cm yogi 2017331 145119 31 03 2017पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ लखनऊ -यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव के निमंत्रण पर उनकी गोशाला देखने के लिए कान्हा उपवन पहुंचे। उनके साथ समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव तथा उनकी पत्नी अपर्णा यादव भी थीं। इनके अलावा उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह भी उनके साथ थीं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कान्हा उपवन में सर्वाधिक समय गौ-शाला में व्यतीत किया। उनके साथ वहां पर अपर्णा व प्रतीक भी मौजूद थे। यह गौशाला लखनऊ के सरोजनीनगर में है। गौ-शाला अपर्णा यादव का एक एनजीओ चलाती है। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने मेयर के कार्यकाल में इसका विकास कराया।
कान्हा उपवन में लावारिश पशु के साथ गाय, भैंस और कुत्तों को रखा जाता है। वहां इनकी देख-रेख होती है। योगी के सीएम बनने के बाद पिछले हफ्ते ही अपर्णा यादव प्रतीक यादव उनसे मिलने वीवीआईपी गेस्ट हाऊस पहुंची थी।

  शिवांश से शिव तक कैलाश् मानसरोवर यात्रा में शिवतत्व की खोज
मंथन -शिवपुरी के वर्तमान जिलाधीश श्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव अच्छे जिलाधीश के साथ अच्छे  लेखक भी  हैं।श्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने  अपनी पत्नी श्रीमती भारती श्रीवास्तव् के साथ कैलाश मानसरोवर की यात्रा को लिपिबद्ध कर ''शिवाशं से शिव' "तक' शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक  में समाहित किया है .शिवांश से शिव तक  पुस्तक में कलेक्टर ओम  प्रकाश  श्रीवास्तव ने भारत से और पूरे विश्व से  कैलास मानसरोवर तक लंबी यात्रा करने वाले सह यात्रियों से बातचीत भी की।सभी के अनुभव विशिष्ट पाए गये ।कैलाश मानसरोवर   पहुंचकर ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने जो अनुभव अर्जित  किए उनका रोचक विवरण इस कृति में है।इस पवित्र यात्रा के दौरान श्रद्धालु जिन अध्यात्मिक अनुभवो से गुजरता है उनका उल्लेख इस पुस्तक में है।ये अनुभव्  लिखे भी इस तरह गए हैं कि पढ़ने की  रोचकता बरक़रार रहती है।लेखन शैली जीवंत है।जिस  रूप में  शब्दो का  चयन किया गया है वो सहजता, सरलता  का बोध करवाता है।यही लेखन की  खूबसूरती भी है। पढ़ने वालों के साथ न्याय किया गया है।यह पुस्तक पाठको के लिए  एक तरह का उपहार है। यात्रा की बारीकियों को भी प्रस्तुत किया  गया है ! पुस्तक पढने का पाठक का अऩुभव शिवांश से शिव तक शिवत्तव में खो जाने जैसा है ।लिपिबद्ध पुस्तक में आगामी कैलास  मानसरोवर यात्री के साथ समस्त पाठको को पढने के लिये उपयुक्त  लेख है शिवांश से शिव तक* पुस्तक को पडना स्वंम कैलास मानसरोवर यात्रा पर  जाने जैसा है
यह पुस्तक भारत ही नही विदेशो में भी लोकप्रियता हासिल कर रही है

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली - भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज दावा किया कि आस्ट्रेलियाई टीम से दोस्ती के उनके बयान पर ‘तिल का ताड़ ’ बनाया गया और अभी भी आस्ट्रेलिया के कई क्रिकेटर उनके अच्छे दोस्त हैं. चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीतने के बाद कोहली ने कहा था कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से दोस्ती को लेकर उनकी राय बदल गई है.
विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उनके बयान को तिल का ताड़ बनाया गयामेरे बयान को तिल का ताड़ बनाया गया
उन्होंने कहा था ,‘ नहीं, अब यह बदल गया है . मैने पहले टेस्ट से पूर्व जो कहा था , मुझे गलत साबित कर दिया गया और अब मुझे आप ऐसा कहते कभी नहीं सुनेंगे .’ कोहली ने हालांकि सिलसिलेवार ट्वीट में स्पष्ट किया कि उनका बयान पूरी आस्ट्रेलियाई टीम के लिये नहीं था.
मेरे जवाब को गलत तरीके से पेश किया गया
उन्होंने लिखा ,‘ मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मेरे जवाब को अतिरंजित करके पेश किया गया . मैने यह नहीं कहा था कि पूरी आस्ट्रेलियाई टीम मेरी दोस्त नहीं है लेकिन ...’ उन्होंने आगे लिखा ,‘ सिर्फ कुछ खिलाड़ियों के बारे में कहा था . कुछ खिलाड़ियों से मेरी अभी भी दोस्ती है जो आरसीबी के लिये खेलते हैं और उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है .’ इस श्रृंखला में कई विवाद देखने को मिले जिसकी शुरूआत आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने की जब उन्होंने डीआरएस फैसला लेने से पहले ड्रेसिंग रूम से मदद मांगी . कोहली ने उन्हें लगभग धोखेबाज कह डाला था .
इसके बाद आस्ट्रेलियाई मीडिया ने कोहली को निशाना बनाते हुए खेलों का डोनाल्ड ट्रंप कहा. क्रिकेट आस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने कहा कि कोहली को शायद ‘सॉरी’ शब्द की स्पेलिंग नहीं पता.
मर्व ह्यूज ने कोहली के लिये अपशब्द कहे
 पूर्व तेज गेंदबाज मर्व ह्यूज ने हाल में समाप्त हुई टेस्ट श्रृंखला के दौरान आस्ट्रेलिया के वर्तमान और पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों के साथ मीडिया के निशाने पर रहे विराट कोहली की आलोचना करते हुए भारतीय कप्तान के लिये अपशब्द का उपयोग किया. ‘डेली टेलीग्राफ’ के अनुसार ह्यूज ने सेन रेडियो से कहा, ‘कोहली  बेहतरीन खिलाड़ी है और ऐसा खिलाड़ी है जिसे आप अपनी टीम में रखना चाहोगे लेकिन दूसरी निगाह से देखने और दूसरे रूप में देखने से आप सोचते हैं कि... है.’ ह्यूज की यह टिप्प्णी भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हाल में समाप्त हुई श्रृंखला के बाद आया है जिसे भारतीय टीम ने 2-1 से जीता था. इस श्रृंखला के दौरान दोनों टीमों के रिश्ते काफी खराब रहे थे.
कोहली के बयान से निराश लीमैन
आस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लीमैन ने कहा कि वह भारतीय कप्तान विराट कोहली के इस बयान से निराश है कि अब वे आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को अपना दोस्त नहीं मानते . तनाव और आक्रामकता के बीच खेली गई श्रृंखला भारत ने 2-1 से जीती . आखिर में कोहली ने कहा कि आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को मैदान के बाहर अपना दोस्त मानकर उन्होंने गलती की 
आस्ट्रेलियाई मीडिया ने कोहली को ‘स्तरहीन’ और ‘अहंकारी’ कहा
बेहद तनाव के बीच खेली गई टेस्ट श्रृंखला के खत्म होने के बाद ‘आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों से अब दोस्ती नहीं ’ वाले विराट कोहली के बयान पर आस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय कप्तान पर हमला बोलते हुए उन्हें ‘स्तरहीन’ और ‘अहंकारी’ बताया . आस्ट्रेलियाई अखबारों ने कोहली की इस बयान के लिये काफी आलोचना की है कि अब आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को वह दोस्त नहीं मानते .

इस्लाम और कुरआन का अपमान कर रहे हैं तीन तलाक के हिमायती : बाबा रामदेवपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ लखनऊ -योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा की तीन तलाक को सही साबित करने के लिए जो लोग कुरान शरीफ का हवाला दे रहे हैं वे दरअसल इस्लाम और कुरआन का अपमान कर रहे हैं. रामदेव ने यहां तीन दिवसीय योग महोत्सव के पहले दिन कहा कि किसी भी महिला के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी मजहब की हो. उन्होंने कहा कि जिसे भी न्यायपालिका पर भरोसा है वह कभी तीन तलाक की हिमायत नहीं कर सकता.
तीन तलाक पर बोले बाबा रामदेव
योग गुरु ने कहा कि तीन तलाक को सही साबित करने के लिए जो लोग कुरान शरीफ का हवाला दे रहे हैं वे दरअसल इस्लाम और कुरआन का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ेगा.
एआईएमपीएलबी ने तीन तलाक को लेकर दायर याचिकाओं का किया विरोध
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि मुसलमानों में प्रचलित तीन तलाक, ‘निकाह हलाला’ और बहुविवाह की प्रथाओं को चुनौती देने वाली याचिकाएं विचारयोग्य नहीं हैं क्योंकि ये मुद्दे न्यायपालिका के दायरे में नहीं आते हैं. बोर्ड ने कहा कि इस्लामी कानून, जिसकी बुनियाद अनिवार्य तौर पर पवित्र कुरान एवं उस पर आधारित सूत्रों पर पड़ी है, की वैधता संविधान के खास प्रावधानों पर परखी नहीं जा सकती है. इनकी संवैधानिक व्याख्या जबतक अपरिहार्य न हो जाए, तबतक उसकी दिशा में आगे बढ़ने से न्यायिक संयम बरतने की जरूरत है.
गर्भवती महिला ने प्रधानमंत्री को तीन तलाक खत्म करने के लिए लिखा पत्र
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना नानौता के अन्तर्गत तीन तलाक का दंश झेलने वाली महिला ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसे खत्म करने के लिए कहा है. पुलिस ने महिला के पति, देवर व दो ननदोई के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. थाना नानौता के अन्तर्गत मोहल्ला कानूनगोयान निवासी शगुफ्ता नामक महिला ने प्रधामनंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि उसका निकाह पांच वर्ष पूर्व गंगोह के बुढ्ढाखेडा निवासी शमशाद के साथ हुआ था. शगुफ्ता ने दो बेटियों को जन्म दिया था जिससे उसके ससुराल वाले नाराज थे और अब तीन माह की गर्भवती होने पर उसके ससुराल वाले लड़की होने के डर के कारण गर्भ गिरवाना चाहते हैं.

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ मुम्बई -भाजपा के बढ़ते प्रभाव ने कांग्रेस और एनसीपी के भीतर उनके विधायकों को खोने का डर पैदा कर दिया है जिसके कारण दोनों पार्टियों ने संघर्ष यात्रा शुरू कर दिया है।
BJP से अपने MLAs को दूर रखने के लिए कांग्रेस-एनसीपी ने शुरू की ‘संघर्ष यात्रा’ मुंबई । देश में भारतीय जनता पार्टी का बढ़ता वर्चस्‍व कांग्रेस और एनसीपी के लिए चेतावनी पैदा कर रही है। इन्‍हें अपने अप्रासंगिक हो जाने का खौफ तो है ही साथ ही उन्‍हें अपने विधायकों को खोने का भय भी सता रहा है, क्‍योंकि केंद्र व राज्‍यों की सत्‍ता में भाजपा के आने की संभावना को देखते मजबूत होती जा रही है। इसे देखते हुए कांग्रेस व एनसीपी ने मिलकर बुधवार से ‘संघर्ष यात्रा’ शुरू कर दी है। 
इस संघर्ष यात्रा के जरिए राज्‍य के ग्रामीण हिस्‍सों में करीब 1000 किमी की दूरी तय करने का निर्णय लिया गया है। इस यात्रा में पूर्व कांग्रेस मुख्‍यमंत्रियों अशोक चव्‍हाण और पृथ्‍वीराज चव्‍हाण एनसीपी के अजीत पवार और सीपीएम व एमआइएम के अन्‍य विधायक समेत कुछ शीर्ष विपक्षी नेता शामिल होंगे।
इनका दावा है कि यात्रा के दौरान वे किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे को उठाएंगे और इसके लिए सत्‍तारूढ़ पार्टी पर दवाब डालेंगे। कांग्रेस व एनसीपी के कुछ नेताओं ने स्‍वीकार किया कि यह यात्रा उनके ‘प्रासंगिक’ बने रहने का एक प्रयास है विशेषकर तब जब देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में भाजपा व्‍यापक तौर पर चुनाव जीत रही है।
नाम न बताने की शर्त पर कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ‘महाराष्‍ट्र में नगर निगम चुनावों और उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत से यह स्‍पष्‍ट है कि लोगों के बीच मोदी की गहरी पैठ है। हमें जनता के मुद्दे को उठाना होगा और कोई विकल्‍प नहीं। जिस तरह हम काम कर रहे हैं उस तरीके को अपनाकर हम अस्‍तित्‍व में नहीं बने रह सकते हैं।‘
किसानों की कर्ज माफी का मुद्दा उन कारणों में से एक है जिसके कारण कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं ने गांवों में जाने का निर्णय लिया है क्‍योंकि देवेंद्र फडणवीस सरकार से यदि शिवसेना अपने हाथ खींच लेती है तब उनके अपने विधायकों का भाजपा में जाने की संभावना है।
इस तरह की स्‍थिति वर्ष 2014 विधानसभा चुनाव में थी जब महाराष्‍ट्र की सत्‍ता का कमान भाजपा के हाथ गया था और एनसीपी के अधिकांश नेताओं ने भाजपा से हाथ मिला लिया था और उनमें से कई भाजपा की टिकट पर निर्वाचित भी हुए थे।

GST से आएंगे ये 10 बड़े बदलावपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली -देश के लिए सबसे बड़ा आर्थिक सुधार बताए जा रहे गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी से जुड़े 4 अहम विधेयक बुधवार को लोकसभा से पारित हो गए. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी को क्रांतिकारी कदम बताया तो पीएम मोदी ने नया नारा दिया- 'नया साल, नया कानून, नया भारत'. जीएसटी से देश के वित्तीय ढांचे में ये 10 बड़े बदलाव आएंगे.
1. GST लागू होने के बाद पूरे देश में एक टैक्स प्रणाली होगी. अभी तक कुछ टैक्स लगाने का अधिकार केंद्र औॅर कुछ टैक्स लगाने का अधिकार राज्यों को था.
2. राज्य और केंद्र मिलकर सामान और सेवाओं पर टैक्स लगाएंगे. इससे देश भर में वस्तुओं के दाम कम होंगे. वित्तमंत्री ने कहा कि GST से आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जा रहा है. साथ ही सेहत पर खराब असर डालने वाले सामानों और लग्जरी प्रॉड्क्स पर ज्यादा टैक्स लगाया गया है.
3. जेटली ने कहा कि जीएसटी के कई टैक्स रेट होना ठीक है. हवाई चप्पल और बीएमडब्ल्यू पर एक समान टैक्स नहीं लगाया जा सकता है. संसद और राज्यों की विधानसभाओं को गुड्स और सर्विसेज पर टैक्स लगाने का अधिकार होगा.
4. जीएसटी काउंसिल में 32 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल हैं. संविधान संशोधन के तहत जीएसटी के तहत पहले पांच साल में किसी राज्य को घाटा होगा, तो उसकी व्यवस्था की जाएगी. टैक्स को लेकर अगर दो राज्यों में विवाद होता है, तो आम सहमति से फैसला लिया जाएगा. जम्मू एवं कश्मीर राज्य को GST कानून के दायरे में नहीं लाया गया है.
5. GST लागू होने से टैक्स में चोरी आसान नहीं होगी.
6. GST के लागू होने के बाद देश भर में गुड्स एवं सर्विसेज की मूवमेंट आसान होगी.
7. GST के लागू होने से आपूर्ति क्षमता बेहतर होगी.
8. इस नई कर व्यवस्था से एकरूपता आएगी और ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित होगा. GST से ऑनलाइन लेनदेन बढ़ेगा और इससे कर देने वालों का दायरा बढ़ेगा. इसका ईमानदार करदाताओं को फायदा मिलेगा.
9. विश्व बैंक के एक अध्ययन में कहा गया है कि GST लागू होने से GDP में 2% का इजाफा होगा.
10. टैक्स दरों की चर्चा करते हुए लोकसभा जेटली ने कहा, अभी हमारे पास कई टैक्स ब्रैकेट्स हैं. ये टैक्स स्लैब्स 0%, 5%, 12%, 18% और 28% हैं. खाने-पीने की अहम चीजों पर 0% टैक्स, जबकि नुकसानदेह या लग्जरी चीज़ों पर अधिक टैक्स रखा गया है.

दुर्घटनाग्रस्त महाकौशल एक्सप्रेसपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ -उत्तर प्रदेश के महोबा में गुरुवार तड़के जबलपुर-महाकौशल एक्सप्रेस (12189) महोबा के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस हादसे दुर्घटना में ट्रेन की 8 बोगियां पटरी से उतर गई हैं, जिससे कम से कम 22 लोग घायल हो गए.
वहीं रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि इस रेल हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इसकी वजह तोड़फोड़ है या नहीं, यह जांच के बाद ही पता चलेगा. यह रेल दुर्घटना महोबा-कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच रात दो बजे के लगभग हुई. आपको बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन जबलपुर से निजामुद्दीन जा रही थी. हालांकि हादसे के वक्त ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी, इस वजह से किसी को गंभीर चोट नहीं आई हैं.
कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रद्द
इस रेल हादसे के बाद बांदा-झांसी रेल लाइन बंद हो गई है और झांसी से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है. इसके अलावा आधा दर्जन ट्रेनों का रूट बदल कर अब उन्हें कानपुर के रास्ते बांदा लाया जा रहा है. इन ट्रेनों में बनारस से ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस, मानिकपुर से दिल्ली के निज़ामुद्दीन स्टेशन जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, ग्वालियर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा एक्सप्रेस शामिल हैं, जिन्हें कानपुर के रास्ते बांदा और दिल्ली भेजा जा रहा है. इसके अलावा बांदा-झांसी पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है.
राहत कार्य में जुटा प्रशासन
जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना महोबा और कुलपहाड़ के बीच गेट न. 420 पर 02:07 बजे हुई. ट्रेन के पीछे के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए. दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों में 4 AC (A-1, B-1, B-2, B-extra), 1 स्लीपर (एस-8), 2 सामान्य यात्री कोच और एक एसएलआर है. दुर्घटना में कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं. हालांकि किसी के गंभीर घायल होने या मौत की खबर नहीं है. राहत और बचाव कार्य जारी है. महोबा के डीएम के अलावा डीआरएम झांसी और जीएम एमसी चौहान भी घटनास्थल पहुंच चुके हैं. घायलों के उपचार के लिए झांसी और महोबा से दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन भी भेजी गई.
वहीं यूपी प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने महोबा में हुई रेल दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए यहां के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाए. उन्होंने महोबा के सारे डॉक्टरों को अस्पताल में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं. सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि 21 एम्बुलेंसों के जरिये घायल लोगों को अस्पताल पहंचाया गया, जिसमें से एक की हालत गम्भीर बनी हुई है.
रफ्तार धीमी होने से टला बड़ा हादसा
बताया जा रहा है कि महोबा स्टेशन से चलने के 10 किलोमीटर के बाद ही ट्रेन पटरी से उतर गई है. उस समय ट्रेन की रफ्तार बहुत कम थी, वरना बड़ा हादसा हो जाता. पटरी से उतरने के बाद महाकौशल एक्सप्रेस दो भागों में बंट गयी थी. इंजन बाकी बोगियों को लेकर आगे चला गया था और छह डिब्बे जो बेपटरी हो गए थे वो पीछे छूट गए थे.
महोबा के एसपी गौरव सिंह से हुई बातचीत के मुताबिक अभी तक दुर्घटना में किसी के जान जाने की जानकारी नहीं है. राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. 10 घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हाल ही में हो चुके तीन बड़े रेल हादसे
हालिया ट्रेन हादसों पर नजर डालें तो इसी साल 22 जनवरी को आंध्र प्रदेश में विजयनगरम जिले के कुनेरू स्टेशन के पास जगदलपुर- भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस (18448) दुर्घटनाग्रस्त होने से 32 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.
पिछले साल 20 नवंबर 2016 को यूपी के कानपुर के पास पुखरायां में बड़ा रेल हादसा हुआ था. इस रेल हादसे में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.
इसके अलावा 20 मार्च 2015 को देहरादून से वाराणसी जा रही जनता एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी. इस हादसे में 34 लोग मारे गए थे. यह हादसा रायबरेली के बछरावां रेलवे स्टेशन के पास हुई हुआ था.
हेल्पलाइन नंबर

झांसी: 0510-1072
ग्वालियर: 0751-1072
बांदा: 05192-1072
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन: 22623
नई दिल्ली पीएनटी: 011-23341072, 011-23341074, 011-23342954

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन: 72510, 72389
हजरत निजामुद्दीन पीएनटी: 011-24359748

MARI themes

Powered by Blogger.