भोपाल. मध्य प्रदेश विकास संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ के नाम पर देश की जनता को मूर्ख बनाने का काम किया है। इसके लिए सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया, कभी गरीबी हटाने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई।
बीजेपी ने इसके लिए काम किया है। शनिवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित समन्वय भवन में विकास संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज मुख्य अतिथि के रूप शामिल थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वर्ष 2003 में प्रदेश में सड़क पानी बिजली चुनावी मुद्दा हुआ करते थे लेकिन आज मध्य प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला गया है अब विपक्षी दलों के सामने मुद्दे नहीं हैं।
हमने सम्बल योजना बनाई है और इसके लिए काम कर रहे हैं। विकास संवाद में पुस्तक विमोचन करके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समन्वय भवन से रवाना हुए।
इधर, सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पिछले चुनाव में महाकालेश्वर में झूठ बोल जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की थी। उन्होंने कहा था- चुनाव जीते तो उज्जैन को पवित्र नगरी बनाएंगे। जीत के बाद वे अपनी बात भूल गए। अब तक उज्जैन पवित्र नगरी घोषित नहीं की गई। अब उन्होंने उसी जगह से फिर से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की।
महाकालेश्वर के सामने झूठ बोलने वालों से वे ही निपटेंगे। शिवराज सरकार की बुनियाद ही झूठ पर टिकी है। ऐसे में जनता उन्हें किस बात का आशीर्वाद दे। पटवारी ने गुरुवार सुबह 10.30 बजे अपनी यात्रा महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना से शुरू की। वे आपातकालीन द्वार से नंदी हाॅल पहुंचे। बाहर निकलने के लिए महाकाल प्रवचन हाल की ओर बढ़े तो गेट पर ताला मिला।
कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचाया तो मंदिर कर्मचारी चाबी लेकर आया। पत्रकारवार्ता में यात्रा के दौरान लोगों को बांटने के लिए छपवाए आरोप पत्र का लोकार्पण किया। कांग्रेस के आरोप पत्र में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को धन बर्बाद यात्रा बताया। पटवारी के अनुसार शैव महोत्सव के नाम पर करोड़ों रुपए की बर्बादी हुई है।
Post a Comment