मंथन न्यूज प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात चुनाव में पाकिस्तान का सनसनीखेज एंगल जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में पाक दखल दे रहा है। मोदी ने कहा कि चुनाव के दौरान ही पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और निलंबित कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पाक उच्चायुक्त और पूर्व विदेश मंत्री के साथ सीक्रेट मीटिंग की थी। विदेश मंत्रालय की जानकारी के बिना अय्यर के घर पर हुई यह मीटिंग करीब तीन घंटे चली। मोदी ने कहा कि इस मीटिंग के अगले ही दिन अय्यर ने उन्हें नीच कह डाला।
मनमोहन सिंह और हामिद अंसारी पर भी बरसे मोदी
राहुल की समर्थकों को नसीहत- मीठे शब्द बोलकर मोदी को हराएं
राहुलने एक रैली में एक बार फिर समर्थकों को नसीहत दी कि मोदी के खिलाफ गलत शब्द कहें। राहुल के भाषण के दौरान जब एक समर्थक ने मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की तो राहुल बीच में ही रुक गए। उन्होंने कहा, ‘गलत शब्द का प्रयोग करें। आप कांग्रेस के हैं। प्यार से बात करें। मीठे शब्द बोलकर उन्हें हराइए।’ राहुल रविवार को डाकोर के रणछोड़ राय मंदिर में पहुंचे। जहां लोगों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए।
मोदी ने पूछा- पाक सेना का रिटायर्ड अफसर चुनाव में सिर क्यों घुसा रहा?
मोदीने कहा, एक तरफ तो पाक सेना गुजरात चुनाव में दखल दे रही है। दूसरी तरफ अय्यर के घर पर सीक्रेट मीटिंग की जाती है। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि इस सीक्रेट मीटिंग का मकसद क्या था? मोदी ने पाक सेना के पूर्व महानिदेशक अरशद रफीक द्वारा गुजरात में अहमद पटेल को सीएम बनाने के लिए जारी अपील पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि पाक सेना का इतना बड़ा रिटायर्ड अधिकारी गुजरात चुनाव में सिर क्यों घुसा रहा है?

Post a Comment