कोलारस उपचुनाव में भाजपा कार्यकार्ताओ के बीच सामंजस्य बैठाने में असफल साबित हो रहें है - रामेश्वर शर्मा

मंथन न्यूज शिवपुरी ।
कोलारस में उपचुनाव निकट है और भाजपा और कांग्रेस हर परिस्थितियों मैं कोलारस उपचुनाव जितने की तैयारी में है  ।जहॉ कांग्रेस के सांसद ज्योरातित्य सिंधिया कोलारस में कार्यकार्ताओ में सामान्जस्य बैठाने के लिए कांग्रेस कार्यकार्ताओ को पहले ही समझा चुके है ।कि कोलारस उपचुनाव कोई प्रत्याशी नही  ज्योरातित्य सिंधिया लड रहा है । कार्यकार्ता एक जुट होकर चुनाव लडें ।वही भाजपा की और से कोलारस उपचुनाव के प्रभारी बनाये गये प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा को कोलारस उपचुनाव में भोपाल से कमान तो सौपी गयी पर जमीन पर उनकी पकड कोलारस में न के बराबर है ।वह न  कोलारस की जनता के दिल में जगह बना पाने सफल हो  रहें है ।और न ही भाजपा कार्यकार्ताओ दिलो में।जनता में उनको लेकर तरह तरह की बाते जन्म ले रही है  ।उनका थानेदारी  रवैया भाजपा कार्यकार्ताओ के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। ।भाजपा कार्यकार्ता दबे स्वर में रामेश्वर शर्मा की बुराई करने से भी नही चुक रहे ।  क्योकि स्थानीय कार्यक्रमो में भी स्थानीय कार्यकार्ताओ को उनके द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है ।उपचुनाव में चुनाब प्रभारी का इस तरह का विरोध होना चुनाव में जीत के लिए खतरे कि घन्टी जैसा है।वही स्थानीय नेता कोलारस चुनाब में नजर नही आ रहें जिसमें विधायक मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया अभी तक चुनाव से दुर है  । भाजपा नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का कहना है की यशोधरा राजे स्थानीय प्रतिष्ठित देता है कोलारस उपचुनाव में वह समय देंगी।