मंथन न्यूज शिवपुरी
रिपोर्ट पूनम पुरोहित
9827565468

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कल दिनांक 4 अक्टूबर सुबह 10:00 बजे खतोरा से  चलकर कोलारस पहुँचेगे इस दौरान मुख्य मंत्री श्री चौहान स्व: विधायक श्री रामसिंह यादव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे ।उनके साथ इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह जी मौजूद रहेंगे ।

मंथन न्यूज़ भोपाल मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का विस्तार अब अशासकीय महाविद्यालयों में भी किया जायेगा। पहले यह योजना शासकीय महाविद्यालयों के लिये लागू थी। यह निर्णय आज यहाँ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई योजना की समीक्षा में लिया गया। वर्तमान में यह योजना प्रदेश के 450 शासकीय महाविद्यालयों में क्रियान्वित की जा रही है। अब इसमें 800 अशासकीय महाविद्यालय भी शामिल होंगे। बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह भी उपस्थित थे।

अब प्रदेश में अशासकीय महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी जिनके कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हैं योजना का लाभ दिया जायेगा। योजना से इस वर्ष ऐसे 9 हजार प्रतिभाशाली विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस निर्णय का लाभ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इसी सत्र से दिया जाये। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना हर प्रतिभाशाली विद्यार्थी के सपनों को पूरा करने की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना के तहत ऐसे पाठ्यक्रमों को प्रोत्साहित करें जिसमें रोजगार की गारंटी हो। योजना में बीते दो सालों में 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को पात्र माना गया है। इस तरह के कोई विद्यार्थी योजना का लाभ लेने से वंचित नहीं रहे। योजना के तहत वितरण की कार्रवाई समय-सीमा में पूरी की जाये। योजना की हर माह समीक्षा की जायेगी।

बताया गया कि योजना में अब तक महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले 26 हजार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। योजना में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के 1,092, मेडिकल पाठ्यक्रम के 697, लॉ पाठ्यक्रम के 60 तथा अखिल भारतीय स्तरीय संस्थानों में प्रवेश लेने वाले 40 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी.श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्री संजय बंदोपाध्याय, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्रीमती गौरी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एस.के. मिश्रा, आयुक्त उच्च शिक्षा श्री नीरज मंडलोई, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विवेक अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मंथन न्यूज़ भोपाल पटवारी के पदों की सीधी भर्ती प्रक्रिया को नियम निर्देशों के तहत निर्वाध रूप से सम्पन्न कराने के मकसद से उच्च न्यायालय मुख्यपीठ जबलपुर सहित खण्डपीठ ग्वालियर व इंदौर में केविएट दायर की गई हैं। राजस्व विभाग द्वारा यह केविएट लगाई गई है।

आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त श्री एम के अग्रवाल ने जानकारी दी है कि राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में भू-अभिलेख संबंधी कार्यों के संपादन के लिये 9 हजार 235 पटवारी पदों की सीधी भर्ती प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड के माध्यम से कराई जा रही है। इसके लिये 28 अक्टूबर 2017 को विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी। विज्ञप्ति में प्रकाशित नियमों व निर्देशों के अनुसार ही प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा सम्पन्न कराई जायेगी। आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति अथवा संस्थान को पटवारियों की भर्ती संबंधी विज्ञप्ति के संबंध में कोई आपत्ति हो तो वह प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग भोपाल अथवा आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त मध्यप्रदेश ग्वालियर के कार्यालय में विधिवत आपत्ति दर्ज करा सकता है। साथ ही यदि माननीय न्यायालय के समक्ष किसी व्यक्ति अथवा संस्थान द्वारा याचिका प्रस्तुत की जाती है तो उसकी अग्रिम प्रति महाधिवक्ता कार्यालय जबलपुर व अतिरिक्त महाधिवक्ता इंदौर व ग्वालियर के कार्यालय में भी प्रस्तुत करने की अपेक्षा की गई है।

गुजरात ने दिया श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विश्व स्तरीय नेता-डॉ नरोत्तम
*कार्यकर्ता भी देव दुर्लभ*
जूनागर
म.प्र. के सिंचाई और जनसंपर्क विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज जूनागढ़ में पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताया कि वे उस गुजरात के भाजपा वर्कर हैं जिसने देश को एक विश्व स्तर का नेता श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में दिया है। यहीं नहीं श्री अमित शाह भी गुजरात से हैं जो विश्व के सबसे बड़े संगठन के अध्यक्ष हैं।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि आपने टोन चेंज कर दी। आप वो कार्यकर्ता हो जिन्होंने अच्छे-अच्छे को चेंज कर दिया। देश की राजनीति की दिशा बदल दी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता बंधु आपको मैंने देव दुर्लभ कार्यकर्ता कहा। इसलिए कहा देव दुर्लभ क्योंकि विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय व्यक्ति किसी प्रदेश से हैं तो वे गुजरात से श्री नरेन्द्र मोदी हैं। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है तो वो गुजरात से है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के सबसे अच्छे कार्यकर्ता हैं तो वे गुजरात के हैं।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब हमारे मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी आज से चौदह साल पहले तो हमारे मध्यप्रदेश में सरकार लोकप्रिय होती रहे, इसके लिए हमें किन कार्यकर्ताओं से सीख लेनी चाहिए तो मुझे गुजरात के कार्यकर्ताओं का अध्ययन करने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भेजा। आप ऐसे कार्यकर्ता हो इसलिए मैंने आपको दुर्लभ कार्यकर्ता कहा।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की तो न राज्य में सरकार है न केन्द्र में है। एक बड़े विजन वाले नेता हमारे पास हैं। वो नरेन्द्र मोदी जी जब दिल्ली कार्यालय में बैठा करते थे मित्रों और हमारे मध्यप्रदेश से सिर्फ प्रभारी हुआ करते थे, लेकिन उस वक्त जब वो बोलते थे तो लोग उनके अंदर गुजरात के मुख्यमंत्री की छवि देखते थे। जब वो मुख्यमंत्री बने तो गुजरात के अंदर भाषण दिया तो देश ने उनके अंदर देश के प्रधानमंत्री की छवि देखी। देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद लाल किले की प्राचीर से उन्होंने जब भाषण दिया तो लोगों ने उनके अंदर विश्व के नेता की छवि देखी थी। ऐसे गुजरात के समर्पित कार्यकर्ता हैं। ये गुजरात के सम्मान और स्वाभिमान का प्रश्न है। आज अमित शाह जी हमारे हैं। हमारे बीच के हैं। आज नरेन्द्र मोदी जी हैं जो देश को तीव्र प्रगति की ओर ले जा रहे हैं। उनके समर्थ नेतृत्व में सभी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को लोकप्रियता मिलती जा रही है।
मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इसके पहले कल अमरेली में सभा को संबोधित किया था।चार नवंबर को भी श्री मिश्रा गुजरात प्रवास पर रहेंगे।

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च शासक किम जोंग उन की पत्नी की पहचान से जुड़े सवाल का जवाब तलाश करना मुश्किल है क्योंकि यह सवाल रहस्यों से घिरे किम से जुड़ा है. उनके बच्चों की संख्या को लेकर अभी भी पूरी जानकारी नहीं है.

री सोल-जू साल 2012 की गर्मियों से मीडिया में नज़र आने लगी थीं.

इसके कुछ दिनों बाद सरकारी मीडिया ने उन्हें किम जोंग उन की पत्नी बताया. लेकिन उनकी इससे पहले की ज़िंदगी अभी भी एक अबूझ पहेली है.

कुछ मीडिया संस्थान बताते हैं कि वह एक सिंगर थीं. वहीं, दूसरे संस्थान उन्हें नेशनल टीम का चीयरलीडर बताते हैं जिसके साथ वह दुनिया के कई देशों में घूमीं.

उत्तर कोरिया लीडरशिप वॉच वेबसाइट की सहयोगी सिएरा मेडन ने बीबीसी से इस बारे में बात की है.

उन्होंने कहा , "उनकी शादी 2009-10 में हुई. उससे पहले सिंगर और चीयरलीडर थीं, उन्होंने जापान और दक्षिण कोरिया की यात्राएं कीं."

री सोल-जू की ज़िंदगी के बारे में इससे ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. उनकी उम्र को लेकर उत्तर कोरियाई शासक की तरह कोई जानकारी नहीं.

लेकिन ऐसा माना जाता है कि री सोल-जू की उम्र 30 साल से ज़्यादा की नहीं हैं. वहीं, विशेषज्ञ किम जोंग उन का जन्मदिन 8 जनवरी, 1983 या 1984 बताते हैं.

मिशेल ओबामा जैसी फ़र्स्ट लेडी

री सोल-जू की हमेशा मुस्कराने की आदत और सार्वजनिक रूप से किम के साथ दिखाई देने की वजह से उनकी तुलना पूर्व अमरीकी फ़र्स्ट लेडी मिशेल ओबामा से की गई

मेडन के मुताबिक़, उत्तर कोरिया में री सोल-जू की भूमिका भी मिशेल ओबामा से अलग नहीं हो सकती.

वह कहती हैं, "मिशेल ओबामा ने अमरीका में फ़र्स्ट लेडी के रूप में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका अदा की."

हाल ही में री सोल-जू किम के साथ कई मौकों पर नज़र आई हैं. इनमें नई मिसाइल लॉन्च के साथ ही कॉस्मेटिक फ़ैक्टरी के उद्घाटन जैसे मौके शामिल हैं.

हाल के दिनों में कई देशों ने अपने लग्ज़री सामान को उत्तर कोरिया में निर्यात करना बंद कर दिया है.

ऐसे में लगता है कि उत्तर कोरिया ने अपनी कॉस्मेटिक इंडस्ट्री को विकसित कर लिया है ताकि उच्च वर्ग के जीवन में असुविधा ना पहुंचा.

री सोल-जू को अपने साथ ले जाकर किम जोंग उन ने अपने पिता की एक परंपरा को तोड़ा है. उन के पिता अपनी पत्नियों के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं करते थे.

मेडन कहती हैं, "ये कुछ नया है क्योंकि री सोल जू को उत्तर कोरिया की मां का दर्जा दिया जा रहा है."

कौन है किम जोंग उन का उत्तराधिकारी?

उत्तर कोरिया के सत्तारूढ़ परिवार को लेकर बरती जाने वाली गोपनीयता के चलते उन के बच्चों को लेकर सही-सही जानकारी उपलब्ध नहीं है.

दक्षिण कोरियाई नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस के मुताबिक़, री सोल-जू ने बीती फ़रवरी में अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है. हालांकि, बच्चे के लिंग और नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

री सोल-जू बीते साल सात महीनों के लिए सरकारी मीडिया से ग़ायब हो गईं. इतने लंबे समय तक ग़ायब रहने की वजह से मीडिया संस्थानों ने री सोल-जू के गर्भधारण से लेकर, दोनों के रिश्ते के बीच में तनाव होने जैसे कयास लगाए.

ऐसा माना जाता है कि री सोल-जू के पहले दो बच्चे 2010 और 2013 में हुए. लेकिन ये सवाल अभी भी है कि अब तक किम जोंग उन का उत्तराधिकारी पैदा भी हुआ है या नहीं क्योंकि उनके पहले और तीसरे बच्चे का लिंग अभी तक पता नहीं है.

किम जोंग उन के दूसरे बच्चे का लिंग बास्केटबॉल (एनबीए) खिलाड़ी डेनिस रोडमैन ने ग़लती से जाहिर कर दिया था.

रॉडमैन ने साल 2013 में गार्डियन को दिए इंटरव्यू में बताया कि किन जोंग उन बेहतरीन व्यक्ति हैं और उनकी एक बेटी भी है.

पूर्व बास्केटबॉल स्टार रोडमेन ने कहा कि उन्होंने छुट्टियां मनाते हुए किम जोंग उन की बेटी जु-ए को अपने हाथों में खिलाया.

किम की क़रीबी महिलाएं

किम जोंग उन ने अपनी पत्नी की तरह अपनी छोटी बहन किम यो जोंग को भी रूलिंग वर्कर्स पार्टी की शक्तिशाली इकाई पोलितब्यूरो में नए सदस्य के रूप में शामिल किया है.

दरअसल, किम यो जोंग कॉस्मेटिक फ़ैक्टरी के उद्घाटन में उत्तर कोरियाई शासक के साथ गई थीं.

"किम सरकार चाहती है कि दुनिया ये देखे कि उत्तर कोरिया एक बढ़ती हुई शक्ति है."

किम यो जोंग ने ये बात उत्तर कोरिया के विशेषज्ञ बीबीसी पत्रकार अंकित पांडा को बताई.

STR/AFP/Getty Images

पांडा कहते हैं, "उत्तर कोरियाई शासक ने अपनी पत्नी और बहन के साथ ये उद्घाटन करके जताया है कि उनके लिए खून के रिश्ते अहम हैं और उनके बच्चे ही उत्तराधिकार संभालेंगे."

किम जोंग उन के साथ दोनों पारिवारिक सदस्यों की यात्रा उत्तर कोरिया के उच्च वर्ग को भी एक संकेत देती है.

वह बताना चाहते हैं कि प्रतिबंधों के बावजूद सब कुछ ठीक है.

यही नहीं वह इसके साथ अपनी पत्नी को जोड़ते हैं जो उत्तर कोरियाई सरकार की छवि में आधुनिकता का तत्व जोड़ती हैं.

इसके साथ ही किम जोंग उन का पसंदीदा पॉप ग्रुप मोरनबोंग भी आता है जो मिनी स्कर्ट्स के साथ देशभक्ति वाले गीत गाता है.

दिल्ली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट कुछ देर के लिए डिएक्टिवेट हो गया था. हालांकि, कुछ समय के बाद ही इसे ठीक कर लिया गया और अब ये काम कर रहा है.

अमेरिकी समय अनुसार, गुरुवार शाम 7 बजे ट्रंप का ट्विटर अकाउंट उपलब्ध नहीं बता रहा था. जिसके 10 मिनट बाद ही यह काम करना शुरू कर दिया गया था.

इसके बाद ट्विटर की ओर से बयान भी किया गया है. ट्विटर की ओर से कहा गया है कि कुछ देर पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट ट्विटर के कर्मचारी की मानवीय भूल के कारण डिएक्टिवेट हो गया था. अकाउंट 11 मिनट तक के लिए बंद रहा, लेकिन अब इसे ठीक कर दिया गया है. ये भूल कैसे हुई हम इसकी जांच कर रहे हैं. 

बाद में पता चला कि ट्विटर कस्टमर सपोर्ट में काम करने वाले कर्मचारी ने ऐसा किया था. यह उसका ट्विटर के साथ आखिरी दिन था. अब मामले की जांच हो रही है. 

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया में ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक हैं. डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर पर 4 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. ट्रंप लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट करते रहते हैं, फिर चाहे वह किसी से मुलाकात का ट्वीट हो या फिर नॉर्थ कोरिया का मजाक उड़ाने को लेकर हो.

चेन्नै
चेन्ने और आसपास के तटीय इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इस वजह से शुक्रवार को भी सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। प्रशासन ने कई आईटी कंपनियों को अपने दफ्तर बंद करने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु के तटीय इलाकों में एक बार फिर से भारी बारिश हो सकती है। नैशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने ट्वीट कर संभावित बारिश होने के दौरान सभी लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है।
ससे पहले दक्षिण तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति हो गई। यहां के कुथेनकुले गांव में बने पुल का एक हिस्सा भी देर रात बह गया और यहां का बस स्टॉप भी तालाब बन गया। यह पुल चेंबालाकुलम टैंक से पानी पहुंचाने वाले एक चैनल के ऊपर बना था।

राहत कार्यों की निगरानी
इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने ग्रेटर चेन्नई निगम के सभी 15 क्षेत्रों के प्रभावित इलाकों और कांचीपुरम जिले में युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाने और समन्वय के लिए मंत्रियों के नामों की घोषणा की। यहां राहत कार्यों की देखरेख के लिए निगम के सभी 15 क्षेत्रों में समन्वयकों के रूप में वरिष्ठ नौकरशाहों के नामों की घोषणा के कुछ दिन बाद सभी जिलों के लिए आईएएस अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।

राहत कार्यों की निगरानी के लिए जिन मंत्रियों के नामों की घोषणा की गई है उनमें राजस्व मंत्री (आर बी उदयकुमार), ऊर्जा मंत्री (पी थांगामणि), खाद्य (आर कामराज), विधि मंत्री (सी वी शणमुगम), मत्स्य पालन मंत्री (डी जयकुमार) शामिल हैं।

वन मंत्री (डिंडीगुल सी श्रीनिवासन), सूचना प्रौद्योगिकी (एम मणिकंदन), परिवहन (एम आर विजयभाष्कर) और उच्चतर शिक्षा (के पी अनबालागन) इस महानगर में राहत कार्य का निरीक्षण करेंगे। अनबालागन कांचीपुरम जिले में भी राहत कार्य की निगरानी करेंगे।

MARI themes

Powered by Blogger.