राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार: किया पांचवां सवाल- महिलाओं को मिला तो सिर्फ़ शोषण...
मंथन न्यूज़ -  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भाजपा शासित गुजरात में महिलाओं की दशा को लेकर अपना पांचवां सवाल किया. उन्होंने रविवार को अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि 22 सालों का हिसाब, #गुजरात_मांगे_जवाब किया 

मंथन न्यूज भोपाल-

मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में रहने वाले  प्रवीण सपकाल ने 26/11/2017 को फुकेट थाईलेन्ड में हुई 70.3 आयरन मैन प्रतियोगिता में आयरन मैन का खिताब हासिल किया है। प्रवीण सपकाल में 1.9 किलोमीटर तैराकी तथा 90 किलोमीटर साइकिलिंग तथा 21 किलोमीटर की दौड़ को   मात्र 7 घंटे 32 मिनट में पूर्ण कर आयरन खिताब हासिल किया है ।
यह मध्य प्रदेश और भोपाल वासियो के लिए सौभाग्य का विषय है कि मध्यप्रदेश में रहने वाला एक व्यक्ति  विश्व के किसी कोने में जाकर आयरन मैन का खिताब हासिल करता है ।इस प्रतियोगिता में भारत से मात्र 10 प्रतियोगी शामिल हुए थे ।और प्रवीण सपकाल  की मेहनत और लगन से उन्होंने यह खिताब अपने  नाम कर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है ।खेलों को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रयत्नशील है और ऐसी प्रतिभाओं को मध्यप्रदेश शासन द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए। जिससे भविष्य में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता रहे और मध्य प्रदेश शासन द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह एक अति उपयोगी कदम  होगा।

Image result for प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ke picमंथन न्यूज़  -  गुजरात विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई. पहले चरण के मतदान में अब पांच दिन का वक्त बचा है. ऐसे में राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में पूरी ताकत झोंके हुए हैं. इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर गुजरात दौरे पर में 
अपने चुनावी कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी सबसे पहले भरूच पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने गुजराती भाषा में अपनी स्पीच की शुरुआत की. यहां पीएम ने सबसे पहले यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत और कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि यूपी पंडित जवाहरलाल नेहरू, मोती लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी की कर्मभूमि रही, लेकिन निकाय चुनाव में उनकी क्या हालत हुई, ये सबने देखा 
इसके बाद अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर भी सवाल उठाए. मोदी ने कहा, 'इंदिरा गांधी खुद को गुजरात की बेटी कहती थीं और राजीव गांधी खुद को गुजरात का बेटा कहते थे. उन्हें बताना चाहिए कि वो किस अस्पताल में पैदा हुए थे
पीएम मोदी इसके बाद सुरेंद्रनगर में रैली करेंगे. साथ ही वो श्री स्वामी नारायण गुरुकुल विश्विद्या प्रतिष्ठान के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे. वहीं शाम में वो राजकोट में रैली करेंगे.
चुनाव प्रचार के इस अंतिम दौर  में एक तरफ जहां पीएम मोदी जनता के बीच जाकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं, वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पूरी ताकत झोंकी हुई है. पीएम की रैली के 2 दिन बाद राहुल फिर से गुजरात जा रहे हैं. कांग्रेस उपाध्यक्ष 5 और 6 दिसंबर को रैलियां करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी के पिछले गुजरात दौरे के बाद राहुल गांधी बिना किसी पूर्वनियोजित कार्यक्रम के गुजरात पहुंच गए थे
बता दें कि गुजरात में दो चरण में मतदान होना है. पहले चरण के लिए 9 दिसंबर और दूसरे चरण के लिए 14 दिसंबर को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी

मंथन न्यूज शिवपुरी
पूनम पुरोहित

कोलारस उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान एक दिन के प्रवास पर बदरवास कोलारस मै पार्टी पदाधिकारियों के बीच पहुंचे इस दौरान  प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार चौहान ने शिवपुरी पहुंचकर दिलीप मुद्गल के निवास पर भोजन किया कोलारस चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में हलचले और नेताओ के आने जाने का क्रम लगातार जारी है । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने दिलीप मुद्गल के निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोलारस  विधानसभा  उपचुनाव की  संरचनात्मक रचना देखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष , भोपाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा  को हमने यहां की जिम्मेदारी सौंपी है ।प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने बताया आज मैं बदरवास के मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में आया था ।यहां का कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी को जिताना चाहता है ।यहां का मतदाता भाजपा को जिताने का मन बना चुका है। विगत दिनों से जहां भाजपा के सीटे ना होने से जो शिकायतें और समस्याएं जनता के मन में है ।वह दूर होगी ।विकास की खातिर और प्रदेश सरकार ,केंद्र सरकार और शिवराज सरकार की और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जन-जन लाभान्वित हुआ है ।और भारतीय जनता पार्टी के लोगों को समर्थन मिल रहा है

सवाल । सिधिया के कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट प्रोजेक्ट होने पर बोले प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार चौहान

जबाब   कांग्रेस का सीएम कैंडिडेट कौन होगा यह कांग्रेस की मर्जी है मैं एक बात जानता हूं हम सौभाग्यशाली हैं ।मध्य प्रदेश के हमारे जननायक शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता के मुकाबले कांग्रेस के कोई भी नेता की लोकप्रियता और विश्वसनीयता लोगों में नहीं है। तराजू के एक पलड़े में शिवराज को रख दिया जाए और एक पलड़े में कांग्रेस के सभी नेताओं को रख दीजिए उन सब पर शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता और विश्वसनीयता भारी है। कांग्रेस पार्टी का कोई भी नेता हो और जिसे वह डिक्लेयर करेगें वह  हमारे नेता शिवराज सिंह के सामने फिका हैं ।12 साल में मध्यप्रदेश को खड़ा किया है  ।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाया है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उसमें अब शिवराज सिंह चौहान के साथ देश के प्रधानमंत्री सोने में सुहागा हो गए हैं ।और प्रदेश की सरकार और केंद्र की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का असर जन जन में देखने को मिल रहा है

सबाल मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की कमी पर बोले प्रदेश अध्यक्ष

जबाब  आप पत्रकार खुद जानते हैं एमबीबीएस एमडी करने वाला कोई भी डॉक्टर सरकारी नौकरी में नहीं आना चाहता ।सरकारी नौकरी में सीधे कलेक्टरों को अधिकार दे दिए कि आप सीधे संविदा में नियुक्ति कर सकते हैं। लेकिन कोई भी सरकारी नौकरी में आना नहीं चाहता ।

सबाल  । क्षेत्रीय सांसद ने आरोप लगाया है कि दादा की मौत के लिए बीजेपी जिम्मेदार है

जबाब । ज्योतिरादित्य सिंधिया जिस तरीके की भाषा बोल रहे हैं वह दादा की लाश पर राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास कर रहे हैं दादा की मौत का दुख हमें भी है कोई इंसान दुनिया छोड़कर जाता है वह किसी के लिए भी दुखद बात है ।दादा गए हार्ट अटैक से और वह किसी दल को उनकी मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं इसका हिसाब जनता मांगेगी

सबाल ।किसान आंदोलन अभी मध्यप्रदेश में चल रहे हैं और भोपाल में आज नग्न प्रदर्शन हुआ

जबाब । देखिए कुछ मुट्ठी भर लोग कपड़े उतार कर प्रदर्शन करें तो यह मीडिया की खबर बन जाती है मीडिया की तासीर क्या है मीडिया की तासीर यह है कि आदमी को यदि कुत्ते ने काटा तो मीडिया नहीं दिखाता और यदि आदमी ने कुत्ते को काटा काटा तो वह यह मीडिया की खबर हो जाती है और चंद मुट्ठी भर लोग कपड़े उतार दिए यह खबर बन गई पूरा देश और प्रदेश जनता जानता है शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए कितना किया है इस हिंदुस्तान में किसी भी राज्य के  किसी भी मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए इतना नहीं किया जो शिवराज सिंह चौहान ने किया। नंद कुमार चौहान ने कहा यह पब्लिक है यह सब जानती है मुट्ठी भर लोगों को लेकर जो नौटंकी कांग्रेस कर रही है यह गलत है

सबाल. अभी CM द्वारा बयान दिया गया कि वह कोलारस चुनाव के दौरे नहीं करेंगे

जबाब ।ऐसे कैसे नहीं करेंगे हम प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री के दौरे हम तय करेंगे

सबाल ।. विगत 6 तारीख को सीएम शिवराज सिंह चौहान कोलारस आ रहे हैं और कहां जा रहा है करोड़ों की सौगात लेकर आएंगे चुनाव की दृष्टिगत तो नहीं

जबाब ।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां जाते हैं करोड़ों की सौगात लेकर ही जाते हैं।

लो कर लो बात : अब ऑनलाइन सर्विसेज के लिए भी जरूरी होगा आधार कार्ड...!मंथन न्यूज़ -  (1) . अगर आपने अबतक अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक नहीं कराया है तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब आपको अपने नंबर के रि-वैरिफिकेशन के लिए टैलीकॉम कंपनियों के स्टोर तक नहीं जाना होगा आप घर बैठे ही ये काम कर सकते हैं 
(2).  आपको बता दें कि भारत सरकार ने सभी मोबाइल यूजर्स के लिए अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर के साथ लिंक करना जरूरी कर दिया है. मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने की अंतिम तारीख 6 फरवरी 2018 हैं. जिसे लेकर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को नोटिफिकेशन भेज रही हैं. अगर आपने मोबाइल नंबर लिंक नहीं करवाया तो आपका नंबर बंद हो जाएगा
(3).  1 दिसंबर से यूजर्स के लिए मोबाइल नंबर के साथ आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया आसान हो गई है. अब आप वन टाइम पासवर्ड (OTP) के जरिए आधार वैरिफिकेशन कर सकेंगे. आगे जानिए इसके लिए आपको क्या करना होगा
(4).  अपना नंबर आधार के साथ लिंक करने के लिए सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं.
(5).  इसके बाद आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे जिसमें से एक होगा Verify Email/Mobile Number, इस पर क्लिक करें
(6).  इस पर क्लिक करते ही आप दूसरे वेब पेज पर पहुंच जाएंगे. यहां आपको अपना आधार नंबर, ईमेल, मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी कोड (दिया गया होगा) डालना होगा. इन डिटेल को भरें और 'Get one time password' पर क्लिक करें
(7).  इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. इस ओटीपी को पेज पर नजर आ रहे ओटीपी सेगमेंट में भरें और वैरिफाई बटन पर क्लिक करें
(8).  ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर Congratulation का मैसेज आएगा और रि-वैरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी


(9).  याद रहे इस ओटीपी के जरिए उन्हीं नंबर को वैरिफाई किया जा सकता है जो आपके आधार के डेटा बेस में पहले से उपलब्ध हों. अगर आपको ऐसा नंबर वैरिफाई कराना है जिसकी जानकारी आधार कार्ड में नहीं दी गई है तो उसके लिए आपको नजदीकी अपने सर्विस प्रोवाइडर के स्टोर पर जाना होगा

गुजरात चुनाव: राहुल गांधी ने पूछा PM मोदी से चौथा सवाल मंथन न्यूज़  - कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी गुजरात को लेकर एक के बाद एक सवाल पूछ रहे हैं। आज राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी से चौथा सवाल पूछा है, जिसमें उन्‍होंने गुजरात में सरकारी शिक्षा पर खर्च का मुद्दा उठाया है। 
राहुल गांधी ने अपने चौथे सवाल के जरिए पूछा कि सरकारी स्कूल-कॉलेज की कीमत पर किया शिक्षा का व्यापार महंगी फीस से पड़ी हर छात्र पर मार New India  का सपना कैसे होगा साकार? सरकारी शिक्षा पर खर्च में गुजरात देश में 26वें स्थान पर क्यों? युवाओं ने क्या गलती की है?
 बता दें कि राहुल पिछले तीन दिनों से रोज सुबह पीएम मोदी से गुजरात से संबंधित एक सवाल पूछते हैं। कांग्रेस ने गुजरात चुनाव को लेकर यह नई रणनीति बनाई है। राहुल रोज नए सवाल के साथ आकड़ें भी रख रहे हैं। फिलाहल भाजपा और मोदी की तरफ से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। देखना होगा कि भाजपा किस अंदाज में राहुल पर पलटवार करती है

Image result for मायावती ke pic मंथन न्यूज़  -  यूपी निकाय चुनाव नतीजों पर मायावती ने कहा कि बीजेपी ने सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया, नहीं तो बीएसपी के और मेयर जीतते। अगर 2019 का लोकसभा चुनाव बैलट पेपर से कराएं तो दावे के साथ कह सकती हूं कि बीजेपी हार जाएगी। वहीं, सपा नेता आजम खान ने कहा कि चुनाव में कोई टेम्परिंग नहीं हुई। जहां ईवीएम थी बीजेपी जीती और जहां बैलट पेपर से वोट डाले गए सपा की जीत हुई। शुक्रवार को निकाय चुनाव के नतीजे आए थे। यूपी के 16 नगर निगमों में हुए चुनाव में बीजेपी को 14 और दो सीटों पर बीएसपी को जीत मिली। इससे पहले 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीएसपी का खाता नहीं खुला था, जबकि विधानसभा चुनाव में उसे सिर्फ 19 सीट मिली थीं  मायावती ने कहा, "अगर बीजेपी ईमानदार है और उसका लोकतंत्र में भरोसा है तो उसे ईवीएम खत्म कर बैलट पेपर से चुनाव कराना चाहिए। अगर बीजेपी को लगता है कि लोग उसके साथ हैं तो उसे बैलट पेपर को लागू करना चाहिए। मैं दावा कर सकती हूं कि अगर बैलट पेपर का इस्तेमाल किया गया तो बीजेपी सत्ता में नहीं आएगी।" 
- सपा से गठबंधन के सवाल पर मायावती ने कहा, "हमारी पार्टी सर्व समाज से गठबंधन करना चाहती है। उसमें हर जाति की बात हो। आदिवासियों, पिछड़ों, दलित सभी समाज के लोगों की बात हो।"
- शनिवार को बीएसपी सुप्रीमो बौद्ध भिक्षु डॉ. प्रज्ञानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. भीमराव अंबेडकर को बौद्ध धर्म की दीक्षा देने वाले प्रज्ञानंद का हाल ही में निधन हो गया था।
30 नवंबर को हुआ था निधन- 30 नवंबर को बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह 90 वर्ष के थे। 26 नवंबर को उनको गंभीर हालत में लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के भर्ती कराया गया था।
कौन थे भिक्षु प्रज्ञानंद
-बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का जन्म श्रीलंका में हुआ था। 1942 में डॉ प्रज्ञानंद भारत आ गए थे। प्रज्ञानन्द ने 14 अप्रैल, 1956 को नागपुर में सात भिक्षुओं के साथ डॉ. भीम राव अम्बेडकर को बौद्ध धर्म की दीक्षा दी थी।
हिन्दू धर्म छोड़ बौद्ध की शरण में गए थे बाबा साहेब
-बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने हिंदू धर्म को छोड़कर बौद्ध धर्म स्वीकार किया था। 1950 से 1956 के बीच उन पर कुछ बौद्ध भिक्षुओं का प्रभाव पड़ा और उन्होंने 14 अक्टूबर, 1956 को नागपुर में अपनी पत्नी के साथ बौद्ध धर्म को अंगीकार कर लिया था

MARI themes

Powered by Blogger.