भोपाल (मंथन न्यूज)। बिजली संकट झेल रहे प्रदेश में कोयले की कमी भी खड़ी हो गई है। अमरकंटक (चचाई) संयंत्र में कोयला खत्म हो गया है, जिसके लिए चिरमिरी से बिरसिंहपुर आ रहे कोयले के रैक को डायवर्ट कर चचाई भेजा गया है। संजय गांधी ताप विद्युत संयंत्र बिरसिंहपुर में भी मात्र दो दिन का कोयला बचा हुआ है।सारणी में 1,53,955 मीट्रिक टन, बिरसिंहपुर में 51,330 मीट्रिक टन और सिंगाजी खंडवा में 3,93,850 मीट्रिक टन कोयला शेष बचा है। गौरतलब है कि अमरकंटक और बिरसिंहपुर ही ऐसे संयंत्र हैं, जहां कम लागत में बिजली बनती है।

सूत्रों का कहना है कि प्रदेश की बिगड़ी माली हालत का असर बिजली उत्पादन पर भी पड़ने लगा है। कई बिजली संयंत्रों को फुल लोड पर चलाने के लिए कोयले का संकट खड़ा हो गया है। कोल सप्लाई में कई सालों से जमे अफसर इसके लिए ज्यादा जिम्मेदार बताए जा रहे हैं। कोल प्रबंधन न कर पाने के कारण प्रदेश के संयंत्रों से 54 सौ की जगह मात्र 2330 मेगावॉट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

डब्ल्यूसीएल से बात की है, जल्द दूर होगी कमी

ये बात सही है कि कुछ संयंत्रों में कोयले की कमी पड़ गई है। इसके लिए हमने डब्ल्यूसीएल से बातचीत की है। उन्होंने रोजाना चार रैक कोयला देने का आश्वासन दिया है। इस कोयले को सारणी और सिंगाजी संयंत्र को भेजा जा रहा है। अमरकंटक और बिरसिंहपुर संयंत्रों सहित बाकी जगह के कोल प्रबंधन की रविवार को हम समीक्षा कर रहे हैं। जल्द ही कोयले की कमी को देर कर लिया जाएगा - प्रियव्रत सिंह, ऊर्जा मंत्री मप्र

विधायक बोले-बिजली बंद है, छात्रों ने मुझे बंद कर दिया है, चालू कराइए

सेंधवा (बड़वानी), मंथन न्यूज। कांग्रेस विधायक ग्यारसीलाल रावत शनिवार दोपहर शासकीय महाविद्यालय परिसर स्थित पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान छात्रावास में बिजली बंद होने पर विधायक ने नाराजगी जताई। विद्युत कंपनी के एई सतीश नामदेव को मोबाइल से कॉल कर कहा कि 'नामदेवजी, छात्रावास में निरीक्षण करने आया तो यहां बिजली बंद होने पर नाराज छात्रों ने मुझे घेरकर कमरे में बंद कर दिया है, तत्काल कर्मचारी भेजकर बिजली चालू कराइए। भविष्य में यहां बिजली बंद नहीं होना चाहिए।'

छात्रावास की बिजली सुचारु करने के लिए विधायक ने यह ड्रामा किया। तीन मिनट बाद ही विद्युत कर्मी छात्रावास पहुंचे और 15 मिनट में बिजली सुचारु की। एई सतीश नामदेव ने बताया कि बारिश के दौरान हुई खराबी को दुरुस्त करने के लिए बिजली बंद की गई थी।

इंदौर | जब मैं 1991 में केंद्र सरकार में पर्यावरण मंत्री बना तो मैंने मध्य प्रदेश के विकास के लिए काफी फंड दिया। उतना...




ManthanNews.In

इंदौर | जब मैं 1991 में केंद्र सरकार में पर्यावरण मंत्री बना तो मैंने मध्य प्रदेश के विकास के लिए काफी फंड दिया। उतना ही फंड अगर वर्तमान की केंद्र सरकार हमें दे तो हम मध्य प्रदेश को भी छिंदवाड़ा की ही तरह खुशहाल बना सकते हैं। आज यहां पर छात्राओं के लिए अलग छात्रावास तैयार किया गया है। 25 साल पहले इसके बारे में कोई सोचता भी नहीं था। 

यह बात मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को असरावद खुर्द में नवनिर्मित पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक 500 बेड का कन्या छात्रावास भवन के लोकार्पण समारोह में कही। 60% पिछड़ा वर्ग और 40% अन्य वर्ग की छात्राएं रह सकेंगी : केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय मंत्री थावरचंद गेहलोत ने कहा कि हमारा प्रयास है कि पुणे, बेंगलुरू की तरह ही मध्य प्रदेश भी शिक्षा का हब बने। एडमिशन के बाद रहने की व्यवस्था नहीं होने पर छात्र दूसरे शहरों में चले जाते हैं। इस नए तरह के छात्रावास में 60 प्रतिशत छात्राएं पिछड़ा वर्ग और 40 प्रतिशत अन्य वर्ग की भी एडमिशन ले सकेंगी। छात्रावास की बाउंड्रीवॉल भी बनवाई जाएगी, ताकि यहां पर अतिक्रमण ना हो। 

इंदौर-खंडवा रोड को सिक्स लेन करने की मांग : उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने मांग रखी कि नर्मदा के पानी के पूर्व बिलावली तालाब ही पूरे इंदौर शहर को पानी पिलाता था, लेकिन अब गर्मियों में यह सूख जाता है। ऐसे में गंभीर-लिंक योजना के जरिए गर्मियों में इस तालाब को भरा जा सके। इंदौर-खंडवा रोड जो कि टू लेन है, इसे भी सिक्स लेन किया जाए। गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि घोषणा पत्र को पूरा किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील, सांसद शंकर लालवानी, महापौर मालिनी गौड़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, पंकज संघवी भी थे। 



   


- इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दी विषक्ष को खुली चुनौती
- कैलाश क्या किसी का भी बच्चा ऐसी हरकत करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी

इंदौर.


मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को इँदौर में थे। शाम को रवींद्र नाट्य ग्रह में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं को चुनौती देते हुए कहा वे धमकी देना बंद करे, यदि दम है तो सरकार गिराकर बताए। अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए भाजपा के नेता ऐसे बयान देते हैं। नगर निगम के अफसर की क्रिकेट बेट से पिटाई के कारण जेल में बंद इंदौर-३ के विधायक आकाश विजयवर्गीय से जुड़े घटना क्रम पर बोले कैलाश विजयवर्गीय क्या किसी का भी बेटा ऐसी हरकत करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारी सरकार बदले की नीयत से कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कानून और पुलिस अपने अनुसार कार्रवाई कर रहा है और मैं उन्हें बधाई देता हूं। मैं अपने मंत्रियों को डराकर या खतरा दिखाकर काम नहीं कराता। हम सब मिल जुलकर काम कर रहे हैं। मंत्री मंडल विस्तार का फिलहाल मेरा कोई प्लान नहीं है, लेकिन यह एक सामान्य प्रक्रिया है जो होती रहती है।
भाजपा की तुलना में हमारा चुनाव तंत्र कमजोर

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार को स्वीकार करते हुए कमलनाथ ने कहा भाजपा की तुलना में हमारा चुनाव तंत्र कमजोर है। हम हमारी बातें जनता तक नहीं पहुंचा सके और हार गए। प्रदेश को जल्द नया कांग्रेस अध्यक्ष मिलेगा और नए सिरे से संगठन की संरचना की जाएगी। मुख्यमंत्री बनते ही मैने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी पर मुझे काम करने को कहा गया था।

एक साल में पंचर हो जाएगा मोदी का गुब्बारा
केंद्र सरकार को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा जनता को भ्रमित कर लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है। अगले एक साल में मोदी जी के विकास का गुब्बारा पंचर हो जाएगा। लोकसभा चुनाव को राष्ट्रवाद से जोडक़र जीत हासिल की गई।

मप्र तक सीमित कर ली है अपनी सोच

राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के इस्तीफे की पेशकश को लेकर कमलनाथ ने कहा मुख्यमंत्री बनने के बाद मैंने मप्र तक अपनी सोच सीमित कर ली। हमारी पार्टी पूरे देश में है जो संगठन तय करेगा उसका निर्वहन करूंगा। लोकसभा हार के बाद संगठन को मजबूत करने के लिए मंथन चल रहा है और जल्द ही हम वापसी करेंगे। देश और प्रदेश के संगठन के विस्तार और मजबूती पर काम करेंगे।

कृषि और निवेश प्रथामिकता
कमलनाथ ने कहा प्रदेश के विकास के लिए पूरा रोड मैप तैयार है। प्रदेश की ७० फीसदी अर्थव्यवस्था कृषि से जुडी़ है इसलिए उसे मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। युवाओं को रोजगार और प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबतू करने के लिए निवेश के लिए बेहतर महाौल बनाना है। पिछली सरकार की तरह कागजी नहीं बल्कि भरोसे के साथ वासतविक निवेश पर हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने नई पीढ़ी से अचीवमेंट और उसके फुलफिलमेंट को लेकर चर्चा की।

२५ साल से फिल्म नहीं देखी, नहीं आता टीवी रिमोट चलाना

कार्यक्रम के दौरान अपने निजी जीवन के संबंध में कहा जब कॉलेज में था तो काफी फिल्में देखा करता था, लेकिन पिछले २५ साल से कोई फिल्म नहीं देखी। मुझे तो टीवी का रिमोट चलाते भी नहीं आता। दो दिन पहले भारत का मैच देखने का मन हुआ था सहयोगी को बुलाकर कहा टीवी में मैच लगा दो।

कमलनाथ ने पुलिस को दी समाज से रिश्ते सुधारने की सीख

कमलनाथ ने यह बात इंदौर के महेश गार्ड लाइन में पुलिस कर्मियों के लिये बहुमंजिला इमारतों में बनाये गये 236 मकानों के लोकार्पण समारोह के दौरान कही.

मंथन न्यूज-

कमलनाथ ने पुलिसकर्मियों की पेशेवर काबिलियत बढ़ाने पर जोर दिया है.

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने समाज और पुलिस के बीच रिश्तों में सुधार की जरूरत पर जोर देते हुए शनिवार को कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिये कि आम लोग उसे भय की नहीं, बल्कि सम्मान की निगाह से देखें. कमलनाथ ने यह बात इंदौर के महेश गार्ड लाइन में पुलिस कर्मियों के लिये बहुमंजिला इमारतों में बनाये गये 236 मकानों के लोकार्पण समारोह के दौरान कही. उन्होंने कहा, "गांव हों या शहर, समाज और पुलिस के बीच का सम्पर्क सबसे अहम होता है. यह दिखायी देना चाहिये कि समाज के प्रति पुलिस की भावनाएं अच्छी हैं." उन्होंने कहा, "यह मौजूदा समय की बड़ी आवश्यकता है कि पुलिस की छवि और उसकी कार्यशैली ऐसी होनी चाहिये जिससे समाज पुलिस की ओर भय की नहीं, बल्कि सम्मान की निगाह से देखे क्योंकि पुलिस कानून-व्यवस्था की रक्षक है." 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस कर्मियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिये राज्य सरकार उन्हें ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में उन्हें हफ्ते में एक दिन छुट्टी देने का वादा निभाया गया है. कमलनाथ ने इस बात पर भी जोर दिया कि पुलिस कर्मियों को अपनी पेशेवर काबिलियत बढ़ाते हुए अपराधों की जांच की नयी तकनीकें सीखनी चाहिये. उन्होंने कहा, "खासकर साइबर अपराधों की छानबीन में तकनीक का योगदान बेहद अहम होता है. बदलते वक्त के साथ कदमताल करते हुए पुलिस कर्मियों को देखना होगा कि वे जांच के दौरान उन बदमाशों से एक कदम आगे कैसे रहें जो तकनीक के दुरुपयोग से अपराधों को अंजाम देते हैं." 

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन, पुलिस महानिदेशक वीके सिंह और पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के अध्यक्ष यूके लाल समेत कई हस्तियां मौजूद थीं.  

सदस्यता को लेकर पार्टी दफ्तर में हुई बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा सदस्यता अभियान के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हारने के बाद भी काम में जुटी है और वे जीतने के बाद भी सो गए। यही फर्क है। इसलिए पार्टी के सभी लोगों को सदस्यता अभियान में जुटना है। सर्वोच्च को हासिल करने के लिए हमें संगठन का विस्तार करना होगा और उसका एक ही तरीका है पार्टी की सदस्यता बढ़ाना। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद जिन दलों को अपने संगठन को दुरुस्त करना था, वो गहरी नींद में सो गए हैं, लेकिन अपार सफलता के बावजूद भाजपा नेतृत्व संतुष्ट नहीं है। शिवराज सिंह ने यह भी कहा कि जिन राज्यों में भाजपा कमजोर है, वहां सदस्यता बढ़ानी है। तेलंगाना, केरल, उड़ीसा व पश्चिम बंगाल सहित उन राज्यों में हमारी सरकारें बनेंगी, जहां अभी हम सत्ता में नहीं हैं। सर्वोच्च का मतलब है पूरे देश में भाजपा का ध्वज लहराना। 

बैठक में सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा व जिलाध्यक्ष विकास वीरानी समेत अन्य मौजूद रहे। वीरानी ने कहा कि भोपाल जिला द्वारा सदस्यता का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उसे पूरा करने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय टोलियां तैयार हैं। हर बूथ पर सदस्य बढ़ाएंगे। 

भोपाल | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों काे कार्य आधारित मूल्यांकन यानी अप्रेजल नहीं देना हाेगा। मिशन ने शनिवार काे आदेश जारी करके इनका अप्रेजल प्रोग्राम स्थगित कर दिया है। मिशन की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वर्षा भूरिया द्वारा शनिवार काे जारी आदेश में कहा गया है कि मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों के कार्य अाधारित मूल्यांकन के बारे में 25 जून काे जारी अादेश काे निरस्त किया जाता है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष सैयद जाफर एवं संविदा महासंघ के अध्यक्ष रमेश राठाैर ने बताया कि मिशन ने 25 जून काे जारी अादेश में जिक्र किया था कि 60 अंकाें का परफार्मेंस असेसमेंट एवं दक्षता अांकलन के लिए 40 अंकाें की लिखित परीक्षा 1 से 15 जुलाई तक ली जाएगी। इसके विराेध में हमने मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा की थी। उसके बाद ही मिशन काे यह अादेश निरस्त करना पड़ा। 

MARI themes

Powered by Blogger.