डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बूढाडोंगर स्टॉप डैेम का भूमि पूजन किया।

मंथन न्यूज शिवपुरी /कोलारस
बूढाडोंगर में स्टॉप डैम का भुमि पूजन करने  पहुंचे मध्य प्रदेश के जल संसाधन जनसंपर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री की जन हितेषी योजनाओं से जनता को अवगत कराया इस दौरान मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा की दतिया में एक बार जाकर देंखें कि विकास हुआ है कि नहीं ।हर व्यक्ति के पास मोबाइल है मोबाइल का जमाना है  यहां पर जो लोग दतिया नहीं गए हैं वह अपने मोबाइल से दतिया में एक ना एक रिश्तेदार नातेदार को फोन लगाएं और पूछो कि दतिया में विकास हुआ कि  नहीं। मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि  पीड़ा होती है सबसे ज्यादा कुपोषण  शिवपुरी में और मोती वाला राजा  शिवपुरी में है। हमारा प्रत्याशी तय हुआ है हमारे प्रत्याशी का नाम कमल सिंह है। मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बाकी चीजें ना देखें सिर्फ कमल का फूल को देख कर वटन दबाये और बाकी की 99 दिक्कत है नरोत्तम पर छोड देना।