सहकारिता मंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Image result for मंत्री सारंग ki photoपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ बदरवास -सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विश्वास सारंग ने शुक्रवार को ग्राम रामपुरी, ग्राम मुढ़ेरी, ग्राम अगरा, ग्राम सालौन एवं ग्राम चंदौरिया में आयोजित जनसंवाद एवं हितग्राही सम्मेलनों में भाग लेकर ग्रामीणों द्वारा बताई गई विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में भू-अधिकार प्रमाण एवं लाडली लक्ष्मी योजना के तहत एनएससी प्रमाण-पत्र भी प्रदाय किए।
सहकारिता मंत्री सारंग ने हितग्राही सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार ने बच्चियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना में लखपति बनाया है और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रत्येक वर्ग के लिए शासन की हितग्राही मूलक योजनाए संचालित की है, जिनका ग्रामीण लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मानव कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं उन्होंने प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति के विकास की चिंता की है।
सहकारिता मंत्री सारंग ने ग्राम रामपुरी में जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उन्होंने ग्राम रामपुरी में ग्रामीणों की मांग पर सामुदायिक भवन, माता मंदिर तक डामर रोड और माता मंदिर पर बोर खनन कराने की घोषणा की। ग्राम मुढ़ेरी में आदिवासी वर्ग के लोगों के लिए 22 लाख की लागत से सामुदायिक भवन, कीचड़ भरे रास्तों के सुधार हेतु सीसी रोड बनवाने की घोषणा की एवं ग्रामीणों की मांग पर हैंडपंप लगवाने के अधिकारियों को निर्देश दिए तथा ग्राम अगरा में बिजली सबस्टेशन की बनवाने की भी घोषणा की। इस अवसर पर हितग्राहियों को मकान के पट्टे भी वितरित किए गए।
9 कैप्शन : बदरवास के ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए सारंग।