रुस्तम ने बांटी राहत और लिया साथ देने का वादा

मंथन न्यूज़
व्ही एस भुल्ले

म.प्र. शिवपुरी- कोलारस में आसन्न उपचुनावों के मद्देनजर कल ही रन्नौद के अंत्योदय मेले में जहां मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की लम्बी-चौड़ी फौज मौजूद थी वहीं प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने रन्नौद को नगरपंचायतचार विधुत सवस्टेशन, बिजली बिल समस्या समाधान की घोषणा की। तो वहीं 25 दिसम्बर को कराहल से चरणपादुका एवं कुपोषण से लडऩे शहरिया समाज की महिलाओं के लिये 1 हजार रुपया पोषण आहार हेतु देने की शुरुआत करने की बात कही। उसी तारतम्य में आज प्रभारी मंत्री ने ताबड़-तोड़ शहरिया बाहुल्य, सीतापुर, सिद्धपुरा, विजयपुरा सहित अन्य गांवों में शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ हितग्राहियों को दिया। और उनसे ठेट देहाती भाषा में चर्चा करते हुये यह वादा भी लिया कि वह आने वाले समय में उस व्यक्ति का साथ देेगें जो मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी आम गांव, गरीब की चिन्ता करते है और जिन्होंने गरीबों के कल्याण के लिये म.प्र. सरकार के खजाने खोल रखे है। जिन्हें आप और हम शिवराज मामा के रुप में जानते पहचानते है। 
             वहीं मुख्यमंत्री की भावना को स्पष्ट करते हुये उन्होंने शहरिया समाज के बीच कहा कि जितना कार्य माता-बहिनो, बच्चियों, भांजे, भांजियों के लिये शिवराज मामा कर रहे है उतना कार्य इतिहास में कभी किसी सरकार ने नहीं किया। यहीं कारण है कि वह स्वयं मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुसार हितग्राहियों को लाभान्वित करने एवं उनकी समस्या समाधान मौके पर ही करने आप लोगों के बीच में हूं और समुचा प्रशासन भी आप लोगों की समस्या, समाधान में जुटा है और गरीबों के कल्याण के लिये प्रशासन इसी तरह जुटा रहेगा। 
               इस मौके पर उन्होंने शासन की आवास एवं अन्य योजना के प्रमाण पत्र भी लोगों के बीच वितरित किये और जो शिकायते उन्हें मिली उनका निराकरण भी मौजूद शासकीय अमले से मौके पर ही कराया।