मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने आज कोलारस अनुभाग के ग्राम मोहरा,एवं राई में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से चर्चा की

मंथन न्यूज  -  राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने आज कोलारस अनुभाग के ग्राम मोहरा, सरजापुर, बैढारी एवं राई में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से चर्चा कर शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर ही पात्र व्यक्तियों को लाभांवित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। की 
इस मौके पर मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री राजू बाथम, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्री गुरूप्रीत सिंह चीमा, पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री बलवरी सिंह चैहान, मण्डल उपाध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा, तहसीलदार कोलारस श्री महेन्द्र मथुरिया, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री शकील कुर्रेशी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 
राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत ग्राम मोहरा, सरजापुर एवं बैढारी की कु.शिंकी पुत्री मिथला जाटव, कु.भावना पुत्री कमलेश जाटव, कु.सलोनी पुत्री अनीता सक्सेना, कु.कांता पुत्री शिववती जाटव, कु.शिवानी पुत्री रीना रजक, कु.संध्या पुत्री रामा यादव, कु.राशि पुत्री रचना यादव, कु.पूनम पुत्री रंजनबाई आदिवासी, कु.सुष्मिता पुत्री सुनीता यादव, कु.रूकमा पुत्री इंदर आदिवासी, कु.बंदना पुत्री रेखा आदिवासी, कु.रोशनी पुत्र दम्पत्ति आदिवासी, कु.आकांक्षा पुत्री लक्ष्मी जाटव को एनएससी प्रमाण पत्र प्रदाय किए और ग्राम मोहरा निवासी श्रीमती रूकमणि बेवा रामसिंह धाकड़ को विधवा पेंशन स्वीकृत किए जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। 
मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने ग्राम मोहरा में ग्रामीणों द्वारा खसरा, खतौनी की नकल न बांटने की शिकायत किए जाने पर ग्राम मोहरा के पटवारी श्री गोविंद आदिवासी के रिकाॅर्ड जांच करने के तहसीलदार को निर्देश दिए, रिकाॅर्ड में अनियमितताए पाए जाने पर निलंबित की कार्यवाही करें। उन्होंने पीएचई के उपयंत्री को निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम में पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु नल-जल योजना प्रारंभ कराए और कोई भी समस्या होने पर उनसे संपर्क करें। ग्राम सरजापुर में पानी की समस्या के निराकरण हेतु ट्यूबवेल के गहरीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन भी प्रदाय किए जाएगें। ग्राम राई में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राजमिस्त्री प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया।