बारामुला। जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां रविवार देर रात से चल रही मुठभेड़ में अब तक सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है वहीं हंदवाड़ा में 3 आंतकियों के मार गिराए जाने की खबर है।
हालांकि, इसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन खबरों के अनुसार सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद हंदवाड़ा का हाजिन इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
वहीं दूसरी तरफ बारामुला में आतंकियों से साथ जारी एनकाउंटर में दो आतंकियों के मारे जाने की सूचना है जबकि एक आतंकी को जिंदा गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

Post a Comment