मंथन न्यूज़ शिवपुरी -जिले में सोशल साइट पर धारा 144 लागू कर दी गई है, जो दो माह 5 अप्रैल से 4 जून तक लागू रहेगी। इस दौरान किसी भी प्रकार की भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो, मैसेज डालने वाले और धर्म संप्रदाय के विरुद्घ पोस्ट करने पर पुलिस 188 के तहत कार्रवार्ई करेगी। एसपी सुनील पांडे ने बताया कि 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए शांति भंग के प्रयास के बाद सोशल साइट पर तरह-तरह से भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट डालकर उकसाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे शहर की शांत फिजा खराब हो रही है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ऐसी पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दी है। एएसपी कमल मौर्य ने बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ 188 की कार्रवाई की जाएगी जिसके लिए एसपी ने कलेक्टर तरूण राठी को एक पत्र लिखा था। इस पर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है। उन लोगों को चि-ति किया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर तरह-तरह से भड़काऊ पोस्ट डाल रहे हैं।

Post a Comment