शिवराज के सम्मान में नरोत्तम मैदान में
-राजनीति में मानवता की मिशाल बने कैबिनेट मंत्री की कोलारस उप चुनाव में उपस्थिति पर विशेष
पूनम पुरोहित (शिवपुरी)
शिवपुरी। शिवराज के संकट मोचक के तौर पर अपनी पहचान मध्य प्रदेश में स्थापित करने वाले कैबिनेट मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की राजनीतिक काविलियत किसी से छुपी नहीं है। जब जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए कोई कड़ी चुनौती किसी भी विषय पर मिली है तब तब उन्होंने और उनकी पार्टी ने नरोत्तम मिश्रा की तरफ उम्मीद की नजर से देखा है और राजनीतिक पंडितों का यह विशलेषण है कि डॉ. नरोत्तम ने उन्हें नाउम्मीद नहीं किया। राजनीति में सरलता, सहजता और सहृदयता के साथ-साथ उनकी आत्मीय वाकपटुता से सबका दिल जीत लेने की उनकी कला की कायल सिर्फ मध्य प्रदेश की भाजपा ही नहीं बल्कि देश भर में उनकी बड़ी साख है। गुजरात के ताजातरीन परिणाम उपरोक्त तथ्यों के प्रमाण हैं। जी हां! गुजरात के सौराष्ट्र में नरोत्तम ने अपनी दिन रात की मेहनत और वर्षों की साधना से कमाये सात्विक गुणों से कमल खिला दिया। अब उन्हें कोलारस के उप चुनाव में उतारा जा रहा है। कल नरोत्तम मिश्रा कोलारस में अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराने जा रहे हैं। उन्हें नजदीक से जानने वाले सभी वर्गों का कहना है कि नरोत्तम की कोलारस में उपस्थिति और उनका परर्फोमेंस उनकी पार्टी के प्रतिद्वंदी (कांग्रेस) की सहानुभूति लहर पर तुषारापात करने में सक्षम साबित होगी। सनद रहे! राजनीति में मानवता की मिशाल मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा समझे जाते हैं उनकी विश्वसनीयता का अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि वह सभी को सहज रूप से उपलब्ध हैं। संभवत: वह मध्य प्रदेश के इकलौते प्रभावशाली कैबिनेट मंत्री होगे जिनका मोबाईल हर हाल में उठता है जो दिन रात की अथक मेहनत के बाद भी न थकते हैं और न ही झीकते(खीज) हैं उनके पास अपनी समस्या लेकर आनेे वाले की आधी समस्या तो उनके मृदु भाषी बार्तालाप से ही समाप्त हो जाती है वह वादे के भी पक्के हैं। जो भी उनके पास जिस काम से भी आया उसे संतुष्ट करना और समस्या का प्राथमिकता से समाधान करना उनकी अनिवार्य नीति का एक भाग हैं जो उनसे जुड़े और जुड़ने जा रहे लोगों को खुद के भाग्यशाली होने का अनुभव कराने में सक्षम साबित होता है। नरोत्तम मिश्रा का निम्न गुण भी सराहनीय है उनकी प्रशासनिक क्षमता के कायल उनके घुर विरोधी भी हैं जी हां! डॉ. नरोत्तम मिश्रा को नए नवेले तौर पर जानने वाले लोगों के लिए यह आश्चर्य जनक होगा कि लेट लतीफी और टालमटोल के लिए दुनिया भर में चर्चित नौकरशाही उन्हें निराश नहीं कर पाती है। नरोत्तम मिश्रा युवा हृदय सम्राट हैं जहां नरोत्तम हैं वहां युवाओं की बड़ी टोली उन्हें घेरे हुए जरूर नजर आएगी। युवाओं में उनकी लोकप्रियता का एक मात्र कारण यह है कि नरोत्तम मिश्रा निरंहकारी होने के साथ-साथ जो जैसा-वैसा होने का गुण रखने में सिद्धहस्त हैं उनसे जो एक बार मिल लेता है वह उनका हो जाता है। उनका जो व्यापक जनाधार हैं वह उनके गुण और समर्पण की देन हैं। जिसकी बजह से वह शिवराज के संकट मोचक होने के साथ-साथ आम आदमी के बीच भी लोकप्रिय है और तथ्य यह भी है कि डॉ. नरोत्तम का कोई विरोधी नहीं। उन्होंने विरोध को समर्पण से और जनता को सेवा से जीता है। जब ऐसा व्यक्तित्व कोलारस के रण में शिवराज के सम्मान में मैदान में उतरेगा तो विरोधियों के धड़कनें तो बढेंगी ही बढेंगी साथ ही उनके माथे पर चिंता की लकीरें भी खिंच जाएगी।

Post a Comment