जनसंपर्क, जल-संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म वर्षगाँठ 25 दिसम्बर पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है उन्होंने सभी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कियामंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि अटल जी मध्यप्रदेश और देश की गौरवमयी विभूति हैं। उनके द्वारा स्थापित श्रेष्ठ प्रशासनिक काम परंपराओं को लागू कर सुशासन की स्थापना संभव है। मध्यप्रदेश सरकार ने सुशासन दिवस मनाकर अटल जी के प्रति विशेष सम्मान व्यक्त किया है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने अटल जी के दीर्घायु होने की कामना की है। Displaying 241216n17.jpg

जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने जय जवान जय किसान कार्यक्रम के दौरान दतिया में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल विहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित आशुतोष शर्मा की पुस्तक विचार सुगंध का विमोचन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष बुंदेला जी के साथ शिवपुरी जिले के मसहूर कवी और सामाजिक कर्येकर्ता  आशुतोष शर्मा स्वमं  उपस्थित रहे                                                                   Displaying pustak ka bimochan photo dated 24-12-2016.JPG

सुशासन दिवस के अवसर पर वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी बाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने उपस्थित शासकीय सेवकों सहित सभी को सुशासन दिवस की शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सुशासन के उच्च मापदण्डों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहेंगे।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित सुशासन दिवस का कार्यक्रम मुख्यवक्ता श्री पुरूषोत्तम गौतम के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रमोद भार्गव विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.ए.प्रजापति सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। 
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए श्री पुरूषोत्तम गौतम ने कहा कि श्री अटल जी भारतीय राजनीति के शिखर पुरूष थे। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने एक इतिहास बनाया, उन्हीं के कार्यक्राल में पोखरण परमाणु विस्फोट किया गया। उन्होंने कहा कि श्री अटल जी जब विदेश मंत्री थे, तब उन्होंने सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में अपना भाषण दिया था। श्री गौतम ने कहा कि हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं उसको बढ़ावा देने में भी उनका विशेष योगदान रहा है। श्री अटलजी ने विभिन्न समाचार पत्रों का संपादन भी किया। श्री अटल जी के के कार्यकाल में ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वर्ण चतुर्भुज सड़क योजना, नदी जोड़ो जैसी अनेको महत्वपूर्ण योजनाए शुरू कर समकालीन भारत के इतिहास को गौरवान्तिव किया। 
वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रमोद भार्गव ने कहा कि श्री अटलजी के किए गए कार्यों को प्रतीक स्वरूप उनका जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सुशासन एक मूलमंत्र है। श्री वाजपेयी ने अपने धर्म के साथ-साथ अन्य सभी धर्मों का भी पूर्ण सम्मान किया। श्री वाजपेयी जी ने कहा था कि समाज में उदारता, समरसता लानी है तो गांधीवाद को भी शामिल करना होगा। श्री भार्गव ने कहा कि श्री अटल जी ने विपक्ष में रहते हुए भी सभी नेताओं को पूर्ण सम्मान दिया। उन्होंने हमेशा संसद की गरिमा को कभी नहीं खोया, अपनी बात पूरी शालीनता के साथ संसद में रखी। श्री अटलजी ने बंगलादेश के उदय के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी को भी दूर्गा कहकर उनका सम्मान किया था। श्री भार्गव ने कहा कि अटल जी इस अंचल से जुड़े होने के कारण हम सभी के लिए गौरव की बात है। अटल जी का जीवन दर्शन व्यापक है। उनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सरकार में रहते हुए विभिन्न दलों से समन्वय बनाकर देश को आगे ले जाने का कार्य किया। 
कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने शासन द्वारा मनाए जा रहे सुशासन दिवस के ऊपर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य शासन ने भी सुशासन की दिशा में कई कदम उठाए है। शासकीय सेवकों को अपने कार्य के प्रति जवावदेही सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि श्री अटल जी जैसे बहुत़ कम लोग होते है, जो जीते-जी क्विदंती बन जाते है। लोग उनके भाषण एवं विचारों को सुनने के लिए उमड़ पड़ते थे। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में लोक सेवा गांरटी के जिला प्रबंधक श्री रवि शर्मा ने भी सुशासन की दिशा में कैशलेस को बढ़ावा देने हेतु ‘‘मेरा मोबाइल.. मेरा बैंक... मेरा बटुवा..’’ पर प्रकाश डाला और कहा कि जिले में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अब नागरिकों को 163 सेवाए प्रदाय की जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिनियम के तहत समय-सीमा में सेवाए न देने पर संबंधित अधिकारियों पर अर्थदण्ड के रूप में 55 हजार की राशि बसूली की गई है। उन्होंने सुशासन की दिशा में सीएम हेल्पलाईन, समाधान ऑनलाईन आदि के संबंध में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन श्री गिरीश मिश्रा ने किया।

मध्ये प्रदेश की बीजेपी पार्टी दुआरा चार मोर्चो केप्रदेश अध्यक्ष  पदाधिकारियो की  नियुक्ति की गयी जिसमे शिवपुरी जिले के करेरा तहसील के पूर्व विधायक और शिवपुरी  जिले  पूर्व जिला अध्यक्ष रणवीर रावत को किसान मोर्चे का अध्यक्ष बनाया गया है शिवपूरी में किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कर्येकर्ताओ दुआरा पड़ोरा चौराहे पर कोलारस  मंडल के साथ 15 मंडलो ने अलग अलग स्थान पर स्वागत किया उसी के साथ शिवपुरी में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे के साथ युवा मोर्चा के पदाधिकारियो दुआरा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर रावत को किसान दुआरा  महत्वपूर्ण खेती के लिए उपयोग किया जाने  बाला वाहन बैलगाड़ी  पर बैठाया  गया और हल भेट किया गया  लड्डुयों से टोला गया प्रदेश अध्यक्ष श्री रावत जी को फूल मालाये पहनाकर जगह जगह स्वागत किया पूरा शहर  शिवपुरी प्रदेश अध्यक्ष बने श्री रावत के हार्डिंग से सजा नजर आया इसी  से साथ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सपना दुवे के साथ महिला मोर्चा दुआरा भी स्वागत किया  जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर रावत पर विस्वास जताया और स्वागत किया श्री रावत ने भी परिणय वाटिका में सभी के दुआरा किये स्वागत को सराह और अपेक्षाओं पर खरे उतरने की बात कही !

मंथन न्यूज़ क्रिसमस स्पेशल --------_25 दिसंबर का दिन बैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो 25 दिसंबर को माना जाता है दिन और रात बराबर और बड़े होते है इसलिए  25 दिसंबर को बडा दिन कहा जाता है इसलिए भी लोग 25 दिसंबर को वड़े दिन के रूप में मानाते है 25 दिसंबर को तुलसी दिवस भी कहा जाता है  चुकी कुछ लोग इस दिन को ख़ास दिन    क्रिसमस के रूप में भी मानाते है इस लिए २५ दिसंबर के दिन को क्रिसमस डे भी कहा जाता है क्रिश्चियन समुदाय  के लोग  इस त्यौहार को बड़े दिन या क्रिसमस डे के रूप में मानते है यह क्रिश्चियन  समुदाय का बड़ा और प्रसिद्ध त्यौहार है इस लिए भी इसे  बड़ा दिन भी कहा जाता है इस दिन पुरे भारत में प्रशासनिक अवकाश घोषित किया जाता है आम तौर पर देखा जाए तो क्रिसमस या बड़ा दिन या कहे 25 दिसंबर का त्यौहार लोगो के चलन  में भी आ गया है आधुनिक युग में लोग ईसाई धर्म की  परंपरा को बढ़ावा दे रहे है  हिंदुस्तान के लोग इस त्यौहार को बड़े दिन के रूप  मानाने लगे है क्रिसमस  का त्यौहार यानि बड़ा दिन ईसाइयो बड़ा प्रमुख  त्यौहार माना जाता है !  हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई चार धर्म हिंदुस्तान की जमीन पर भी प्रमुख तोर पर है  पर त्यौहार की बात की जाए तो सिख  और ईसाइयो का  त्यौहार हिन्दू रीतिरिवाज और पारम्पराओ से मिलते जुलते त्यौहार है  क्रिसमस के बारे में कई पुराणिक कहावते भी है क्रिश्चियन यानी ईसाई  समुदाय के लोग 25 दिसंबर के त्यौहार को जीजस क्राइस्ट के जन्म दिन के रूप  में भी मनाते है उनका मानना है  जीजस क्राइस्ट(यीशु ) भागबान के पुत्र थे  कहा जाता है  जीजस क्राइस्ट  ने लोगो को इन्शानियत की शिक्षा दी थी और प्रेम और भाई चारे के साथ रहने का सन्देश दिया था जीजस क्राइस्ट लोगो को अपने हक़ के लिए लड़ना सीखा  रहे थे उस समय अंग्रेजो का शासन था  उस समय के शासको को लोगो को अपने हक़ के लिए लड़ना पसंद नहीं आया इसका दोषी अंग्रेजो ने जीजस क्राइस्ट को मान कर उन्हें सूली पर लटका दिया था जिससे उनकी मृत्यो हो गयी थी  पर कहा जाता है जीजस क्राइस्ट कभी मरे नहीं वह लोगो को मरने के बाद भी इन्शानियत का पाठ पढ़ाते रहे ईसाई  मानते है आजकल गैर ईसाई समुदाय के लोग क्रिसमस को धर्म निरपेक्ष सांस्कृतिक त्योहार के रूप मनाते है !क्रिसमस के त्यौहार के समय एक काहानी सेंट्रकलोश की भी है जो बच्चो को 25 दिसंबर को उनकी मनोकामना  या उनकी इक्छा अनुसार गिफ्ट भेट करता है जिन्हें लोग जीजस का आठवा बच्चा मानते है पर पुराणिक कथाओ इसकी  कोई पुष्टि नहीं हुयी पर क्रिसमस पर सेंट्रकलोश को महत्त्व दिया जाता है !सेंट्रकलोश को लोगो को गिफ्ट देने और ख़ुशी बाटने वाले वयक्ति से जोड़ा जाता है 25 दिसंबर क्रिसमस  यानी वडे दिन के  त्यौहार के दिन ईसाई समुदाय के लोग कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर   देते है इस दिन लोग गिरजाघर में जीजस क्राइस्ट के सामने मोमबत्त्ती लगा कर प्रार्थना करते है और क्रिसमस ट्री सजाते है  ख़ुशी के साथ  धूम धाम से क्रिसमस यानि वडा दिन का त्यौहार  मनाते  है कई  भाव भीभोर कर देने बाले कार्येक्रम क्रिसमस पर  किये जाते है !                                                  Image result for christmas photos                                                                                  

                                                                                        पूनम पुरोहित  शिवपुरी 
















सागर में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को सुरक्षा गार्ड और लोगों ने एक युवक को  जमकर धुन दिया। एक युवक कई दिनों से कॉलेज की नर्सों को परेशान कर रहा था।उसके इन हरकतों के कारण कॉलेज की नर्से काफी दिन से परेशान थी sagar police 20161222 184212 22 12 2016
आज  रेडियोलॉजी विभाग में एक नर्स के पास केक लेकर पहुंच गया और बत्तमीजी करने लगा। नर्स ने हल्ला मचाया तो युवक बाहर की और भाग खड़ा हुआ।
उसे गेट पर सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया। मामले का पता चलने पर दूसरे गार्ड भी गेट पर आ गए। बाद में युवक पागल होने का नाटक करने लगा। डायल 100 भी पहुंची और युवक के माफ़ी मांगने के बाद उसे भगा दिया।  

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूरा प्रदेश सिंचित हो। लक्ष्ये के साथ  योजनाओं का निर्माण किया जाये। लक्ष्य प्राप्ति के लिये लघु, मध्यम, वृहद सिंचाई परियोजनाओं के साथ ही खेत तालाब, बैराज, चैक डेम आदि के निर्माण की समग्र योजना बनायें। श्री चौहान आज मंत्रालय में जल संसाधन विभाग की निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की सिंचाई क्षमता के विस्तार का रोडमेप तैयार करें। किसानों की आमदनी को दोगुना करने और गरीबी दूर करने का कारगर तरीका सिंचाई सुविधा की उपलब्धता है। जल संसाधन विभाग और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण संयुक्त रूप से उन क्षेत्रों को चिन्हांकित करें, जो सिंचाई परियोजना से लाभान्वित नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाये। कार्य पारदर्शी प्रक्रिया से हो। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस रहे। निर्माण एजेंसियों के प्रति सहयोगात्मक रवैया रहना चाहिये।
श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश को विकसित करने में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार प्रभावी कारक रहा है। इसे और अधिक विस्तारित किया जाये। सिंचाई योजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के कार्यों का संयोजन कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करे। इससे सिंचाई संरचनाओं के संरक्षण-संवर्द्धन के प्रति जन-चेतना का सकारात्मक वातावरण बनेगा। वातावरण निर्मित कर जन-सहयोग से ऐतिहासिक सफलताएँ प्राप्त की जा सकती हैं। सफलता का ज्वलंत प्रमाण नर्मदा सेवा यात्रा है, जो नदी संरक्षण का अनूठा सामाजिक आंदोलन बन रहा है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पर्यटन केन्द्र हनुवंतिया की बढ़ती लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की अन्य परियोजनाओं तवा, बरगी, बाणसागर, मणिखेड़ा आदि को भी पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिये। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निर्माणाधीन वृहद और मध्यम परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजना निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो, इस पर फोकस रहे। उन्होंने विलम्ब की संभावना वाली परियोजनाओं के संबंध में विलम्ब के लिये उत्तरदायी कारकों सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में बताया गया कि 17 लाख 46 हजार 834 हेक्टेयर में सिंचाई क्षमता की 6 वृहद परियोजनाएँ और 20 लाख 72 हजार 658 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता की 12 मध्यम परियोजनाएँ प्रस्तावित हैं। कुल 11 लाख 51 हजार 834 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता की 18 वृहद सिंचाई परियोजनाएँ और 2 लाख 44 हजार 639 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता की 36 मध्यम परियोजनाएँ निर्माणाधीन है। निर्माणाधीन परियोजनाओं से 4 लाख 8 हजार 528 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की क्षमता विकसित हो चुकी है।
बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव जल संसाधन श्री पंकज अग्रवाल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक वर्णवाल, सचिव मुख्यमंत्री श्री हरिरंजन राव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे !

MARI themes

Powered by Blogger.