सेवानिवृत्त होने पर 13 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रदाय किए पी.पी.ओ.

मंथन न्यूज़ शिवपुरी - शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर विभिन्न कार्यालयों के 13 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने पी.पी.ओ. प्रदाय कर उनके सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुष्पहार पहनाकर शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री आर.ए.प्रजापति, जिला पेंशन अधिकारी श्री जी.पी.शर्मा सहित संबंधित कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे।
       कार्यक्रम के शुरू में जिला पेंशन अधिकारी श्री जी.पी.शर्मा ने बताया कि 31 दिसम्बर 2016 को विभिन्न विभागों के 13 अधिकारी एवं कर्मचारी सेवानिवृत हुए है। जिसमें वन मण्डलाधिकारी शिवपुरी के लेखापाल श्री अरुण कुमार भार्गव, उपवनक्षेत्रपाल श्री राधेश्याम कर्ण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी शिवपुरी कार्यालय के एमपीएस श्री कुंजलाल जाटव, 18वीं वाहिनी विसअल शिवपुरी के प्रधान आरक्षक श्री हरि दिवेदी, ‍‍प्राचार्य उमावि पोहरी शिक्षक श्री हरिबल्भ पाण्डेय, प्राचार्य कन्या उमावि शिवपुरी के प्रधानाध्यापक श्री नरेन्द कुमार शर्मा, प्राचार्य उमावि खरर्इ तेंदुआ के उच्च श्रेणी ‍शिक्षक श्री रंगीलाल वर्मा, नरवर श्री सुरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण शिवपुरी के उच्च श्रेणी शिक्षक श्री परशुराम बझेया, सहायक ग्रेड-3 श्री शांति कुमार सिंह, डाकरनर श्री तेजसिंह परिहार, भृत्‍य श्री रामजीलाल कुशवाह, चैनमेन श्री रामजीलाल शर्मा शामिल है।Displaying ppo or jpo photo dated 02-01- 2017.jpg