एमपी में चुनाव से पहले संघ का मास्टर प्लान, 25 संगठन मंत्री होंगे सक्रिय!


एमपी में चुनाव से पहले संघ का मास्टर प्लान, 25 संगठन मंत्री होंगे सक्रिय!

जिला और संभाग संगठन मंत्रियों में से प्रत्येक को दो से तीन जिलों की कमान दी जाएगी. संगठन मंत्री इस दौरान नेताओं के बीच गुटबाज़ी पर भी निगरानी रखेंगे

एमपी में चुनाव से पहले संघ का मास्टर प्लान, 25 संगठन मंत्री होंगे सक्रिय!
मध्य प्रदेश में पिछले तीन बार  से  सत्ता के रथ पर सवार भारतीय जनता पार्टी को इस बार भी सत्ता दिलाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सक्रिय हो चुकी है. दरअसल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राजनीतिक समीकरणों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए रणनीति बना रहा है. यही वजह है कि संघ ने अब प्रदेश में संगठन मंत्रियों के विस्तार की कवायद तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि करीब 25 संगठन मंत्री सक्रिय किए जाएंगेजिला और संभाग संगठन मंत्रियों में से प्रत्येक को दो से तीन जिलों की कमान दी जाएगी. और वे मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाने के लिए स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों की सहायता करेंगे. संगठन मंत्री इस दौरान नेताओं के बीच गुटबाज़ी पर भी निगरानी रखेंगे.
दरअसल, पिछले दिनों संगठन मंत्री रामलाल की प्रदेश के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह रूपरेखा तय हुई है. बताया जा रहा है कि रामलाल ने नेताओं को इस बारे में सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि चुनाव में टिकट की दावेदारी जताने की बजाय क्षेत्र में लोगों पर ध्यान दें.इसके अलावा BJP इस बार एंटी इंकमबेंसी के डर से भी गुजर रही है. इससे निपटने के लिए पहले ही इसकी रूपरेखा तय की जा चुकी है. इसके लिए प्रदेश में सत्ता और संगठन के सभी बड़े नेता मैदान में उतारे जाएंगे. प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह इसकी कमान संभाल चुके हैं. वे कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा और सिंधिया के इलाके ग्वालियर-चंबल का दौरा कर चुके हैं. वहीं 15 जुलाई से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा पर निकलने वाले है