मंथन न्यूज भोपाल- जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर श्री शशि कपूर के निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है। डॉ. मिश्र ने शोक संदेश में कहा है कि हिंदी सिने जगत में श्री शशि कपूर की विशेष उपस्थिति थी। उन्होंने अपनी प्रतिभा से सम्मानजनक स्थान बनाया। वे ऐसे परिवार से थे जहां उन्हें विरासत में अभिनय जानने और सीखने को मिला।

मंत्री डॉ. मिश्र ने दिवंगत आत्मा की शांति क लिये ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही, शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना भी व्यक्त की है।

मणिशंकर अय्यर के बाद बड़बोले नवजोत सिंह सिद्धृू ने राहुल गांधी की ताजपोशी पर यह क्या कह दिया?मंथन न्यूज़ -  राहुल गांधी की तारीफ में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 100 भेड़ के आगे एक शेर लगाओ तो भेड़ शेर हो जाते हैं. 100 शेरों के आगे एक भेड़ लगा दो तो शेर ढेर हो जाते हैं, यहां शेर नहीं बब्बर शेर है. बब्बर शेर से सिद्धू का तात्पर्य राहुल गांधी से है. सिद्धू के इस बयान में भेड़ कौन हैं यह वहीं बता सकते हैं. दो दिन पहले भी राहुल गांधी की तारीफ में सिद्धू ने विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी खानदानी आदमी हैं और उनके जैसे खानदानी आदमी को ही देश का नेतृत्व करना चाहिए. सिद्धू से पहले मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाये जाने की तुलना मुगल काल में पिता की जगह उनके बेटों के बादशाह बनने से की थी

Image result for modi ke picमंथन न्यूज़ - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सूरत के धरपमुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. यहां उन्होंने कांग्रेस पर उसके नेता मणिशंकर अय्यर के आज सुबह के उस बयान के हवाले से जोरदार हमला बोला है, जो उन्होंने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाये जाने के संदर्भ में दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने आज कहा कि जहांगीर की जगह जब शाहजहां आये थे, तब इलेक्शन हुआ था क्या, जब शाहजहां की जगह औरंगजेब आये थे तब इलेक्शन हुआ था क्या, यह तो पहले से सबको पता था कि जो बादशाह है उसके औलाद को ही गद्दी मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इसका मतलब यह हुआ कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुद यह मानते हैं कि यह पार्टी नहीं एक कुनबा है. उन्होंने कहा कि पार्टी का अध्यक्ष बनने का मतलब है कि बादशाह की औलाद का पद पर बैठना. उन्होंने इसे कांग्रेस का औरंगजेब राज कहा. उन्होंने कहा कि यह आैरंगजेब राज उनको मुबारक.
नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे लिए सवा सौ करोड़ देशवासी ही भारत के भाग्यविधाता हैं

-प्रसंगवस/राजकुमार शर्मा राजू
शिवपुरी ब्यूरो। सहरिया आदिवासियों के सम्मान में, संजय बेचैन फिर मैदान में। यह नारा आज शहर के मुख्य मार्गों पर यथार्थ था। सहरिया आदिवासियों का विशाल रैला अपने नायक के साथ कदम से कदम मिलाकर यह जानदार हूंकार भरता नजर आ रहा था कि हमारा शोषण न सिर्फ अतीत बनना चाहिए बल्कि हमारे वर्तमान में हमारी बेहतरी के बीज होने चाहिए जो भविष्य में हमारे महानायक संजय बेचैन के नेतृत्व में नया कीर्तिमान रच दें। जिसके सुनहरे अक्षरों में सहरिया आदिवासियों को भविष्य में सम्मानजनक जीवन के साथ-साथ मुख्य धारा भी मिलनी चाहिए। सनद रहे! शोषित वंचित सहरिया आदिवासियों को सम्मानजनक जीवन का अधिकार दिलाने के लिए अपना खून पसीना बहाने वाले संजय बेचैन को जान से मारने की नीयत से उन पर षड्यंत्र पूर्वक प्राण घातक हमला किया गया था। इस हमले में मूर्क्षित हुए संजय बेचैन की हालत तत्समय न सिर्फ नाजुक थी बल्कि वह लम्बे समय तक पूरी तरह बैड रेस्ट पर रहे। संजय बेचैन के स्वास्थ्य को लेकर अंचल की सहरिया आदिवासी जमात प्रार्थना में रही और उनकी दुआओं का यह परिणाम था कि आज उनके लिए अपना खून पसीना बहाने वाला संजय बेचैन एक बार फिर से उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा था। संजय बेचैन के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों से निकली एक बड़ी रैली में यह संदेश बार-बार प्रतिध्वनित हो रहा था कि सहरिया आदिवासी असहाय नहीं है! निर्वल नहीं है उनका बल उनका बेचैन पूरी दमदारी से उनके साथ फिर से खड़ा है। परमात्मा ने निरीह-असहायों (सहरिया आदिवासी) की प्रार्थना स्वीकार कर बरदान में उन्हें आज का दिन दे दिया है जिसमें उनका अपना नायक पूरी दमदारी के साथ न सिर्फ उनके साथ खड़ा है बल्कि उनके हक के लिए जानदार हूंकार भी भरकर यह संदेश सार्वजनिक कर रहा है कि वह किसी भी कीमत पर सहरिया आदिवासियों का शोषण और उनके साथ अन्याय नहीं होने देगा। आज जो विशाल रैला संजय बेचैन के नेतृत्व में निकला है उससे निम्न तथ्य बहुत हद तक प्रमाणित हो रहा है कि संजय बेचैन ने सहरिया आदिवासियों के लिए जो अपना खून बहाया है वह गर्द (मिट्टी) में मिलकर गुलाल हो गया है जिसकी लाली सहरिया और संजय बेचैन के चेहरे पर निष्पक्षता के भाव से देखी जा सकती है।

Image result for मणिशंकर अय्यर ke picमंथन न्यूज़ -  कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी के नामांकन भरने के साथ कांग्रेस के बड़े नेताओं ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है और यह आत्मविश्वास जता रहे हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरा देंगे अौर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी से बेदखल कर देंगे. देश की इस सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के भावी अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी के नामांकन भरे जाने के साथ कांग्रेस के नेताओं ने अभी से यह भविष्यवाणी कर दी है कि वे सबसे सफल अध्यक्ष साबित होंगे.
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर के कामराज तक एक से एक दिग्गज नेता रहे हैं. राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी सबसे लंबे समय तक लगभग 19 वर्ष कांग्रेस अध्यक्ष रहीं और उनके नेतृत्व में कांग्रेस दो बार सत्ता में आयी. अब ऐसी ही उम्मीद पार्टी नेता राहुल गांधी से लगाये हुए हैं. राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से उत्साहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि 2019 में हम नरेंद्र मोदी को चुनाव हरायेंगे, उन्होंने कहा कि मोदी को हराना बायें हाथ का खेल है. वे मात्र 30-31 प्रतिशत वोट लेकर सत्ता में आये हैं, अगर बाकी 70-75 प्रतिशत वोट को हम एकजुट कर लेंगे तो इन्हें सरकार से बाहर कर देंगे. अय्यर ने शहजाद पूनावाला के सवाल पर कहा है कि अब से पहले कोई उन्हें जानता था और चुनाव लड़ना चाहते हैं तो आकर नामांकन करें. 
वहीं, शहजाद पूनावाला ने कहा है कि मेरे सोर्स मुझे बता रहे हैं कि दरबारियों में बात चल रही है कि एक डमी उम्मीदवार उतारा जाये ताकि यह इलेक्शन लगे, लेकिन अब लोगों की आंखों में धूल नहीं झोंक सकते.
 वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी कांग्रेस को प्रिय हैं और वे पार्टी की महान परंपरा को आगे ले जायेंगे. 
मणिशंकर अय्यर ने सवाल उठाया कि 2004 में कोई यह कहता था कि कांग्रेस महान व्यक्तित्व वाले अटल बिहारी वाजपेयी को चुनाव हरायेगी, लेकिन हमलोगों ने हराया. उन्होंने कहा कि जब हम वाजपेयी को हरा सकते हैं तो मोदी को तो उनकी तुलना में हराना अधिक आसान है.
वहीं, राहुल गांधी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वे अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगे. पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा है कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपना बेहतरीन देने के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं.
लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि सबकी शुभकामनाएं उनके साथ हैं, उन्होंने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने से देश में नया माहौल आयेगा. खडगे ने कहा कि उपाध्यक्ष के रूप में उनके कामकाज से दलितों, गरीबों, पिछड़ों में आसा जगी है कि उनके नेतृत्व में अच्छा काम होगा. उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी

इनको नहीं कराना होगा आधार से बैंक खाता लिंक, जरूर पढ़ लें खबरमंथन न्यूज़ -   उच्चतम न्यायालय यदि आधार के पक्ष में निर्णय सुनाता है तो सरकार  पैन कार्ड को आधार से जोड़ने के लिए तीन-छह माह का समय दे सकती है. उसके बाद सरकार के बिना आधार से जुड़े सभी पैन कार्डों को निरस्त करने की संभावना है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है. अधिकारी ने कहा कि इस निरस्तीकरण से सभी नकली पैन कार्ड समाप्त हो जाएंगे और बेनामी लेनदेन को शून्य किया जा सकेगा. आयकर विभाग द्वारा जारी पैन संख्या को अभी आधार से जोड़ने की समयसीमा 31 दिसंबर तक है. सरकार ने उच्चतम न्यायालय को संकेत दिया है कि वह इस समयसीमा को 31 मार्च 2018 तक बढ़ा सकता है. 
अधिकारी ने कहा कि शीर्ष अदालत के सरकार का फैसला बरकरार रखने पर सरकार इन कार्डों को आपस में जोड़ने के लिए तीन से छह माह का विस्तार दे सकती है. नवंबर तक कुल 33 करोड़ पैन कार्ड धारकों में से 13.28 करोड़ को आधार से जोड़ा जा चुका है.
ऑनलाइन लिंक करने का तरीका
-http://incometaxindiaefiling.gov.in/ पर जाएं. अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर जा रहे हैं तो सबसे पहले –Register Here– पर क्लिक करें. इसके बाद पैन डिटेल्स देकर ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद पासवर्ड बना लें. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा. यहां नया पेज खुलेगा, इस पर आपको पैन और आधार नंबर की जानकारी देनी होगी. इसके साथ ही आधार कार्ड पर लिखा नाम भरना होगा. यहां जो भी जरूरी डिटेल्स मांगी जा रही हैं वह भरनी होंगीं.
अगर आधार कार्ड और पैन कार्ड में दी गई डिटेल्स अलग अलग हैं तो उनमें से किसी एक में पहले आपको डिटेल्स बदलवाकर एक जैसी करानी होंगी. अगर आधार और पैन में दी गई डिटेल्स एक जैसी हैं तो आसानी से दोनों लिंक हो जाएंगे. सभी जानकारी भरने और Captcha कोड डालने के बाद Link Aadhaar पर क्लिक करें. UIDAI से सत्यापन करने के बाद आपके लिंक की पुष्टि कर दी जाएगी.
SMS से इस तरह कर सकते हैं लिंक
आधार से PAN लिंक करने के लिए फोन से बड़े अक्षरों में यूआईडीपीएएन के बाद खाली जगह छोड़कर अपना आधार नंबर और फिर उसके बाद अपना पैन नंबर (UIDPN -space- Aadhar no. Pan no.) लिखकर 567678 या 56161 को एसएमएस भेजना होगा.
ऐसे कर सकते हैं ऑफलाइन लिंक 
पैन और आधार को ऑफलाइन भी लिंक करने के लिए पैन सर्विस प्रोवाइडर के सर्विस सेंटर एनएसडीएल और यूटीआईआईटीएसएल पर जाना होगा. इसके बाद आपको वहां फॉर्म (Annexure-I’) भरना होगा. साथ ही, आपको पैन कार्ड और आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी लगानी होगी. इसके लिए आपको भुगतान करना होगा. जबकि ऑनलाइन के लिए कोई चार्ज नहीं लगता है

सुब्रमण्यम स्वामी को कांग्रेस ने दिया जवाब- हर चुनाव के पहले भाजपा को याद आता है राम मंदिरमंथन न्यूज़  -  भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने शनिवार को दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होगा और अगली दिवाली तक श्रद्धालु उसमें जा सकते हैं. स्वामी ने रामराज्य विषय पर यहां एक व्याख्यान में कहा, हम अगली दिवाली राम मंदिर में मनाएंगे.
उन्होंने कहा कि यह संभव है कि अयोध्या में राम मंदिर अगले वर्ष अक्तूबर तक लगभग तैयार हो जाए क्योंकि सब कुछ तैयार है तथा निर्माण के लिए सभी सामग्री पहले से निर्मित है. उसे केवल जोडना है, जैसा स्वामी नारायण मंदिर के मामले में हुआ था. स्वामी ने रामजन्मभूमि बाबरी मस्जिद मामले की पांच दिसम्बर को होने वाली सुनवायी से पहले कहा, इलाहाबाद उच्च न्यायालय पहले ही मामले में काफी गहरायी तक गौर कर चुका है और सुन्नी वक्फ बोर्ड के लिए इसके खिलाफ दलील देने को कुछ भी बचा नहीं है.
स्वामी ने कहा कि मैंने एक अतिरिक्त दलील दी है कि उस स्थान पर प्रार्थना करना मेरा और हिंदू समुदाय का मूलभूत अधिकार है. मुस्लिमों को वह अधिकार नहीं है, उनकी रुचि केवल सम्पत्ति में है, वह एक सामान्य बात है. भाजपा नेता ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए एक नया कानून बनाने की कोई जरुरत नहीं है.
उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन नरसिंह राव सरकार ने उच्चतम न्यायालय में दायर एक हलफनामे में कहा था कि यदि यह स्थापित हो जाता है कि स्थान पर एक मंदिर था तो जमीन मंदिर के निर्माण के लिए दे दी जाएगी. वह अब साबित हो गया है. स्वामी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं भाजपा  नेता राम मंदिर के बारे में बात करने लगते हैं, हालांकि यह मामला अभी कोर्ट में है और जब तक फैसला नहीं आता कुछ नहीं किया जा सकता है

MARI themes

Powered by Blogger.