मध्‍यप्रदेश में 2014 से मिलेगी शिक्षकों को तीसरी क्रमोन्नति

भोपाल। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक शिक्षक और शिक्षकों को एक जुलाई 2014 से तृतीय क्रमोन्‍नति मिलेगी। अभी यह सुविधा नहीं मिल रही थी।

इसको लेकर लंबे समय से शिक्षक मांग कर रहे थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने तृतीय क्रमोन्‍‍नति के आदेश जारी कर दिए हैं। तीस साल की सेवा पूरी करने पर यह सुविधा मिलेगी।

सहायक शिक्षकों को लिए तृतीय क्रमोन्‍नत वेतनमान 9300-34800 और 4200 ग्रेड पे रहेगा। जबकि शिक्षकों को 9300-37100 और ग्रेड पे 6600 मिलेगा।