मंथन न्यूज़ शिवपुरी - शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर विभिन्न कार्यालयों के 13 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने पी.पी.ओ. प्रदाय कर उनके सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुष्पहार पहनाकर शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री आर.ए.प्रजापति, जिला पेंशन अधिकारी श्री जी.पी.शर्मा सहित संबंधित कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे।
       कार्यक्रम के शुरू में जिला पेंशन अधिकारी श्री जी.पी.शर्मा ने बताया कि 31 दिसम्बर 2016 को विभिन्न विभागों के 13 अधिकारी एवं कर्मचारी सेवानिवृत हुए है। जिसमें वन मण्डलाधिकारी शिवपुरी के लेखापाल श्री अरुण कुमार भार्गव, उपवनक्षेत्रपाल श्री राधेश्याम कर्ण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी शिवपुरी कार्यालय के एमपीएस श्री कुंजलाल जाटव, 18वीं वाहिनी विसअल शिवपुरी के प्रधान आरक्षक श्री हरि दिवेदी, ‍‍प्राचार्य उमावि पोहरी शिक्षक श्री हरिबल्भ पाण्डेय, प्राचार्य कन्या उमावि शिवपुरी के प्रधानाध्यापक श्री नरेन्द कुमार शर्मा, प्राचार्य उमावि खरर्इ तेंदुआ के उच्च श्रेणी ‍शिक्षक श्री रंगीलाल वर्मा, नरवर श्री सुरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण शिवपुरी के उच्च श्रेणी शिक्षक श्री परशुराम बझेया, सहायक ग्रेड-3 श्री शांति कुमार सिंह, डाकरनर श्री तेजसिंह परिहार, भृत्‍य श्री रामजीलाल कुशवाह, चैनमेन श्री रामजीलाल शर्मा शामिल है।Displaying ppo or jpo photo dated 02-01- 2017.jpg

मंथन न्यूज़ शिवपुरी - प्रत्येक माह के पहली तारीख को शासकीय कार्यालयों में बंदेमातरम् गायन के बाद अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अपना कार्य शुरू किया जाता है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्‍तव की उपस्थिति में जिला कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में माह जनवरी की पहली तारीख को राष्ट्रगीत बंदेमातरम का गायन किया गया। तत्पश्चात कार्यालयों में कामकाज प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती नीतू सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।Displaying bande matram photo dated 02-01-2017.jpg

मंथन न्यूज शिवपुरी -- शिवपुरी  फतेहपुर स्थित सीडब्लूएसएन छात्रावास के विकलांग बच्चो ने किया कोतवाली का भ्रमण। इस दौरान टीआई कोतवाली संजय मिश्रा सहित अन्य स्टाफ ने बडी सादगी के साथ  बच्चो को दी पुलिस द्वारा की जाने वाली  कार्यवाही की पूरी जानकारी। इस दौरान लगभग आधा सैंकड़ा बच्चो ने जाना पुलिस के कार्य करने तरीका।

मंथन ेंन्यूज़ शिवपुरी  --------आओ सवारे शिवपुरी नाम से शिवपुरी के युवाओ दुआरा एक कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके  तहत शिवपुरी के युवाओ दुआरा अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य  शिवपुरी को बेहतर बनाने और अधिकारियो और कर्मचारियों को उनमे कर्तव्यों  पर ध्यान डालने के लिए शुरू किया गया है -आओ सवारे शिवपुरी के युवाओ की टीम कलेक्टर निबास पर पहुँची कलेक्टर ने टीम का स्वागत करते हुए कहा   अपनी शिवपुरी के तहत सकारात्मक रूप से शहर के युवाओं द्वारा शुरू की गयी पहल अनुकरणीय है और यकीनन इसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। यह बात आज जिला कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने युवाओं की इस पहल का शुभारंभ करते हुए अपने निवास पर कही। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव का युवाओं से कहना था की शिवपुरी मेंं विकास की कई योजनाओं का एक साथ क्रियान्वयन हो रहा है जिसके कारण निश्चिततौर पर आमजन को कुछ परेशानियां हुई हैं। आने वाले दिनों में यकीनन शिवपुरी खूबसूरती, रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाओं वाला अनुपम जिला होगा। मुझे खुशी है कि नववर्ष के प्रारंभ से युवाओं की एक टीम ने यह सकारात्मक पहल शुरू की है। इस जिले को संवारने के लिए मैं संकल्प लेता हूँ कि अतिरिक्त प्रयास और अतिरिक्त श्रम करने से भी पीछे नहीं हटूंगा। कलेक्टर श्रीवास्तव ने युवाओं की इस टीम को उनके द्वारा हाल ही मेंं बनवाया गया शिवपुरी के पर्यटन स्थलों को दर्शाता हुआ कैलेंडर भी भेंट किया एवं विकास की तमाम योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। आओ सवारें अपनी शिवपुरी के तहत युवाओं ने भी उन्हें फूलों का गुलदस्ता व संकल्प दिवस का सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
इसके बाद युवाओं की यह टीम पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे के निवास पर पहुंची और उन्हें फूलों का गुलदस्ता व सम्मान पत्र भेंट किया। इस अवसर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पांडे ने भी संकल्प लिया कि वे सुरक्षा के मुद्दे पर कभी भी अपने अतिरिक्त प्रयास करने से पीछे नहीं हटेंगे उनका कहना था कि युवाओं की यह सकारात्मक पहल वास्तव में अनुकरणीय है और मैं स्वयं शिवपुरी को संवारने और निखारने के प्रयासों में व्यक्तिगत रूप से भी भागीदारी करूंगा। इस टीम ने एसपी बंगले पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों, दरबान सहित अन्य कर्मचारियों का भी फूल व सम्मान पत्र देकर सम्मान किया। इसके अलावा युवाओं की इस टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीएम रूपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर आरके प्रजापति, तहसीलदार नवनीत शर्मा, खाद्य अधिकारी श्री प्रजापति, दस्यु उन्मूलन मेंं लगी एडी टीम सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों का भी फूल व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया। एसडीमए श्री उपाध्याय ने युवाओं की टीम को शहर के कई मंदिरों के विकास की स्थिति से भी अवगत कराया। संस्था सदस्यों का कहना था कि संकल्प सप्ताह के रूप में यह मुहीम निरंतर जारी रहेगी जिसके तहत प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, चिकित्सा तंत्र, नगरीय निकाय तंत्र, शिक्षा महकमा, समाजसेवी, पत्रकारगण, जनप्रतिनिधियों व उन सभी लोगों का सम्मान किया जायेगा जो शहर के विकास मेंं कहीं भी अपनी कोई भी भूमिका रखते हों या रख सकते 
बॉक्स
क्या है सम्मान पत्र
आओ सवारें अपनी शिवपुरी के तहत 1 जनवरी शिवपुरी के जन्मदिवस के दिन से शुरू की गई युवाओं की इस सकारात्मक पहल में एक सम्मान पत्र दिया जाता है जिसमें लिखा है कि- 97 साल की इस शिवपुरी को पहले से और अधिक खूबसूरत बनाने के लिए आपकी भूमिका अति महत्वपुर्ण है। हम प्रत्यक्ष में आपको सम्मानित करते हुए आपसे यह आशा करते हैं कि आप जहाँ भी, जैसे भी, जिस पद पर भी आसीन हैं अपने कर्तव्य के निर्वाहन में पहले से अधिक ऊर्जा लाकर इस नगरी के पुनरुथान मेंं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। आपके प्रयासों से यह वर्ष शिवपुरी के इतिहास में स्वर्णाक्षरों मेंं दर्ज होगा इसी आशा के साथ साधुवाद, आभार।
बॉक्स
सफाईकर्मियों का भी किया सम्मान 
आओ सवारें अपनी शिवपुरी की टीम का उद्देश्य हर उस तबके का सम्मान करना है जिस की शहर के विकास मेंं कहीं भी कैसी भी भूमिका है। इसी के तहत युवाओं की इस टीम ने नगरपालिका के उस सफाई दस्ते का भी गुलाब का फूल और सम्मान पत्र देकर सम्मान किया। सफाई दस्त भी खुद का सम्मान पाकर प्रसन्न हुआ और युवाओं की मुहिम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। 


       खास प्रदेश की खूबियों और खासियतों को आगे बढ़ाएं हम
मंथन न्यूज़  
यह नववर्ष अनेक नये संदेश लेकर आ रहा है। आगमन-2017 पर हम एक-दूसरे को यांत्रिक बधाई न देकर दिल से बधाई दें, यह आवश्यक है। नये वर्ष के आगमन पर माँ पीताम्बरा से यही प्रार्थना है कि सभी के जीवन में खुशहाली आए और प्रदेश प्रगति के नए आयामों को प्राप्त करे। प्रगति की इस यात्रा में हर नागरिक शामिल हो। मध्यप्रदेश की सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए सजग और सक्रिय है। आज अंग्रेजी नववर्ष प्रारंभ हो रहा है। हमारा भारतीय नववर्ष प्रारंभ होने में अभी तीन माह शेष हैं। फिर भी संसार के अनेक देशो में चूंकि अभी नया वर्ष प्रारंभ हो रहा है, इसलिए भारत में भी इस कैलेण्डर वर्ष की शुरूआत का अवसर जश्न मनाने का अवसर है। अपने प्रदेश की बात करें तो विकास के हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज से ग्यारह-बारह साल पहले प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नागरिक जिस तरह व्यथित थे, उस स्थिति को पूरी तरह से बदल दिया गया। आज मध्यप्रदेश ने कृषि, सिंचाई, उद्योग, रोजगार, शिक्षा, परिवहन, ऊर्जा, अनुसूचित जाति-जनजाति विकास, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण और पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के कारण पहचान बना ली है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने और परिवेश की बेहतरी के लिए सजग होने के उद्देश्य से नर्मदा सेवा यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के लिए जनता का मानस भी तैयार किया गया है। यात्रा में आम जनता रूचि ले रही है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा नर्मदा को प्रदूषण से मुक्त करने और प्रकृति के एक उपहार के रूप में सामने लाने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए राज्य सरकार तैयार हो गई है। प्रदेश के करोड़ों लोगों का नर्मदा नदी से आत्मीय संबंध हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कुछ वर्ष पहले “आओ‍ बनाएं अपना मध्यप्रदेश’’ की बात कही थी। इसके साथ ही अपने प्रदेश की भावना को भी जागृत किया गया। जिस तरह अन्य प्रदेश अपनी भाषा, बोलियों, रहन-सहन, खान-पान, सांस्कृतिक धरोहर को प्रचारित करते हैं उस तरह मध्यप्रदेश की विशेषताओं को न सिर्फ भारत के अन्य प्रदेशों बल्कि दूसरे देशों तक पहुँचाने की कोशिशें पहली बार प्रारंभ हुईं। आज वर्ष-2017 शुरू होने के अवसर पर उम्मीद की जानी चाहिए कि आम नागरिक न सिर्फ सरकार की लोकहितकारी योजनाओं का पूरा लाभ लेंगे और योजनाओं के क्रियान्वयन में भी अपना योगदान बढ़ाने की दिशा में बढ़ेंगे, अपितु मध्यप्रदेश की विशिष्ट पहचान को भी संसार में स्थापित करने के लिए अपनी कोशिश जरूर करेंगे। पहचान के ऐसे उदाहरणों की बात करें तो साँची, खजुराहो, भोजपुर, माण्डव, भेड़ाघाट, हिंगलाजगढ़, रायसेन, सागर, दतिया, ओरछा और महेश्वर जैसे स्थान पुरातत्व और पर्यटन की समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं। चंदेरी की साड़ियां, बुदनी के लकड़ी के खिलौने, सांचेत की सरौती, रीवा की सुपारी से निर्मित कला कृतियां और कलात्मक मूर्तियां, मुरैना-ग्वालियर की गजक, रतलाम के नमकीन, सागर की चिरौंजी की बर्फीं और कितनी ही स्वादिष्ट चीजें स्थानीय लोगों के साथ ही बाहरी सैलानियों को खींच लाती हैं। मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुन्दरता भी कम नहीं। पर्यटक जहाँ पचमढ़ी में धूपगढ़ में सूर्यास्त का सुन्दर नजारा देखते हैं, उस तरह के नजारे राज्य के सौ-पचास अन्य स्थानों पर भी दिखाई देते हैं। औसत रूप से देखें तो प्रत्येक जिले में दो-तीन स्थानों जैसे किसी जलाश्य, किसी पहाड़ी से उदय होते या अस्त होते सूर्य को देखना उतना ही सुखदायी होता है। ऐसे स्थानों को पहले जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में उभारा जा सकता है। स्वाभाविक ही ऐसे स्थान बाद में अधिक लोकप्रिय होकर महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल के रूप में पहचान बना सकते हैं। खण्डवा जिला हनुवंतिया इस वर्ष जनाकर्षण का केन्द्र बना है। मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक महल और इमारतें आज भी पर्यटकों को लुभाती हैं। दुर्लभ वन्य जीवन भी आकर्षित करता है। राजधानी भोपाल की बात करें तो शहर में स्थित वन-विहार एक विशिष्ट नेशनल पार्क है। ऐसी सैकड़ों विशेषताएँ हर जिले में मिलेंगी। यह पूरे भरोसे से कहा जा सकता है कि मध्यप्रदेश का महत्व बढ़ता जाएगा। विकास के साथ प्रदेश की खूबियों को ख्याति मिलेगी और मध्यप्रदेश अपनी और भी शानदार पहचान बनाएगा। नये साल का नया संकल्प यह होना चाहिए कि हम खास प्रदेश की खूबियों और खासियतों को आगे बढ़ाएं। आप ऐसे खास प्रदेश के निवासी हैं। अब नए साल की एक-दूसरे को हृदय से बधाई दीजिए। प्राप्त बधाईयों के लिए धन्यवाद भी दीजिए। क्योंकि आप भी आम नहीं खास हैं, मध्यप्रदेश की तरह।

-मंथन न्यूज़ भोपाल -----       31 दिसंबर की शाम ७;30 बजे प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रको दूसरी बार सम्बोधित  किया ! प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कई योजनाओं का संबोधन देश के सामने किया!  प्रधान  मंत्री जी ने कहा  गर्भवती  महिलाओ    को टीकाकरण पंजीयन और  आर्थिक मदद के लिए 6000 की सहायता राशि प्रदान की जायेगी जो सीधे गर्भवती  महिला के खाते में आएगी जिसका लाभ सीधे सीधे गर्भवती महिलाओ  को होगा                                                                                                                      लता एलकर   -मध्य प्रदेश  महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर जी का कहना है की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने  गर्भवती  महिलाओ के लिए जो 6000 की सहायता राशि देने के लिए जो योजना चालु की है उसके लिए प्रधानमंत्री जी का आभार लता एलकर जी का कहना  इस योजना से  गर्भवती महिलाओ   की काफी मदद होगी और महिला मोर्चा इस योजना को जन जन तक  पहुँचाने  के लिए  हर जिले में प्रमुख चौराहे  पर जाकर महिलाओ को योजना से अवगत कारयेगी  और योजना का  प्रचार प्रसार कर योजना को  प्रदेश के हर कोने तक पहुचाने का काम करेगी !
                                                                                                                  ये भी कहा प्रधानमंत्री मोदी ने...
- बड़े नोट कालाधन और भ्रष्टाचार को बढ़ा रहे थे, इसलिए बंद करना जरूरी था।
- देश में सिर्फ 24 लाख लाख लोग स्वीकारते हैं कि उनकी आय 10 लाख रुपए से ज्यादा है।
- ईनामदारों को सरकार सुरक्षा प्रदान करेगी। ईमानदारों की मुुसीबत कम करना हमारी प्राथमिकता है।
- हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्य धारा में आ रहे हैं भटके हुए नौजवान।
- बैंक कर्मचारियों ने नोटबंदी के दौरान कड़ी मेहनत की है, सभी ने सराहनीय काम किया।
- कुछ बैंक कर्मचारियों के गंभीर अपराध सामने आए हैं और फायदा उठाने का निर्लज्ज् प्रयास किया।
- दोषी बैंक कर्मचारियों को छोड़ा नहीं जाएगा, उन्हें कठोर सजा दी जाएगी।
- बैंकों से कहना चाहता हूं कि इतने कम समय में इतनी बड़ी मात्रा धन कभी उनके पास नहीं आया था।
- बैंक अपने परंपरागत कामों को करने के साथ गरीबों की मदद के लिए सामने आए।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को शहरों में मकान दिए जाएंगे।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो योजनाएं लागू की जा रही है।
- घर बनाने के लिए नौ लाख के लोन पर चार फीसदी ऋण की रियायत दी जाएगी।
- 12 लाख रूपए तक का होम लोन लेने पर तीन फीसदी की छूट दी जाएगी।
- पिछले वर्ष की तुलना में रबी की बुआई में छह फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
- किसानों ने खाद भी नौ फीसदी भी ज्यादा उठाया है।
- किसानों के दिए गए कर्ज का 60 दिन का ब्याज सरकार वहन करेगी।
- अगले तीन महीने में तीन करोड़ क्रेडिट कार्ड को रूपे कार्ड में बदला जाएगा।
- किसान कहीं पर भी अपने रूपे कार्ड से खरीदी और बिक्री कर सकेगा।
- कारोबारियों को क्रेडिट गारंटी एक करोड़ की जगह दो करोड़ रूपए होगी।
- व्यापारियों के डिजिटल लेन-देन की गणना छह फीसदी मानकर टैक्स की गणना की जाएगी।
- देश के सभी 650 से ज्यादा जिलों में गर्भवती महिलाओं को 6000 रुपए की मदद दी जाएगी।यह मदद पंजीयन टिकाकरण और आर्थिक मदद के तोर पर सरकार देगी 
- बुजुर्गों को 7.5 लाख की राशि पर दस साल के लिए आठ फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
- लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराए जाने चाहिए।
- आम आदमी से लेकर राष्ट्रपति और कई राजनीतिक दल साथ चुनाव कराने को लेकर सहमत हैं।
- डिजिटल लेन देन करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग भीम एप का इस्तेमाल करें।                          

मंथन न्यूज़ - जनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नये साल के पहले  दिन दतिया जिले के ग्राम कुम्हेड़ी में 5 लाख की लागत के सामुदायिक भवन एवं करीब 10 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। ग्रामवासी यह सौगात पाकर काफी प्रसन्न हुए।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि दतिया में अनेक विकास कार्य किए गए हैं। इसी श्रखंला को आगे बढ़ाते हुए नववर्ष में भी दतिया को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाना है। कार्यक्रम में सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने कहा कि जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्रा दतिया जिले को नित नई-नई सौगात देते हैं। जिसके लिए बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
मूक-बधिर आवासीय छात्रावास में उत्साह और उल्लास

मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज ही मूक-बधिर आवासीय छात्रावास रावतपुरा पहुँचकर दिव्यांग बच्चों का जन्मदिन मनाया। मंत्री डॉ. मिश्रा ने उत्साह और उल्लास के वातावरण में बच्चों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए केक कटवाकर उन्हें अपने हाथों से केक खिलाया और जन्म-दिन की बधाई दी। कार्यक्रम मानव जन कल्याण संस्था एवं सामाजिक न्याय विभाग ने आयोजित किया। जनसम्पर्क मंत्री ने छात्रावास परिसर में हेंडपम्प लगवाने के निर्देश दिए।      

MARI themes

Powered by Blogger.