मंथन न्यूज दिल्ली आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा के फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि ये दोनों अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने इटली के मिलान शहर में शादी कर ली है। ये शादी पूरी तरह से पंजाबी रीति-रिवाज से हुई। विराट कोहली और अऩुष्का शर्मा की शादी का जोड़ा मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया है।
इस वक्त विराट-अनुष्का अपने परिवार और बेहद चुनिंदा मेहमानों के साथ इटली के टसक्नी के लग्जरी रिजार्ट में रूके हुए हैं। शादी के बाद अब 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इस रिसेप्शन में बीसीसीआई के अधिकारी, भारतीय क्रिकेटर्स, भारतीय फिल्म जगत के अभिनेता-अभिनेत्री और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। दो दिन पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा को स्पॉट किया गया था जहां उन्होने अपने परिवार के साथ इटली के लिए उड़ान भरी थी।

Post a Comment