जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने किया दुख व्यक्त  

मंथन न्यूज भोपाल- जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया की माताजी श्रीमती प्रेमवती देवी के निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल मलैया परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की विनती की है।