मंथन न्यूज शिवपुरी
आज भारतीय जनता पार्टी के 38 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान ओर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हेमंत ओझा एवं युवा मोर्चा की टीम लुधावली वार्ड 17 में पहुंची
जहां भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान ने बच्चों को देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति
और प्रदेश का मुख्यमंत्री कोन है कई सवाल बच्चों से पूछे
साथ ही बच्चो को नैतिक शिक्षा का ज्ञान कराया अपने जीवन मे क्या करना चाहिये क्या नहीं साथ ही स्वच्छता का संदेश दिया!
सामाजिक समरसता के लिए बच्चो के साथ बिस्कुट समोसे एवं जलेबी का सल्पाहार किया एवं बच्चों को पेंसिल पैन उपहार में भेंट किए! भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर कई जगह पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया था इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया एवं झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारे भी लगाए
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा प्रतीक शर्मा (नानू), संजय कुशवाहा,हिमांशु ओर भाजपा के युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे

Post a Comment