भोपाल मंथन न्यूज़ -मध्य प्रदेश सरकार पूरे राज्य में फ्री हेल्थ कैंप लगा रही है। इन कैंपों चेकअप कराने आने वाले जो लोग गंभीर बीमारियों से पीड़ित होंगे उनका इलाज देश के शीर्ष अस्पतालों में फ्री में किया जाएगा। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक पीआरओ ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा, '15 जनवरी से 27 फरवरी तक राज्य के सभी जिलों में हेल्थ चेकअप कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों में चेकअप के लिए आने वाले जो मरीज गंभीर बीमारियों से पीड़ित होंगे उनका इलाज एम्स, मेदांता, अपोलो जैसे देश के कई अन्य प्रतिष्ठित अस्पतालों में मुफ्त में कराया जाएगा।'
पूरी तरह मुफ्त इलाज केवल उन्ही बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मिलेगा जिनका नाम राज्य सरकार की डिजीज हेल्प स्कीम में होगा। इन स्कीम में कैंसर सर्जरी, कीमोथेरपी, रेडियोथेरपी, किडनी सर्जरी और किडनी ट्रांसप्लांट आदि बीमारियों का इलाज मुफ्त में होगा। हालांकि इसके अलावा कई और ऐसी बीमारियां है जिनके इलाज में राज्य सरकार मदद करेगी।
उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ मरीज की जांच करेंगे और तभी राज्य सरकार उसके इलाज के लिए जरूरी रकम की मंजूरी दे देगी।
उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ मरीज की जांच करेंगे और तभी राज्य सरकार उसके इलाज के लिए जरूरी रकम की मंजूरी दे देगी।
पूनम पुरोहित

Post a Comment