिक्त, लास्ट डेट क्या है | LAST DATE FOR CG TEACHER JOB

बता दें कि लेक्चरार ग्रेड 2 के 3177 पद, असिस्टेंट टीचर साइंस के 1200 पद, असिस्टेंट टीचर इंगलिश के 306 पद, इंगलिश टीचर के 456 पद, असिस्टेंट टीचर साइंस के 4000 पद, टीचर के 2896 पद निकाले गए हैं।

लेक्‍चचर- रसायन, वाणिज्‍य, गणित और जीव विज्ञान के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मई है।

लेक्‍चचर- अंग्रेली विषय के लिए आवेदन करने वाले अभ्‍यर्थी 12 मई तक अप्‍लाई कर सकते हैं।

सहायक शिक्षक-  विज्ञान के लिए आवेदन करने वाले अभ्‍यर्थी 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

सहायक शिक्षक ( ई संवर्ग और टी संवर्ग) पद पर आवेदन करने वाले अभ्‍यर्थी 16 जून तक अप्‍लाई कर सकते हैं।

MARI themes

Powered by Blogger.