शिवपुरी। युवा वर्ग देश का भविष्य होने के साथ-साथ हमारे देश के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत में युवाओं की संख्या अन्य देशों से अधिक है। भारत की लगभग 65 प्रतिशत जनसंख्या की आयु 35 वर्ष से कम है। सरकार का पूरा ध्यान युवाओं के माध्यम से विकास लाने पर केन्द्रित है और भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं का संगठन है इसलिए देश के विकास के लिए अपना सक्रिय योगदान प्रदान करें न कि केवल उसका एक हिस्सा बनकर रह जाएं, उक्त उद्गार भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने मगरौनी में आयोजित नरवर मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए। बैठक का शुभारंभ भाजपा के पितृ पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद भाजयुमो नरवर मंडल अध्यक्ष रामलखन कुशवाह के नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान का जोरादार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशन में मगरौनी की कार्यकारिणी भी घोषित की। श्री चौहान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कि हम भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण कैसे भागीदार बनें इससे संबंधित अपने विचार और सुझाव साझा किए। इस मौके नरवर मंडल अध्यक्ष रामलखन कुशवाह, अतुल जैन, संतोष लोधी, रविन्द्र राजपूत, राघवेन्द्र शर्मा, कामता कुशवाह, ब्रजेश सोनी, मोहित मिश्रा सहत नरवर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment