मंथन न्युज-भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकी है सत्यम नायक ने बताया की 22 अप्रैल रविवार को फिजिकल पर स्थित भगवान परशुराम  चौराहे से  दोपहर 2:00 बजे  निकाली जाएगी   भगवान परशुराम जी की इस भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने में वह अपने समस्त साथियों सहित जुट गए हैं श्री नायक ने बताया की भगवान परशुराम शोभायात्रा को लेकर बार्ड बार्ड गली गली बैठक रखी जाएँगी और इसकी शुरुआत कल विवेकानंद कॉलोनी में हुई बैठक से शुरू हुई साथ ही आसपास के गांव मैं भी बैठक रखी जाएंगी जिससे भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा भव्यता प्रदान करें

Manthan News
Datiya

Riport by Poonam Purohit 


Madhya Pradesh PR water Resources and Parliamentary Affairs Minister Dr Narotatam Mishra will be on a two-day Datiya tour! Minister Dr Mishra will arrive at from Bhopal by the satavdi Express on Friday 6th date and arrive in restive dabra by car on 7 date Saturday after Saturday the mata Pitambara will attend several programmes 

8 Date Sunday at the Datiya dabra Assembly area. Attend tha  programmes and meetings

मंथन न्यूज दतिया
मध्यप्रदेश के जनसंपर्क जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दो दिवसीय दतिया दौरे पर रहेंगे! मंत्री डॉ मिश्रा शुक्रवार 6 तारीख को शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल से झांसी पहुंचेंगे एवं कार द्वारा डबरा पहुंच कर रात्रि विश्राम डबरा में करेंगे 7 तारीख  शनिवार शनिवार को  मां पीतांबरा  पीठ   दर्शन के बाद कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे!
8 तारीख रविवार को दतिया डबरा विधानसभा क्षेत्र मे. शिलान्यास कार्यक्रमों  एवं बैठकों में भाग लेंगे

मंथन न्यूज शिवपुरी
आज भारतीय जनता पार्टी के 38 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान ओर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हेमंत ओझा एवं युवा मोर्चा की टीम लुधावली वार्ड 17 में पहुंची 

जहां भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान ने बच्चों को देश के प्रधानमंत्री  राष्ट्रपति
और प्रदेश का मुख्यमंत्री कोन है कई सवाल बच्चों से पूछे
साथ ही बच्चो को नैतिक शिक्षा का ज्ञान कराया अपने जीवन मे क्या करना चाहिये क्या नहीं साथ ही स्वच्छता का संदेश दिया!
सामाजिक समरसता के लिए बच्चो के साथ  बिस्कुट समोसे एवं जलेबी का सल्पाहार किया एवं बच्चों को पेंसिल पैन उपहार में  भेंट किए!  भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर कई जगह पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया था इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया एवं झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारे भी लगाए
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा प्रतीक शर्मा  (नानू), संजय कुशवाहा,हिमांशु ओर भाजपा के युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे

मंथन न्यूज़ शिवपुरी -जिले में सोशल साइट पर धारा 144 लागू कर दी गई है, जो दो माह 5 अप्रैल से 4 जून तक लागू रहेगी। इस दौरान किसी भी प्रकार की भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो, मैसेज डालने वाले और धर्म संप्रदाय के विरुद्घ पोस्ट करने पर पुलिस 188 के तहत कार्रवार्ई करेगी। एसपी सुनील पांडे ने बताया कि 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए शांति भंग के प्रयास के बाद सोशल साइट पर तरह-तरह से भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट डालकर उकसाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे शहर की शांत फिजा खराब हो रही है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ऐसी पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दी है। एएसपी कमल मौर्य ने बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ 188 की कार्रवाई की जाएगी जिसके लिए एसपी ने कलेक्टर तरूण राठी को एक पत्र लिखा था। इस पर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है। उन लोगों को चि-ति किया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर तरह-तरह से भड़काऊ पोस्ट डाल रहे हैं।
Image result for shivpuri sp sunil pandey photo

farmer11 05 04 2018मंथन न्यूज़ - मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना से किसान संतुष्ट हैं या नहीं, सरकार इसका सर्वे कराएगी। इसके लिए अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
योजना के क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। समिति किसानों के डाटाबेस की पुष्टि करेगी। इसके बाद ही किसान को उत्पादकता प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। विवाद की सूरत में समिति 15 दिन में निराकरण करके राशि नए खाते में जमा कराएगी।
प्रदेश में सरकार पहली बार उत्पादकता प्रोत्साहन के नाम पर किसानों को प्रति क्विंटल 265 से लेकर 100 रुपए प्रति क्विंटल तक देने जा रही है।
प्रमुख सचिव कृषि डॉ.राजेश राजौरा ने बताया कि पिछले साल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं और धान बेचने वालों को प्रति क्विंटल 200 रुपए, इस साल गेहूं बेचने वालों को 265 रुपए और चना, मसूर और सरसों बेचने वाले पंजीकृत किसानों को प्रति क्विंटल 100 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। योजना के क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। समिति किसानों के डाटाबेस का परीक्षण करके पुष्टि करेगी। किसानों के बैंक खातों में राशि जमा होगी और इसकी सूचना बाकायदा एसएमएस के जरिए दी जाएगी।

मंथन न्यूज़ -भाजपा आज अपना 38वां स्थापना दिवस मना रही है। इसके लिए राष्ट्रीय से लेकर स्थानीय स्तर तक कई तरह के आयोजन किए जाएंगे। पीएम मोदी ने भी इस मौके पर ट्वीट कर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी है साथ ही देश की जनता को भी धन्यवाद दिया है।
modi shah 06 04 2018उन्होंने अपने ट्वीट में लिका है कि मैं अपने भाईयों और बहनों को बीजेपी फॉर इंडिया में भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद देता हूं। यह हमारी प्रतिबद्धता है कि हम देश के विकास और बदलाव के लिए खुद को समर्पित करें।
अपने अगले ट्वीट में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और लिखा है, मैं आज भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं। हम उन कार्यकर्ताओं के योगदान और त्याग को याद करें जिन्होंने ना सिर्फ भाजपा को बनाया बल्कि देश को मजबूत बनाने का काम किया।
पीएम ने आगे लिखा है कि भाजपा के लिए कार्यकर्ता ही सबकुछ हैं, वो पार्टी की आत्मा और दिल हैं जिनके पसीने ने पार्टी को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।
स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है और पीएम मोदी इस मौके पर पांच लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं और पार्टी के 734 जिला प्रमुखों से संवाद करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी यह संवाद अपने ऐप के जरिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। जबकि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए जिन पांच लोकसभा क्षेत्रों का चयन किया गया है उनमें नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, हमीरपुर (हिप्र), उत्तर-मध्य मुंबई और सारण (बिहार) शामिल हैं।
इन सीटों से क्रमशः मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन और राजीव प्रताप रूढ़ी सांसद हैं। इस संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ताओं और जिला प्रमुखों से कई मसलों पर बातचीत करेंगे और उनके सवालों के जवाब भी देंगे।

MARI themes

Powered by Blogger.