'नारी के सम्मान में, शिवराज सिंह मैदान में'- नंदकुमार सिंह चौहान

Related imageपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ - मध्य प्रदेश में चौथी बार सत्ता पर काबिज होने के ख्वाब देख रही भाजपा ने अब 'रेपिस्ट को फांसी' विधेयक को अपना नया हथियार बनाया है. विधेयक के पारित होने के बाद भाजपा ने 'नारी के सम्मान में, शिवराज सिंह मैदान में' नया नारा दिया है.
दरअसल, राजधानी भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में रेपिस्ट को फांसी विधेयक के मुद्दे पर मुख्यमंत्री चौहान की प्रशंसा की गई. साथ ही 14 दिसंबर को भोपाल में मुख्यमंत्री का सम्मान किए जाने का फैसला भी लिया गया. महिला मोर्चा की ओर से होने वाले इस सम्मान समारोह में महिला सामाजिक संगठन भी शामिल होगी.