पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पानवाड़ी नगर परिषद में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने मध्य प्रदेश की जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी. हमसे क्या भूल हुई ये जो सजा हमको मिली.
मध्य प्रदेश की सत्ता से विदाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मायूस हैं. शाजापुर जिले के पानवाड़ी नगर परिषद में शुक्रवार रात एक सभा को संबोधित करते शिवराज ने कहा कि हमसे क्या भूल हुई ये जो सजा हमको मिली. इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन जीते तो वे भी नहीं है. कब टपक जाए कोई भरोसा नहीं है.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने मध्य प्रदेश की जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी. काला पीपल में भी नर्मदा का पानी लाने की ओर कदम बढ़ाया. फिर हमसे क्या भूल हुई ये जो सजा हमको मिली. इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जीते तो वे भी नहीं है. कब टपक जाए कोई भरोसा नहीं है. ऐसी लंगड़ी तो हम भी बना लेते, लेकिन हमने तय किया ऐसी लंगड़ी सरकार नहीं बनाएंगे, जब बनाएंगे पूरी बनाएंगे.



Post a Comment