विजन डॉक्यूमेंट में पुराने भोपाल का कायाकल्प करने का वादा
कांग्रेस से भाेपाल से प्रत्याशी बनाए गए हैं दिग्विजय सिंह
भोपाल. भोपाल संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने यहां के विकास के लिए अपना विजन डॉक्यूमेंट रविवार को जारी कर दिया है। उन्होंने इसे 'विजन भोपाल' नाम दिया है। डॉक्यूमेंट में किसान, स्वास्थ्य, रोजगार, हवाई सेवा, शिक्षा कला और पानी जैसे मुद्दों का जिक्र किया गया है। विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भोपाल को व्यवस्थित ढंग से विकसित बनाने का उनका लक्ष्य रहेगा और इसी का प्लान पेश किया गया है। डॉक्यूमेंट जारी करने से पहले उन्होंने ट्वीट भी किया। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजय वर्गीय ने भी ट्वीट किया। कैलाश ने कहा किकाश मुख्यमंत्री रहते उनके पास विज़न होता!
मुख्यमंत्री रहते क्यों नहीं किया: दिग्विजय सिंह के विजन डॉक्यूमेंट पर प्रज्ञा भारती ने कहा कि जो व्यक्ति 10 साल का प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा है वो अब जाकर विजन डॉक्यूमेंट जारी कर रहा है तो उसने अपने मुख्यमंत्री रहते भोपाल के लिए क्या किया। ये उनसे पूछा जाना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि जब वे कर सकते थे तब किया नहीं, अब इस डॉक्यूमेंट का क्या ओचित्य है।
Post a Comment