पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ - बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेता पी. चिदंबरम पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस बेशर्मी के साथ उस भाषा का इस्तेमाल कर रही है जो कश्मीर में अलगाववादी बोलते हैं। यही भाषा पाकिस्तान में भी बोली जाती है।modi reacts on congress 20171029 162713 29 10 2017
उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों कांग्रेस नेता कश्मीर में आजादी मांगने वालों के लिए आवाज उठाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेता का कल का बयान बताता है उनकी पार्टी सर्जिकल स्ट्राइक और सेना की बहादुरी के बारे में क्या सोचती है।
पीएम मोदी यहीं नहीं रुके कहा कि जो कल सत्ता में थे आज अचानक यू टर्न ले रहे हैं और बेशर्मी के साथ बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बयान का हर पल जवाब देना पड़ेगा। हम देश की एकता और अखंडता के साथ समझौता करेंगे भी नहीं, होने भी नहीं देंगे।
उन्होंने कहा कि क्या ऐसे लोग जो देश के वीरों के बलिदान पर अपनी राजनीति करने पर तुले हुए हैं, ऐसे लोगों से देश का भला हो सकता है?
आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने जम्मू एवं कश्मीर को ज्यादा स्वायत्तता देने की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि कश्मीर घाटी में यही मांग है कि संविधान के अनुच्छेद 370 का सम्मान किया जाए। इसका मतलब यही है कि वे ज्यादा स्वायत्तता चाहते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अभी भी यही मानते हैं कि जम्मू एवं कश्मीर को ज्यादा स्वायत्तता दे दी जानी चाहिए? उन्होंने कहा, 'हां।'
चिदंबरम ने जुलाई 2016 में भी जम्मू एवं कश्मीर को ज्यादा स्वायत्तता देने की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि जिस विचार के तहत कश्मीर को बड़े पैमाने पर स्वायत्तता दी गई थी उसे बहाल करना चाहिए। यदि यह नहीं किया गया तो देश को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ -चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पद की कुर्सी संभालते ही फिर से सीमा विवाद को हवा देनी शुरू कर दी है।
xi-jinping  29 10 2017चिनफिंग ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटे तिब्बती इलाके के चरवाहों को चीनी राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाया है। राष्ट्रपति ने ऐसा करते हुए चरवाहों को इस बात के लिए उकसाया कि वे अरुणाचल की सीमा के पास अपना बोरिया-बिस्तर डाल दें ताकि चीनी क्षेत्र की रक्षा हो सके।
चिनफिंग ने कहा, 'क्षेत्र में शांति के बिना करोड़ों लोगों का जीवन भी शांतिपूर्ण नहीं हो सकता।' वह चीन के दक्षिण पश्चिम में तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र के चरवाहों के परिवार से बात कर रहे थे।
चीनी राष्ट्रपति ने अपनी बातों को विकास की चाशनी में लपेटकर पेश किया। उनका कहना था कि चरवाहे सीमाई इलाके में रहना शुरू करें और अपने गृहक्षेत्र को विकसित करें।
वे सीमा इलाके में 'गैलसांग' (चीनी फूल) की तरह खिल जाएं। चिनफिंग ने चरवाहों को अब तक चीन के प्रति वफादार रहने पर उनकी पीठ भी थपथपाई।
चिनफिंग ने उम्मीद जताई कि अरुणाचल सीमा के पास ज्यादा से ज्यादा चरवाहे अपना घर बनाएंगे। यहां जो फिलहाल रह रहे हैं, वे दूसरे चरवाहों को भी इस इलाके में रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
ज्ञात हो कि अरुणाचल प्रदेश के बड़े हिस्से को चीन दक्षिण तिब्बत का हिस्सा मानता रहा है। हाल ही में सिक्किम क्षेत्र के डोकलाम में 73 दिनों तक आमने-सामने रहने के बाद भारत और चीन की सेनाएं पीछे हटी थी।
भारत आएंगे चीन के विदेश मंत्री
चीन के विदेश मंत्री वांग यी दिसंबर महीने में भारत के दौरे पर आएंगे। वह भारत, रूस और चीन के विदेश मंत्रियों की होने वाले वार्ता में शिरकत करेंगे।
उनकी भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से द्विपक्षीय बातचीत भी होगी। हालांकि अभी चीनी विदेश मंत्री के भारत जाने की तिथि तय नहीं हुई है।

रेलवे ने उठाया यह कदम, 10 लाख हाथों को मिलेगा रोजगारपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ मुंबई -रेल  मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि रेलवे अगले पांच साल में 150 अरब डालर से अधिक के निवेश की योजना बना रही है. इससे 10 लाख अतिरिक्त रोजगार सृजित होंगे. अगस्त में रेल मंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाले गोयल ने कहा कि वह रेलवे को नई दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में रेलवे अकेले 150 अरब डालर से अधिक निवेश करेगी और अगर इसे रोजगार में वृद्धि के रूप में देखे तो केवल इस क्षेत्र में 10 लाख रोजगार सृजित होंगे.

गोयल ने एक अखबार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहा कि रेलवे सरकार के सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के एजेंडे को आक्रमक तरीके से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे पर जोर से स्थानीय विनिर्माण केा बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

गोयल ने कहा कि उनका मंत्रालय रेल लाइन के पूर्ण रूप से विद्युतीकरण के काम को चार साल में ही पूरा करने पर ध्यान दे रही जबकि पूर्व योजना के मुताबिक इसे 10 साल में पूरा किया जाना था. इससे घाटे में चल रही रेलवे को अपनी लागत में करीब 30 प्रतिशत कमी लाने में मदद मिलेगी.
उन्होंने कहा कि विद्युतीकरण पहल से रेलवे को ईंधन बिल में सालाना करीब 10,000 करोड़ रुपये की बचत में मदद मिलेगी. 

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ श्रीनगर। कल देश की सबसे बड़ी अदालत जम्मू कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद 35A पर अपना फैसला सुनाएगा। घाटी की राजनीति से जुड़े इस अहम फैसले को लेकर कश्मीर में गहमागहमी का माहौल बन गया है। हुर्रियत कांफ्रेंस ने खुली चेतावनी दी है कि अगर फैसला खिलाफत में आया तो घाटी में बगावत की स्थिति बन जाएगी                                         । Hurriyat Confrence warns of mass agitation against attempts to abrogate Article 35-A
अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला अनुच्छेद 35A के खिलाफ आता है, तो घाटी में भारी विद्रोह होगा। आपको बता दें कि अनुच्छेद 35ए जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देता है। इस अनुच्छेद के त हत कश्मीर के स्थाई नागरिकों को कुछ अधिकार मिलते हैं, लेकिन इस अनुच्छेद के कुछ विशेष प्रावधानों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई, जिसे लेकर कल कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।

क्या है अनुच्छेद 35ए 
अनुच्छेद 35ए के तहत जम्मू कश्मीर विधानसभा के स्थायी निवासियों को पारिभाषित करता हैय़ साल 1954 में राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा एक आदेश पारित करने संविधान में एक नया अनुच्छेद 35ए को जोड़ा गया था, जिसेक तहत राज्य विधायिका को यह अधिकार दिया गया कि वो कोई भी कानून बना सकती है। इन अनुच्छेद के तहत राज्य की विधायिका उन कानूनों को अन्य राज्यों के निवासियों के साथ समानता का अधिकार और संविधान द्वारा प्राप्त किसी भी अन्य अधिकार के उल्लंघन के तहत चुनौती नहीं दी जा सकती है।

chidambaram congress jk 20171029 9145 29 10 2017पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली -पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने जम्मू एवं कश्मीर को ज्यादा स्वायत्तता देने की वकालत की है। लेकिन, कांग्रेस ने पी. चिदंबरम के जम्मू-कश्मीर को स्वायत्ता देने के बयान पर अपना पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस ने कहा है कि यह एक व्यक्ति की राय हो सकती है, पार्टी की राय नहीं है। 
कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दिल्ली में कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा यह निर्विवाद रूप से बना रहेगा। साथ ही, उन्होंने चिदंबरम की टिप्पणी पर कहा कि किसी व्यक्ति का विचार जरूरी नहीं कि कांग्रेस का भी विचार हो।
बता दें कि चिंदबरम ने शनिवार जम्मू-कश्मीर को अधिक स्वायत्तता देने की हिमायत की, जिसकी भाजपा ने तीखी आलोचना की है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जहां इसे शर्मनाक और दुखद कहा है, वहीं अरुण जेटली ने भी आलोचना की है।
राजकोट में चिदंबरम ने कहा, 'कश्मीर घाटी में यही मांग है कि संविधान के अनुच्छेद 370 का सम्मान किया जाए। इसका मतलब यही है कि वे ज्यादा स्वायत्तता चाहते हैं।' यह पूछे जाने पर कि क्या वह अभी भी यही मानते हैं कि जम्मू एवं कश्मीर को ज्यादा स्वायत्तता दे दी जानी चाहिए? उन्होंने कहा, 'हां।'
चिदंबरम ने जुलाई 2016 में भी जम्मू एवं कश्मीर को ज्यादा स्वायत्तता देने की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि जिस विचार के तहत कश्मीर को बड़े पैमाने पर स्वायत्तता दी गई थी उसे बहाल करना चाहिए। यदि यह नहीं किया गया तो देश को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
भाजपा ने चिदंबरम के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी ने कहा है कि चिदंबरम की इस टिप्पणी पर कोई हैरानी नहीं हुई है। उनके नेता ने जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे का समर्थन किया था। पार्टी का सीधा इशारा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर था।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति इरानी ने कहा, 'यह हैरान करने वाला और घिनौना है कि पी. चिदंबरम भारत को टुकड़ों में तोड़ने की बात कर रहे हैं और उन लोगों को समर्थन दे रहे हैं जो वास्तव में हमारे सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने सरदार पटेल की धरती (गुजरात) पर यह बात कही है। जिन्होंने भारत को एक संविधान के तहत एकजुट करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया था।
मुंबई में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर जम्मू एवं कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चिदंबरम के बयान ने भारत के राष्ट्रीय हितों को आहत किया है। यह एक गंभीर मुद्दा है। वित्त मंत्री ने कहा, 'कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने जो बयान दिया है उसपर पार्टी का कोई रुख है या नहीं? मेरा मानना है कि पार्टी को तुरंत ही स्पष्ट करना चाहिए।'

cm bhopal 20171029 184157 29 10 2017पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल -मुख्‍य‍मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रवासी भारतीय भारत के विकास में योगदान देना चाहते हैं। प्रवासी भारतीयों ने अपने अपने राज्‍य का गौरव बढ़ाया है।सात दिवसीय अमेरिका यात्रा से स्‍वदेश लौटने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम ने यह बात कही।
शिवराज ने बताया कि इंदौर और रतलाम के नमकीन के निर्यात की मांग अमेरिका में की गई है। उन्‍होंने फ्रेंड्रस ऑफ एमपी समूह की सराहना करते हुए बताया कि चार और पांच जनवरी को इंदौर में फ्रेंड्रस ऑफ एमपी की बैठक आयोजित की जाएगी। फ्रेंड्स ऑफ एमपी की लोगों को जोड़ने में अहम भूमिका है।
सीएम ने बताया कि अब इंदौर में आरंभ होंगे थेलेसीमिया के ऑपरेशन । इसके लिए योजना बनाई गई है।अमेरिका के डॉक्‍टरों ने हमेंं सहयोग का भरोसा दिलाया है। उन्‍होंने कहा कि भारत का दर्शन एकात्‍म मानववाद का दर्शन है इसे दुनिया ने भी माना है। एकात्‍म मानववाद की आज प्रासंगिकता है ।
सीएम के अनुसार विकास और विश्‍वशांति की दृष्टि से भारत व अमेरिका के संबंध महत्‍वपूर्ण हैं। प्रवासी भारतीयों का अमेरिका में बड़ा आदर है। ट्रंप प्रशासन भी भारत से प्रगाढ़ मित्रता का पक्षधर है। यह भारत अौर अमे‍रिका के संबंधों का स्‍वर्ण युग है।
सड़कों संबंधी सवाल पर सीएम ने दोहराया कि उन्‍हें वाशिंगटन से बेहतर इंदौर के सुपर कॉरिडोर की लगी। वे अपने बयान पर कायम हैं। उन्‍होंने कहा कि वे अमेरिका मप्र की ब्रांडिंग करने गया था। हमने कई सड़कें बहुत अच्‍छी बनाई हैं। सीएम ने कहा कि इस मसले पर राजनीति अफसोसजनक है। शिवराज के अनुसार हम अपने अच्‍छे कामों का गर्व के साथ आगे भी प्रोजेक्‍शन जारी रखेंगे।मप्र में डेढ़ लाख किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई गई हैं। यह अभियान जारी रहेगा। वाशिंगटन डीसी की 92 प्रतिशत सड़कें कमजोर हालत मेें हैं। कांग्रेस सड़कों पर राजनीति कर रही है यह ठीक नहीं है।

mining demo 29 10 2017पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी - मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पडोरा कोलूघाट के पास फर्शी, पत्थर का अवैध खनन को रोकने गई वन टीम पर खननकर्ताओं ने हमला कर दिया।
मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वनकर्मी पंकज पुत्र वीएस भदौरिया निवासी पड़ोरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पड़ोरा कोलूघाट के पास अवैध तरीके से फर्शी, पत्थर का अवैध खनन हो रहा है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने शनिवार रात 10 बजे बताए गए स्थान पर दबिश दी तो वहां खनन कर रहे हाकिम, नारायण, मायाशिव, कमलू, वीरन, कल्ली, गोपाल, श्रीचंद्र निवासी पडोरा ने एक राय होकर मारपीट कर दी और वहां से भाग गए।

MARI themes

Powered by Blogger.