मंथन न्यूज शिवपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर मार्केट में गुरुवार शाम काम करते समय एक मजदूर को करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।जानकारी के अनुसार मोहर सिंह पुत्र जानकी लाल केवट ,निवासी फिजिकल रोड काम कर रहा था। उसी दौरान दुकान पर खुले तारों से उसे करेंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है!

Post a Comment