मंथन न्यूज़ शिवपुरी।" पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है और पूर्णतः स्वतंत्र भी इसके बाबजूद शिवपुरी में प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में मिडिया कर्मीयो को जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित करने की तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार को एक पत्रकारवार्ता के दौरान प्रभारी कलेक्टर नेहा मारव्या ने बताया कि मीडियाकर्मी जनसुनवाई के दौरान कुछ समय के लिए अंदर आएंगे इसके बाद वह बाहर जाकर कवरेज करेंगे। पत्रकार और कैमरामेनों के अंदर रहने से प्रशासन का डेकोरम प्रभावित होता है

। नेहा मारव्या की ये बाते पत्रकारों के अधीकारों का हनन है पत्रकारवार्ता के दौरान प्रभारी कलेक्टर के इस फरमान का स्थानीय पत्रकारों ने जमकर विरोध किया और पत्रकारवार्ता का बहिष्कार कर कलेक्टर कक्ष से बाहर आ गए। मीडियाकर्मियों का कहना था कि इससे ओपन जनसुनवाई का अर्थ ही खत्म हो जाएगा।

Post a Comment