मंथन न्यूज़ - राहुल गांधी की तारीफ में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 100 भेड़ के आगे एक शेर लगाओ तो भेड़ शेर हो जाते हैं. 100 शेरों के आगे एक भेड़ लगा दो तो शेर ढेर हो जाते हैं, यहां शेर नहीं बब्बर शेर है. बब्बर शेर से सिद्धू का तात्पर्य राहुल गांधी से है. सिद्धू के इस बयान में भेड़ कौन हैं यह वहीं बता सकते हैं. दो दिन पहले भी राहुल गांधी की तारीफ में सिद्धू ने विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी खानदानी आदमी हैं और उनके जैसे खानदानी आदमी को ही देश का नेतृत्व करना चाहिए. सिद्धू से पहले मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाये जाने की तुलना मुगल काल में पिता की जगह उनके बेटों के बादशाह बनने से की थी
Post a Comment