मंथन न्यूज़ भोपाल - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समभाव का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कहा कि सूर्य की दिशा बदलने और ऋतु परिवर्तन के साथ यह पर्व जीवन में मिठास घोलने और भाईचारे को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है।

और ऐसी के साथ जनसंपर्क, जल-संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर नागरिकों को हार्दिक बधाई दी है। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि मकर संक्रांति के साथ ही लोहड़ी और पोंगल पर्व भी आते हैं, जो प्रसन्नता और परस्पर सदभाव के वातावरण में मनाए जाते हैं। मंत्री डॉ. मिश्रा ने इन सभी त्यौहारों को पारम्परिक उल्लास के साथ मिल-जुलकर मनाने की कामना की है इसी के साथ उन्होंने नागरिकों से उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ उत्सव में शामिल होने की अपील की है।
पूनम पुरोहित

Post a Comment