पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली - पूर्व की यूपीए सरकार के वक्त 126 लड़ाकू विमानों के सौदे और फ्रांस के साथ किए गए 36 राफेल फाइटर जेट विमानों को खरीदने के करार की कोई तुलना नहीं हो सकती, क्योंकि दोनों उत्पाद अलग-अलग हैं।
राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये बात कही।
रक्षा मंत्री ने कहा कि 36 राफेल जेट विमानों के लिए सौदे को अंतिम रूप देने के दौरान उचित कीमत सुनिश्चित हुई और इसकी लागत में कोई वृद्धि नहीं की गई थी। हालांकि उन्होंने उन कीमतों को नहीं बताया कि जिन दरों पर सरकार फ्रांस से लड़ाकू जेट विमान खरीद रही है।
रक्षा मंत्री सीतारमण बोली कि, "36 राफेल विमानों की कीमत की सीधे तौर पर एमएमआरसीए (मीडियम मल्टी रोल कंबोट एयरक्राफ्ट) से तुलना नहीं की जा सकती।"
कांग्रेस ने उठाए थे डील पर सवाल-
कांग्रेस ने हाल ही में सौदे की कीमत को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे। उसने सरकार पर राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा के साथ समझौता करने, क्रोनी कैपिटलिज्म को बढ़ावा देने तथा सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगया था।

Post a Comment