मंथन न्यूज भोपाल- भावांतर भुगतान योजना से अशोकनगर जिले के किसानों भी भरपूर फायदा हुआ है। ग्राम रातीखेड़ा के किसान मोहन सिंह यादव ने उड़द की फसल बोई थी। बे-मौसम बारिश से मात्र 8 क्विंटल 30 किलो उड़द का उत्पादन हुआ। मोहन सिंह ने कृषि उपज मंडी जाकर 1831 रुपये क्विंटल के भाव पर उड़द को बेचा। उड़द के नीचे भाव होने के बावजूद भी भावांतर भुगतान योजना में उनके खाते में 19 हजार 220 रुपये अन्तर की राशि पहुंची। इसी प्रकार किसान हरपाल सिंह यादव ने 14 क्विंटल 45 किलो उड़द का विक्रय किया। हरपाल सिंह ने भावांतर भुगतान योजना में पंजीयन करा रखा था। पंजीयन होने के कारण उनके बैंक खाते में न्यूनतम समर्थन मूल्य और मॉडल दर के अन्तर की राशि 34 हजार 680 रुपये पहुंची। नीमच जिले में 2580 किसानों के खाते में अब तक तकरीबन 3 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि जमा करवाई जा चुकी है।
सफलता की कहानी (बुरहानपुर और अशोकनगर)

Post a Comment